Web News

www.upwebnews.com

सैंपल की दवाइयां के नाम पर परोसी जा रही हैं नकली दवाइयां, डॉक्टरो का फल फूल रहा है खूब धंधा, मरीजों को आर्थिक और स्वास्थ्य हानि

September 29, 2026

सैंपल की दवाइयां के नाम पर परोसी जा रही हैं नकली दवाइयां, डॉक्टरो का फल फूल रहा है खूब धंधा, मरीजों को आर्थिक और स्वास्थ्य हानि

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारियों के संरक्षण में अंतर्राज्यीय नकली दवा गिरोह की जद में ग्रामीण क्षेत्रों में बैठे झोलाछाप डॉक्टर आसानी से फंस रहे हैं नकली, अधोमानक, मिलावटी एवं सैंपल की बिना बिलों की दवाइयां सप्लाई करने वाला यह गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में बैठे झोलाछाप डॉक्टरों पर बेरोकटोक ऐसी दवाइयाँ बड़ी मात्रा में सप्लाई करके भोली भाली ग्रामीण जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हुए उनका आर्थिक शोषण करते हुए उन्हें अनेक गंभीर बीमारियां परोस रहे हैं। बड़े शहरों एवं महानगरों में अंतर्राज्यीय नकली दवा गिरोह की पकड़ धकड़ के बाद ऐसे गिरोहों द्वारा नकली दवाइयां को ठिकाने लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बैठे हैं शिक्षित झोलाछाप डॉक्टरों का रुख किया जा रहा है सूत्रों की माने तो ग्रामीण क्षेत्रों में बैठे प्रत्येक झोलाछाप डॉक्टर के केबिन में कई कई मेडिकल स्टोरों के बराबर लाखों रुपए की दवाइयो का स्टॉक हर समय मौजूद रहता है। इन डॉक्टरों द्वारा धड़ल्ले से प्रिस्क्रिप्शन लिखने के बजाय मरीजो को अपने पास से दवाई खरीदने को मजबूर किया जाता है। साथ ही किसी भी बीमारी में कई कई बोतल अनावश्यक रूप से फ्लूड लगा दिया जाता है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश मरीजों में शुगर एवं घुटनों व जोड़ो के दर्द की शिकायत होना आम बात हो गई है। साथ ही अंधाधुंध एंटीबायोटिक दवाइयां देने से मरीजो को दिल की बीमारियों का भी खतरा हर समय बना रहता है। कुल मिलाकर एक ओर जहां झोलाछाप चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्र की गरीब जनता का कम पैसों में इलाज कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उससे अधिक ग्रामीण क्षेत्र की जनता को आर्थिक एवं स्वास्थ्य हानि पहुंचा कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। इस गंभीर विषय पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारियों का भी संरक्षण प्राप्त रहता है।

September 10, 2026

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ने की जनसुनवाई

Posted on 10.09.2026,Time 4.15pm

बिजनौर 10 सितंबर। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा) राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्षा श्रीमती विजय रहाटकर ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की। उन्होंने महिलाओं से कहा कि महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जाएगा और राष्ट्रीय महिला आयोग हर कदम पर उनके साथ है। जनसुनवाई के दौरान पूर्व की चिन्हित 30 व नई 90 सहित कुल 120 शिकायते प्राप्त हुई जिनके गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए।

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वह महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने तथा नियम अनुसार गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना आर्थिक व सामाजिक उत्थान करें।

महिला जनसुनवाई के दौरान पोक्सो एक्ट, दहेज उत्पीड़न, पेंशन की मांग आवास की मांग, ससुराल में उत्पीड़न आदि से संबंधित कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुई जिनके 15 दिन में जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान तीन दंपतियों ने आपसी मन मुटाव को सुलझाते हुए साथ-साथ रहने पर सहमति दी।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता ने जिलाधिकारी जसजीत कौर के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे हैं उत्पीड़न को बर्दाश्त ना करें इसकी शिकायतें आयोग में करें। आयोग उनकी शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

August 26, 2026

आईजीआरएस प्रकरणों में डिफाल्टर व सी श्रेणी न आए-जिलाधिकारी

Posted on 25.08.26,Time 7pm

बिजनौर, 25 अगस्त। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा) जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आईजीआरएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस प्रकरणों में किसी भी स्तर पर डिफाल्टर श्रेणी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता से शिकायत के निस्तारण के संबंध में संतुष्टि फीडबैक लिया जाता है अतः अधिकारी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आईजीआरएस के प्रकरणों को स्वयं देखें और उनका गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन करते हुए समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसकी समस्या को समझें तथा नियमानुसार संभव समाधान कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें। जिन प्रकरणों का निस्तारण नियमों के अनुसार संभव नहीं है, उनमें शिकायतकर्ता को स्पष्ट रूप से कारणों से अवगत कराया जाए।
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण करें।
बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने पूर्व में वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों की जियो-ट्रैकिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों की जियो-ट्रैकिंग से उनकी स्थिति एवं संरक्षण की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जियो-ट्रैकिंग कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

August 6, 2026

बिजनौर में गंगा खतरे के निशान के पास

Posted On 06.07.2026, Time 04 pm
बिजनौर। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा) आज बृहस्पतिवार 6 अगस्त 2026 को जनपद में अधिक बारिश होने से गंगा बैराज बिजनौर का जलस्तर खतरे के निशान से सट कर चल रहा है। कल बुधवार शाम से पहाड़ों पर लगातार बारिश होने के कारण गंगा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। अगर इसी तरह पहाड़ों पर और जनपद में इसी तरह बारिश पड़ती रही तो खतरे के निशान के ऊपर गंगा का जलस्तर हो जाएगा।

July 26, 2026

बिजनौर की महिलाओं की VIDUR प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी हुई ग्लोबल

Posted on 26.07.2026, Time 2.30pm

*राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ा VIDUR प्रेरणा स्वदेशी ब्रांड, ग्रामीण महिलाओं को मिल रही नई उड़ान*

*बिजनौर 26 जुलाई, 2026:-*( उत्तर प्रदेश समाचार सेवा ) जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जानकारी देते हुएबताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी बिजनौर की ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित VIDUR प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी अब राष्ट्रीय स्तर से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर अग्रसर है। विकास खंड कोतवाली के ग्राम लखीवाला स्थित VIDUR Prerna Herbal Tea Production Group की महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य विगत लगभग दो वर्षों से इस हर्बल टी का निर्माण एवं पैकेजिंग कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि VIDUR प्रेरणा स्वदेशी दिसंबर 2023 में जिला प्रशासन, बिजनौर द्वारा स्थापित एक सामुदायिक ब्रांड है। वर्तमान में इस ब्रांड के अंतर्गत 160 से अधिक उत्पादों का उत्पादन एवं विपणन स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। ब्रांड का कुल कारोबार ₹12 करोड़ से अधिक हो चुका है। इन उत्पादों की बिक्री 100 से अधिक VIDUR प्रेरणा स्वदेशी ब्रांड आउटलेट्स तथा 64 से अधिक VIDUR प्रेरणा कैफे के माध्यम से की जा रही है। इसके अतिरिक्त, VIDUR प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी का विगत वर्षों से जनपद मुरादाबाद में भी नियमित रूप से सफलतापूर्वक विपणन किया जा रहा है।
VIDUR प्रेरणा स्वदेशी ब्रांड ने ग्रामीण महिलाओं को स्थायी बाजार उपलब्ध कराते हुए उनके उत्पादों के प्रभावी विपणन की व्यवस्था विकसित की है। इसी का परिणाम है कि जनपद बिजनौर में 30,000 से अधिक लखपति दीदियों के निर्माण में इस ब्रांड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने बताया कि VIDUR प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी का प्रदर्शन प्रयागराज महाकुंभ तथा सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल सहित विभिन्न राष्ट्रीय आयोजनों में किया गया। इन आयोजनों में अमेरिका, यूरोप एवं अन्य देशों से आए आगंतुकों और संभावित खरीदारों ने उत्पाद में विशेष रुचि दिखाई तथा फ्रेंचाइजी एवं व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर प्रारंभिक स्तर पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि ब्रांड की एक विशेष उपलब्धि इसकी पूर्णतः डिजिटल सप्लाई चेन एवं विपणन प्रणाली है। vidurprerna.in वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ऑर्डर प्रबंधन, उत्पाद ट्रेसबिलिटी, इन्वेंट्री तथा वितरण व्यवस्था का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। VIDUR प्रेरणा स्वदेशी की विश्वसनीयता का प्रमाण यह भी है कि संबंधित स्वयं सहायता समूह द्वारा नीति आयोग को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उत्पादोंकीसफलतापूर्वक आपूर्ति की जा चुकी है।

Older Posts »