Web News

www.upwebnews.com

मुरादाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग

September 14, 2026

मुरादाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग

मुरादाबाद, आज 14 सितंबर 2026, सोमवार को कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा पर स्थित आरएच इंटरनेशनल (RH International) नाम की एक Wooden हैंडीक्राफ्ट और लैंप बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। दोपहर करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है घटनास्थल: कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा स्थित निर्यातक मोहम्मद तसलीम की वुडेन हैंडीक्राफ्ट फर्नीचर में राहत और बचाव कार्य जारी। ‌‌‌ आग इतनी विकराल थी कि आसमान में धुएं का भारी गुबार छा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए मुरादाबाद जिले की सभी दमकल गाड़ियों के साथ-साथ पड़ोसी जिले रामपुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मदद के लिए बुलाया गया है। दमकलकर्मी और राहत टीमें लगातार आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुटी हुई हैं। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच की जा रही है।

मुरादाबाद से अलीगढ़ सिर्फ 2 घंटे और आगरा 3 घंटे दूर

69 गांवों से होकर गुजरेगा नया हाई-स्पीड 4-लेन कॉरिडोर, गंगा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा

मुरादाबाद. ‌‌‌ ‌‌ ‌‌
मुरादाबाद-अलीगढ़ 4-लेन हाईवे: 2 घंटे में सफर, 69 गांवों और गंगा रूट से जुड़ाव.
मुरादाबाद से अलीगढ़ सिर्फ 2 घंटे और आगरा 3 घंटे दूर, 69 गांवों से होकर गुजरेगा नया हाई-स्पीड 4-लेन कॉरिडोर, गंगा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा

मुरादाबाद-चंदौसी-अलीगढ़ हाईवे को हाई-स्पीड 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर के रूप में अपग्रेड कर रहा है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण शुरू हो चुका है. इस नए मार्ग से मुरादाबाद से अलीगढ़ का सफर केवल 2 घंटे और आगरा 3 घंटे में पूरा होगा. संभल के 69 गांवों से गुजरने वाला यह हाईवे गंगा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा. जाम और फाटकों के झंझट से मुक्ति मिलने के साथ-साथ मुरादाबाद के पीतल उद्योग और मूर्ति कारोबार को भी इससे जबरदस्त रफ्तार मिलेगी.

Moradabad Aligarh Highway: मुरादाबाद, संभल, बदायूं और अलीगढ़ के बाशिंदों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मुरादाबाद-चंदौसी-अलीगढ़ मार्ग को एक हाई-स्पीड 4-लेन ‘एक्सेस कंट्रोल्ड’ कॉरिडोर में अपग्रेड करने की तैयारी में जुट गया है. इस महत्वाकांक्षी मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होते ही मुरादाबाद से ताले और मूर्तियों के शहर अलीगढ़ की दूरी सिमटकर महज 2 घंटे रह जाएगी, जबकि ताजनगरी आगरा तक का सफर मात्र 3 घंटे में तय किया जा सकेगा. एनएचएआई ने इस प्रोजेक्ट के लिए जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज कर दी है.

जाम और रेलवे फाटकों से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा
+++++++++++++++++++++++++++++

फिलहाल अलीगढ़ से मुरादाबाद तक (130-140 किलोमीटर) के इस सफर को तय करने में यात्रियों को 3.5 से लेकर 4.5 घंटे तक का समय लग जाता है. रास्ते में पड़ने वाले चंदौसी, बहजोई और बबराला जैसे कस्बों का भारी ट्रैफिक, संकरी सड़कें और रेलवे क्रॉसिंग सफर की रफ्तार पर ब्रेक लगा देते हैं. नए एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर में इन समस्याओं से काफी राहत मिलने की उम्मीद है. चूंकि यह एक्सेस कंट्रोल्ड मार्ग होगा, इसलिए स्थानीय भीड़भाड़ और आवारा मवेशियों से मुक्त होकर गाड़ियां 100 किमी/घंटा की रफ्तार से सरपट दौड़ सकेंगी

August 29, 2026

मुरादाबाद में रक्षाबंधन से लौट रहे परिवार की बाइक नदी में गिरी, मां और बच्चा लापता

मुरादाबाद । रक्षाबंधन का पर्व मनाकर ससुराल से घर लौट रहा एक परिवार मुरादाबाद के मलकद्दा पुल पर हादसे का शिकार हो गया। लकड़ी के पुल की लकड़ी टूटने से बाइक अनियंत्रित होकर गागन नदी में जा गिरी। हादसे में पति और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि महिला और एक बच्चे की नदी में तलाश जारी है।
छजलैट थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी अनिल मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी किरन और तीन बच्चों प्रियांशु (6), काफिया (3) और केशव (2) के साथ कुंदरकी थाना क्षेत्र के नानपुर गांव रक्षाबंधन मनाने गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे परिवार बाइक से वापस घर लौट रहा था।
मंझोला थाना क्षेत्र में गागन नदी पर बने मलकद्दा पुल से शॉर्टकट के रास्ते गुजरते समय पुल की लकड़ी टूट गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी और पूरा परिवार पानी में बह गया।
हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने अनिल और बच्चों काफिया व केशव को किसी तरह नदी से बाहर निकाला। वहीं किरन और छह वर्षीय प्रियांशु पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर मंझोला थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर मां-बेटे की तलाश कराई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी है। पत्नी और बेटे के लापता होने से अनिल का रो-रोकर बुरा हाल है।

August 22, 2026

इंटरपोल ने संभल हिंसा के मास्टर माइंड शारिक साठा के खिलाफ जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा
संभल, 22 अगस्त 2026, दुबई में छिपे मुख्य आरोपी शारिक साठा पर इंटरपोल का शिकंजा, जल्द प्रत्यर्पण की तैयारी संभल जिले में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मामले में पुलिस की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस हिंसा के मुख्य मास्टरमाइंड बताए जा रहे और इस वक्त दुबई में बैठे शारिक साठा के खिलाफ अब इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, शारिक साठा को न्यायालय की तरफ से पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। पुलिस ने शारिक साठा से जुड़ा हुआ पूरा डोजियर तैयार किया है ,इस तैयार किए गए डोजियर को सीबीआई को सौंप दिया गया था। साथ ही यह मांग की गई थी कि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए। सीबीआई और इंटरपोल के बीच आपसी कम्युनिकेशन होने के बाद अब उसके खिलाफ आखिरकार रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। फर्जी पासपोर्ट से विदेश जाने का आरोप. — पुलिस के अनुसार, शारिक साठा कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश गया था। विदेश जाने के बाद वह इस समय दुबई में रह रहा है।

पुलिस उसकी सभी गतिविधियों पर और उससे जुड़े हुए लोगों पर लगातार निगरानी रख रही थी। अब पुलिस की पूरी कोशिश यह है कि वह दुनिया के जिस भी देश में मौजूद हो, वहां से उसे गिरफ्तार किया जाए।

गिरफ्तार कर उसे भारत प्रत्यर्पित कराया जाए, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।

पहले से दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, शारिक साठा पर 24 नवंबर की इस हिंसा से पहले भी करीब 55 से 60 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का मुख्य लक्ष्य अब उसे भारत वापस लाना है। भारत लाकर उसके खिलाफ सभी पुराने और नए मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे सजा सुनिश्चित कराई जाएगी।

August 21, 2026

मुरादाबाद में बारिश का असर, नदियों का जलस्तर बढ़ा

मुरादाबाद, 21 अगस्त 2026,  जिले में बारिश का असर दिखाई दे रहा है। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मुरादाबाद में ठेला नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंचा हुआ है।

नदी का पानी ओवरफ्लो होकर भोजपुर थाना क्षेत्र के खादर इलाके में घुस गया है, स्थानीय लोगों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। आदमपुर, रुस्तमपुर, तिगरी, लालूवाला, इस्लामनगर, खईय्या खादर और सिहाली शाहपुर समेत एक दर्जन से अधिक गांव पानी से घिरे हुए हैं।

खेतों में बाढ़ का पानी भर जाने से किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। शाहपुर से इस्लामनगर होते हुए मुरादाबाद जाने वाले मुख्य मार्ग पर काफियाबाद के पास दमदमा की पुलिया पर पानी का स्तर बढ़ा हुआ है, रास्ता बंद होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

घरों और खेतों तक पानी पहुंचने से ग्रामीणों को आवागमन के साथ-साथ मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Older Posts »