Web News

www.upwebnews.com

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की सखियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

September 29, 2026

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की सखियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

समूह की सखियों का मानदेय नहीं बढ़ा तो नही होगा कार्य।

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 29/09/2026
एंकर- बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सदस्य समूह की दर्जनों की संख्या में पहुंची सखियों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी के दौरान कहा कि दो हजार में दम नहीं पच्चीस हजार से कम नहीं का नारा दिया।वही गीता चौहान ने बताया कि नगरा ब्लॉक की सभी समूह की सखी है और हम लोग अपने मानदेय वृद्धि के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर आए है हम अपनी मांग और अपनी पहचान मांगने के लिए यहां आए हुए है हम लोगो का मानदेय दो हजार रुपए है वह भी दस महीने पर मिलता है वह दो हजार रुपए सीएलएफ के खाते में जाता है डायरेक्ट हम लोगों के खाते में नही पहुंचता है हमारा काम है घर घर जाकर महिलाओं को कांवेंस करना होता है दस बार एक महिला के घर जाते है तो एक महिला जाकर तैयार होती है समूह में जुड़ने के लिए तैयार होती उसका ब्लॉक से पत्र तैयार कराया जाता है फाइल को तैयार कर बैंक सखी को दिया जाता है तब जाकर बैंक खाता खोलता है इतना काम करने के बाद हम लोगों को दो हजार रुपए मिलता है हम लोगों की सरकार से गुजारिश है कि हम लोगों का मानदेय बढ़ाए जाय।अगर सरकार हम लोगों की मांगे पूरी नहीं करती है तो हम लोग काम नही करेंगे।सरकार दो हजार रुपए दे रही है लेकिन दो हजार रूपये से हम लोगों के बच्चो का फीस तक जमा नही होता है कैसे हम लोग दो हजार रुपए में अपना घर को चलाऊंगी।

वही निर्मला राजभर ने बताया कि हम लोग नगरा ब्लॉक से यहां जिलाधिकारी कार्यालय पर आए है कि हम लोगों का मानदेय बहुत ही काम है और हम लोगों के ऊपर बहुत लोड रहता है सरकार की एक योजना चल रही है राशन कार्ड भारत योजना जिसमे ग्रामीणों को जोड़ना है एक गांव में लगभग छः सौ से सात सौ महिलाओं को एक महिला सखी कैसे जोड़ सकती है दस महिला को जोड़ने में दो महीनो लग जाता है और यह टारगेट है कि सभी महिलाओं को दो माह में जोड़ना है और हम लोगों का मानदेय बहुत कम है हम लोग काम को पूरा करने के लिए रात में जागकर काम को किया जाता है और मानदेय के नाम पर जीरो है 60 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से कोई काम करेगा अगर हम लोगों का मानदेय सरकार नही बढ़ाएगी तो हम लोग काम नही करेंगे।आन लाइन काम करना है और उसका भी रिचार्ज हम लोगो अपने पैसे से करते है रिचार्ज तक का पैसा नही दिया जाता है कि आन लाइन काम हो सके सरकार को यह सोचना होगा कि दो हजार रुपए में हमलोग अपना घर चलाएं कि मोबाइल का रिचार्ज करें सरकार की योजना को जनता तक पहुंचने के लिए।

September 16, 2026

बलिया में बाढ़ से 64 विद्यालय हुए प्रभावित

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 16/09/2026

एंकर – बलिया में गंगा और घाघरा नदी में आई बाढ़ से लगभग 87 गांव प्रभावित हो गए है जिसके चलते बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ गई।बाढ़ से शिक्षा विभाग के लगभग 64 विद्यालय प्रभावित है।जिसमे बैरिया तहसील क्षेत्र के मुरली छपरा ब्लॉक, बैरिया ब्लॉक,बेलहरी, दुबहड़ और बांसडीह तहसील क्षेत्र के बांसडीह ब्लॉक और रेवती ब्लॉक बाढ़ से प्रभावित हो गई है बाढ़ के चलते इन विद्यालयों को बंद करना पड़ा। विद्यालयों के बंद होने के बाद बच्चो की पढ़ाई बाधित हो गई है हालांकि बेसिक शिक्षाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र में हमारे 64 विद्यालय घिरे हुए है जिसमे बैरिया,मुरली छपरा,बेलहरी, दुबहड़ ब्लॉक है वही बांसडीह तहसील के बांसडीह ब्लॉक और रेवती ब्लॉक शामिल है। हालांकि नदी अभी स्थिर है जल्द ही पानी उतर जायेगा और शीघ्र ही विद्यालय की सफाई कराकर स्वास्थ्य विभाग से समन्यवक बनाकर पठन पाठन शुरू किया जाएगा।बाढ़ में जो विद्यालय है हो सकता है कि एक दो विद्यालय जर्जर होंगे जो बाढ़ से प्रभावित होंगे। बाढ़ आई है लेकिन बच्चो का पठन पाठन बाधित नही हो रहा है बच्चों क्या ग्रुप बनाकर या दूसरे विद्यालय पर भेजकर पढ़ाई जाती है हम लोगों की कोशिश रहती है कि विद्यालय बंद होने से किसी भी बच्चो का पठन पाठन बाधित नही हों।

September 14, 2026

दो पाटीदारों में खूनी संघर्ष, एक की हुई मौत, दूसरा वाराणसी के लिए रेफर,

तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो लोगों के लिए लगाई गई टीम।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 11/09/2026

बलिया,  उभांव थाना अंतर्गत ग्राम सोनाडीह (दोथ) में पटीदारों के बीच आपसी विवाद ( गाली गलौज ) के दौरान चालू बाजी की गई जहां चाकूबाजी के दौरान अमरेश बहादुर सिंह और उसमे छोटे भाई मंजेश सिंह घायल हों गए।जिसमे दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई वही मंजेश सिंह को बेहतर उपचार के लिए मऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। वही मऊ से मंजेश को वाराणसी के लिए रेफर किया गया है मृतक अमरेश बहादुर सिंह की पुत्री की तहरीर पर पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमे तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और दो लोगों की गिरफारी के लिए टीम लगाई गई है। वही अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि सोनाडीह के ( दोथ ) अमरेश बहादुर सिंह व उसके भाई मंजेश सिंह को गांव के ही उसके पाटीदार रामकरण सिंह ,उसके परिवार के पिता-गिरीश सिंह,भाई-सूरज सिंह,बहन व उसकी माता ने मिलकर चाकू मार दिया है । जिसमें दोनों भाई घायल हो गए थे, उनको तत्काल सीएससी उभांव(सियर) लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु इनको जनपद मऊ के लिए रेफर किया गया है। जहां इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मृत्यु हो गयी है। तथा साथ ही साथ मंजेश सिंह को बेहतर उपचार हेतु बीएचयू वाराणसी भेजा गया है। इसमें तत्काल मौके पर सभी उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। जानकारी के दौरान यह प्रकाश में आई है कि दोनों घायल भाइयों के पटीदार रामकरण सिंह किसी बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे जिसमें मंजेश और अमरेश सिंह इनको समझाने का प्रयास किए, इसी बीच रामकरण सिंह व इनके पारिवारिक अन्य लोगो द्वारा चाकू मार दिया गया । मृतक अमरेश बहादुर की पुत्री से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, साथ ही साथ नामजद 05 अभियुक्तों में से घटना में संलिप्त 03 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है और अन्य 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमें लगाई गई है । शीघ्र ही इनको गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु, पोखरे में मिला शव

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 14/09/2026

बलिया,  बांसडीह रोड़ थाना क्षेत्र में चौरा मोड़ के रेलवे क्रासिंग के समीप पोखरे में बाइक सवार आरक्षी परितोष मिश्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। आरक्षी की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक आरक्षी बांसडीह कोतवाली थाना पर तैनात 2025 में नियुक्त आरक्षी परितोष मिश्रा की पोखरे में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत। जहां बांसडीह कोतवाली के कांस्टेबल शिवगोपाल पाल जो बेल कमेंट दाखिल करने के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद जा रहे था उनको छोड़ने के लिए गए बलिया रेलवे स्टेशन गए थे और लौटते समय बांसडीह कोतवाली ड्यूटी पर नही पहुंचे तो तलाश होने लगी।लेकिन तलाशी की दौरान परितोष मिश्रा पर की बांसडीह रोड़ थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के समीप एक पोखरे में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

September 10, 2026

नाबालिग किशोरी एक सप्ताह से हुई लापता, युवक पर नाबालिक को भगाने का आरोप

बलिया – गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी करीब एक सप्ताह पूर्व घर से बिना बताए निकल गई थी, जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
किशोरी के पिता ने मामले में दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए गड़वार थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 8 सितंबर को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज बांक बहादुर सिंह ने बताया कि नाबालिग किशोरी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही किशोरी और आरोपी युवक का पता लगाने में जुटी है।

Older Posts »