Web News

www.upwebnews.com

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने तीन कांवड़ियों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

August 11, 2026

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने तीन कांवड़ियों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

ACCIDENT

सोरों जी से कांवड़ लेकर राजस्थान लौट रहे थे तीनों, प्राथमिक उपचार के बाद किए गए रेफर

हाथरस। गंगाघाट सोरों जी से कांवड़ लेकर लौट रहे तीन कांवड़ियों को कासगंज रोड स्थित गांव हबीबपुर के निकट तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को रेफर कर दिया।बताया जाता है कि राजस्थान के दौसा जिले के गांव बाजा बीड़ा निवासी रामकिशोर, महेश और हेतराम आज सुबह गंगाघाट सोरों जी से कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रहे थे। कासगंज रोड पर हबीबपुर के समीप पहुंचते ही विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही फॉर्च्यूनर कार ने तीनों कांवड़ियों को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों कांवड़िए सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।