Web News

www.upwebnews.com

एटा में कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 7 घायल एक की मौत

August 2, 2026

एटा में कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 7 घायल एक की मौत

Posted on 02.08.2026, Sunday Time 10.16 PM, Etah Accident

A major road accident took place late on Saturday night during the Kanwar Yatra on the highway in the Kotwali Dehat area of the district. A tractor-trolley full of kanwariyas was hit by a speeding container from behind. Seven people were injured in the accident. As the condition of one of them was critical, he was referred to Saifai Medical College after first aid, where he died on the way.

एटा 02 अगस्त उप्रससे। जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में सात कांवड़िए घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र के किशनपुर गांव के करीब 15 से 20 कांवड़िए ट्रैक्टर-ट्रॉली से सोरों गंगा घाट जल लेने जा रहे थे। देर रात जब उनका ट्रैक्टर एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित हाईवे पर पहुंचा, तभी ट्रैक्टर का अगले पहिए का एक्सल टूट गया और पहिया निकल गया,पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

घायल रागिनी, निशा, गीतम, सत्यपाल, रघुवीर, संध्या और मुस्कान सभी मैनपुरी जिले के किशनपुर गांव के निवासी हैं। डॉक्टरों ने सत्यपाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में ले जाते समय मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

हादसे में घायल विकास ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 कांवड़िए सवार थे। सभी सोरों गंगा घाट से जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कई लोग ट्रॉली में गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि देर रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि कानपुर – अलीगढ़ हाईवे( जीटी रोड) पर नगला मदिया के पास कुरावाली, मैनपुरी की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक्सेल टूटने पर उसका अगला पहिया निकल गया। पहिया निकलने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से पीछे से आ रही कैंटर से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। ट्रैक्टर- ट्रॉली में छः लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है। जहां से तीन लोग मुस्कान पुत्री राजू , संध्या पुत्री ललित, निशा पुत्री बृजेश को उपचार के बाद घर भेज दिया है। सत्यपाल पुत्र मुखिया को उच्च उपचार हेतु हाइयर सेंटर रेफर किया गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई है। अन्य दो गीतम, रघुवीर का उपचार चल रहा हैं। सभी लोग ग्राम किशनपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी के रहने वाले हैं। यातायात सुचारू रूप से चालू है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यावाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।

August 1, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

मथुरा। सावन माह की कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के करीब 50 प्रमुख शिव मंदिरों में सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। वहीं लगभग 80 किलोमीटर लंबे कांवड़ यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सभी एसडीएम और सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

परिक्रमा के दौरान टेम्पो में छूटा बैग पुलिस ने किया बरामद, लाइसेंसी पिस्टल समेत सामान लौटाया

मथुरा/गोवर्धन। गोवर्धन में श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान टेम्पो में छूटे एक श्रद्धालु के बैग को थाना गोवर्धन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, उसके वैध अभिलेख, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी सुरक्षित मिली।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु अपना बैग भूलवश एक टेम्पो में छोड़ गए थे। सूचना मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस सक्रिय हो गई और परिक्रमा मार्ग तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संबंधित टेम्पो की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने टेम्पो को ट्रेस कर 30 जुलाई को बैग को शत-प्रतिशत सुरक्षित बरामद कर लिया।
अपना कीमती सामान वापस मिलने पर श्रद्धालु ने थाना गोवर्धन पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक मोहन लाल, कांस्टेबल विशाल चौहान, प्रीत कुमार तथा राहुल बाल्यान की प्रमुख भूमिका रही।

सावन में श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, अलीगढ़ रोड पर जलीं आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें

मंडी समिति और तहसील के सामने 7 मीटर ऊंचे पोलों पर लगीं 90 वाट की हाईमास्ट लाइटें, पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण

फोटो –स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण करती पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर

हाथरस। सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए नगर पालिका परिषद हाथरस ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सौगात दी है। राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड संख्या 11 एवं 18 में अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति और तहसील के सामने 7 मीटर ऊंचे पोलों पर स्थापित आधुनिक 90 वाट एलईडी स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर भी मौजूद रहे।पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि सावन माह में अलीगढ़ रोड से बड़ी संख्या में कांवड़ श्रद्धालु गुजरते हैं। ऐसे में बेहतर प्रकाश व्यवस्था से रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने कहा कि मजबूत आधारभूत सुविधाएं किसी भी शहर के विकास का महत्वपूर्ण आधार होती हैं। नई एलईडी स्ट्रीट लाइटों से न केवल कांवड़ यात्रियों बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिलेगा।लोकार्पण समारोह में वार्ड 11 के सभासद धर्मेंद्र पिप्पल, वार्ड 18 के सभासद दिनेश उपाध्याय, सभासद अशोक गोला, सुंदरम शर्मा, हिमांशु कौशिक, दिनेश सिंह (नन्हे), सूरज माहौर, अनिल शर्मा (ईएसएल), राहुल शर्मा (पतंजलि), सत्यभान सिंह, लाइट इंस्पेक्टर योगेश भारद्वाज, लाइट इंस्पेक्टर सत्यवीर पलवान, विष्णु सारस्वत, कृष्णा चौधरी सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

संगठन विस्तार, यूजीसी नियमावली और हाथरस की संगठनात्मक तैयारियों पर हुई चर्चा

 –प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री  से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडल

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) पार्टी के हाथरस इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा एवं जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी से मुलाकात की।बैठक के दौरान युवा छात्रों से जुड़े यूजीसी के नए नियमों (यूजीसी रेगुलेशन) पर विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने इस विषय पर संगठन की भावी रणनीति एवं छात्रों के हितों को लेकर विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी को हाथरस जनपद के हाथरस, सिकंदराराऊ, सादाबाद, सासनी एवं मुरसान क्षेत्र के 118 पदाधिकारियों तथा लगभग 2,650 सदस्यों की सूची सौंपते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों, वार्डों, ब्लॉकों और तहसीलों में शीघ्र कमेटियों का गठन पूरा किया जाए, ताकि आगामी चुनावों में संगठन मजबूती के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।बैठक के दौरान विजय कुमार शर्मा ने बताया कि सासनी के रामलीला मैदान में 11 अगस्त 2026 तक श्रीराम कथा एवं श्रीरामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथा का वाचन कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज द्वारा किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया, जिसे दोनों नेताओं ने स्वीकार करते हुए सासनी आने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय, सासनी नगर अध्यक्ष कालू पंडित तथा पूर्व भाजपा विस्तारक संजीव गोयल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

« Newer Posts — Older Posts »