Web News

www.upwebnews.com

Kannoj : कार नहर में गिरी, पति पत्नी बच्चे की मृत्यु

November 7, 2026

Kannoj : कार नहर में गिरी, पति पत्नी बच्चे की मृत्यु

कन्नौज,06 नवंबर 2026, गुरूग्राम से हरदोई अपने घर लौट रहे एक परिवार की कार बिलग्राम मार्ग पर सुबह 4 बजे काह नहर पर पुलिया से टकरा कर नहर में गिर गई। कार सवार हरदोई निवासी रमेश, उनकी पत्नी नीलम , 3 माह के बेटे की मृत्यु हो गई।

कार चालक हादसे में बच गया।

January 6, 2026

कन्नौज जेल से दो कैदी फरार, चार जेल कर्मी निलंबित

कन्नौज। Kannauj जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए जेल कर्मियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में चार जिला जेल कर्मियों को दोषी पाए जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित किए गए कर्मियों में जेल वार्डर शिवेंद्र सिंह यादव, जेल वार्डर शिवचरन, उप कारापाल बद्री प्रसाद और कारापाल विनय प्रताप सिंह शामिल हैं। सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मामले की विस्तृत जांच डीआईजी कारागार, कानपुर परिक्षेत्र को सौंपी गई है। साथ ही जिला जेल कन्नौज के अधीक्षक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
बताया गया है कि फरार हुए दोनों बंदी अंकित और डम्पी कन्नौज जिला जेल से भागने में सफल रहे। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं फरार कैदियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।