Web News

www.upwebnews.com

सुरक्षित सीमा, समृद्ध सीमांत और सजग समाज के साथ ही देश सुरक्षित हो सकता है: अमित शाह

July 10, 2026

सुरक्षित सीमा, समृद्ध सीमांत और सजग समाज के साथ ही देश सुरक्षित हो सकता है: अमित शाह

  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सीमांत जिला पुलिस अधीक्षक सम्मेलन-2026 को संबोधित किया
  • स्मार्ट बॉर्डर की कल्पना पर आधारित भारत की बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था आने वाले समय में विश्व में सबसे आधुनिक होगी
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को जम्मू कश्मीर और नॉर्थईस्ट में आतंकवाद और नक्सलवाद से निजात मिली है जो हमारी साझी सफलता का सूचक है
  • आने वाले 3 सालों में हम नारकोटिक्स की समस्या को गंभीर क्षति पहुंचाकर इस पर विजय प्राप्त करेंगे
  • मोदी जी ने जनसांख्यिकी परिवर्तन का अध्य्यन करने, उसमें असामान्य कारणों से हो रही वृद्धि को चिन्हित करने और भविष्य में इसे रोकने के उपाय सुझाने के लिए डेमोग्राफी मिशन की शुरूआत की है
  • रूथलैस अप्रोच के साथ जनसांख्यिकी में असामान्य कारणों से हो रही वृद्धि को रोकना मोदी सरकार का संकल्प है
  • सीमांत क्षेत्रों में हो रहे जनसंख्यिकी परिवर्तन का मूल कारण घुसपैठ है
  • गृह मंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में असामान्य कारणों से जनसांख्यिकी में हो रहे बदलाव की सूचना जल्द से जल्द नीचे से उच्चतम स्तर तक पहुंचाने के महत्व पर बल दिया
  • मोदी सरकार 31 हज़ार करोड़ से 1610 किलोमीटर लंबे म्यांमार बॉर्डर पर बाड़बंदी कर रही है
  • प्रॉक्सी वार, घुसपैठ, कट्टरपंथ का प्रसार, नारकोटिक्स, तस्करी, ड्रोन, साइबर अपराध, संगठित अपराध और जनसांख्यिकीय परिवर्तन रोकना, सीमा को रहने लायक बनाना और वहां से पलायन रोकना और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारे उद्देश्य हैं
Posted Date:- Jul 09, 2026

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सीमांत जिला पुलिस अधीक्षक सम्मेलन-2026 को संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय और श्री बंडी संजय कुमार, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक, आसूचना ब्यूरो और सीमांत राज्यों के पुलिस महानिदेशकों सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-07-09 at 21.47.23.jpeg

इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि इस सम्मेलन से समग्र सीमा सुरक्षा के दृष्टिकोण को संस्थागत रूप मिला है और आने वाले समय में तटीय सीमा सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में भी हम समग्रता से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा, निराकरण की चिंता और इस दिशा में उपयुक्त उपायों को नीतिगत स्वरूप देने का काम होगा।

श्री अमित शाह ने कहा कि स्मार्ट बॉर्डर की कल्पना पर आधारित भारत की बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था आने वाले समय में विश्व में सबसे आधुनिक होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार, संबद्ध सीमा रक्षक बल, राज्य एवं ज़िला प्रशासन, भारत सरकार के संबंधित हितधारक तथा स्थानीय नागरिकों के परस्पर जुड़ाव के साथ एक मज़बूत चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड का निर्माण कर रही है। श्री शाह ने कहा कि सुरक्षित सीमा, समृद्ध सीमांत और सजग समाज के साथ ही देश सुरक्षित हो सकता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को जम्मू कश्मीर और नॉर्थईस्ट में आतंकवाद और नक्सलवाद से निजात मिली है जो हमारी साझी सफलता का सूचक है। उन्होंने कहा कि आने वाले 3 सालों में हम नारकोटिक्स की समस्या को गंभीर क्षति पहुंचाकर इस पर भी विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि देश को घुसपैठिया मुक्त बनाने और घुसपैठ हो ही न सके, इसके लिए एक मज़बूत तंत्र का निर्माण कर रहे हैं। श्री शाह ने कहा कि पहले समस्याएं स्थायी और समाधान अस्थायी थे, मोदी सरकार में समस्याओं की जड़ पर प्रहार कर समाधानों को स्थायी बनाया जा रहा है।

श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर में 400 प्रतिशत वृद्धि कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ इसे आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने वायब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम के तहत देश के अंतिम गांव को देश का प्रथम गांव कहा है, इसके तहत पलायन रोकने, रोजगार बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने जनसांख्यिकी परिवर्तन का अध्य्यन करने, उसमें असामान्य कारणों से हो रही वृद्धि को चिन्हित करने और भविष्य में इसे रोकने के उपाय सुझाने के लिए डेमोग्राफी मिशन की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि रूथलैस अप्रोच के साथ जनसांख्यिकी में असामान्य कारणों से हो रही वृद्धि को रोकना मोदी सरकार का संकल्प है। गृह मंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में हो रहे जनसंख्यिकी परिवर्तन का मूल कारण घुसपैठ है।

WhatsApp Image 2026-07-09 at 21.47.24.jpeg

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सीमा सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए मोदी सरकार ने चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड का निर्माण किया है जिससे हमने अपनी अप्रोच को रिएक्टिव से प्रोएक्टिव में बदला है। मोदी सरकार आइसोलेटेड सीमा चौकी की व्यवस्था से एकीकृत सुरक्षा ग्रिड का निर्माण करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। गृह मंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में असामान्य कारणों से जनसांख्यिकी में हो रहे बदलाव की सूचना जल्द से जल्द नीचे से उच्चतम स्तर तक पहुंचाने के महत्व पर बल दिया।

श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार 31 हज़ार करोड़ से 1610 किलोमीटर लंबे म्यांमार बॉर्डर पर बाड़बंदी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रॉक्सी वार, घुसपैठ, कट्टरपंथ का प्रसार, नारकोटिक्स, तस्करी, ड्रोन, साइबर अपराध, संगठित अपराध और जनसांख्यिकीय परिवर्तन रोकना, सीमा को रहने लायक बनाना और वहां से पलायन रोकना और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारे उद्देश्य हैं।

June 25, 2026

UP BJP News भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

LOGO BJP

Posted on 25.06.2026 Thursday Time 02.10 PM , Bharatiya Janata Party Uttar Pradesh

लखनऊ, 25 जून 2026 (उप्र समाचार सेवा)। लंबी प्रतीक्षा के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश टीम आज घोषित हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी टीम की घोषणा की है। आधे से अधिक नए पदाधिकारी बनाए गए है। जबकि कई प्रमुख चेहरों को टीम से बाहर कर दिया गया है। अवध में विजय बहादुर पाठक, संतोष सिंह को उपाध्यक्ष पद पर और ब्रज में संघ के प्रचारक रहे दिनेश कुमार को उपाध्यक्ष पद पर पुन जगह नहीं मिली। चारों क्षेत्रों में नए अध्यक्ष बनाए गए है। महामंत्री अनूप गुप्ता को भी जगह नहीं मिली है। राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह के स्थान पर नीरज सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पंकज चौधरी — प्रदेश अध्यक्ष
सुरेश राणा — उपाध्यक्ष
सत्यपाल सैनी — उपाध्यक्ष
ब्रज बहादुर — उपाध्यक्ष
धर्मेंद्र सिंह — उपाध्यक्ष
मोहित बेनीवाल — उपाध्यक्ष
देवेश कोरी — उपाध्यक्ष
प्रियंका रावत — उपाध्यक्ष
दर्विुर्विजय शाक्य — उपाध्यक्ष
रमेश सिंह — उपाध्यक्ष
नीरज सिंह — उपाध्यक्ष
अर्चना मिश्रा — उपाध्यक्ष
पूजा पाल — उपाध्यक्ष
शंकर गिरी — उपाध्यक्ष
कामेश्वर सिंह — उपाध्यक्ष
कृतिका अग्रवाल — उपाध्यक्ष
सुरेश मौर्य — उपाध्यक्ष
राजेश यादव — उपाध्यक्ष
कृष्ण बिहारी राय — उपाध्यक्ष
आलोक गुप्ता — उपाध्यक्ष
रामप्रताप सिंह चौहान — महामंत्री
गीता शाक्य — महामंत्री
अभिजात मिश्रा — महामंत्री
उपेंद्र रावत — महामंत्री
संजय राय — महामंत्री
शंकर लोधी — महामंत्री
दिलीप पटेल — महामंत्री
राजेश चौधरी — महामंत्री
विजय शिवहरे — मंत्री
बसंत त्यागी — मंत्री
शिवभूषण सिंह — मंत्री
सहजानंद राय — मंत्री
अंकुर शर्मा — मंत्री
अनिल यादव — मंत्री
अवधेश श्रीवास्तव — मंत्री
विजय राजभर — मंत्री
प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा — मंत्री
किरण लोधी निषाद — मंत्री
राकेश बिंद — मंत्री
संचिता सिंह चौहान (लुनिया) — मंत्री
रजनी पांडेय — मंत्री
राहुल वाल्मीकि — मंत्री
महामेधा नागर — मंत्री
दीपमाला संतोषी — मंत्री
सुहासिनी जायसवाल — मंत्री
यतेंद्र शर्मा — मंत्री
आकांक्षा सोनकर — मंत्री

क्षेत्रीय अध्यक्ष
पश्चिम — नबाब सिंह नागर
ब्रज — पूरन लाल लोधी
कानपुर राम किशोर साहू
अवध — अवधेश द्विवेदी
काशी — अशोक चौरसिया
गोरखपुर — विनोद राय

कार्यालय मंत्री
भारत दीक्षित — कार्यालय मंत्री
अतुल अवस्थी — कार्यालय सह-मंत्री
लक्ष्मण सिंह — कार्यालय सह-मंत्री

अन्य पद
दिनेश प्रताप सिंह — मुख्य प्रवक्ता
मनीष दीक्षित — प्रदेश मीडिया संयोजक
हिमांशुराज पंडित — प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
मोर्चा अध्यक्ष
युवा मोर्चा — रोहित मिश्रा
पिछड़ा मोर्चा —प्रकाश पाल
किसान मोर्चा — देवेन्द्र सिंह
अनुसूचित मोर्चा — अशोक रावत
महिला मोर्चा — सरोज कुशवाह
अनुसूचित जनजाति मोर्चा — श्री विद्याभूषण गोंड

February 15, 2026

कांग्रेस के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन की कांग्रेस नेताओं ने की कड़ी आलोचना

हरिद्वार, 15 फरवरी। राजधानी देहरादून में कांग्रेस के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन की कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आलोचना की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि सत्ता के इशारे पर प्रदेश में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों को किन मुद्दों लेकर विरोध किया जा रहा है। इसकी जानकारी तक नहीं थी। सोची समझी नीयत से दलित समाज को इस्तेमाल किया गया। बालेश्वर सिंह एवं तीर्थपाल रवि ने कहा कि प्रदर्शन में दलित समाज के वह लोग भी शामिल थे। जिन्होंने समाज के साथ अत्याचार और शोषण के खिलाफ कभी आवाज नहीं उठायी। उन्होंने कहा कि बेलड़ा प्रकरण, शांतरशाह में दलित बेटी के साथ बलात्कार और हत्या, वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने, पंचायत चुनाव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के अभद्रता, ओवरलोडिंग वाहनों से होने वाली दुर्घटनाएं, नशे का कारोबार आदि मुद्दों पर इन नेताओं ने हमेशा चुप्पी साधे रखी। तीर्थपाल रवि ने कहा कि समरसता भवन एवं सामुदायिक भवन की घोषणा आज तक पूरी नहीं की गई है। जात-पात धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, सीपी सिंह, वेदपाल तेजियान, अजय दास महाराज ने प्रदर्शन पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि समाज को जात-पात धर्म के नाम पर बांटने का काम किया जा रहा है। धर्म की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रैसवार्ता के दौरान मनोज सैनी, दिनेश कुमार, प्रियव्रत सिंह, राजेंद्र कुमार, विक्रम तेजयान, कैलाश प्रधान, अक्षय नागपाल, झंडा सिंह, सत्यपाल शास्त्री, सतीश दुबे, वीरेंद्र श्रमिक आदि मौजूद रहे।