Web News

www.upwebnews.com

ऑपरेशन ‘वज्र’ बना अपराधियों पर काल, 841 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी

April 23, 2026

ऑपरेशन ‘वज्र’ बना अपराधियों पर काल, 841 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
23/04/2026

इनामी बदमाशों पर भी कसा शिकंजा, 245 एनबीडब्ल्यू वारंटों का हुआ प्रभावी निस्तारण

गोरखपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ के नेतृत्व में चलाया जा रहा विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्र” वर्ष 2026 में बेहद प्रभावी साबित हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 841 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिससे अपराधियों में भय का माहौल बना है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे और विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 28 इनामी अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। ये ऐसे अपराधी थे जिन पर पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया था और जिनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। इनके पकड़े जाने से कई मामलों का खुलासा भी हुआ है।
इसके अतिरिक्त, न्यायालयों द्वारा जारी 245 गैर जमानती वारंट (NBW) का भी प्रभावी तरीके से निस्तारण किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इससे न्यायिक प्रक्रिया को गति मिली है और फरार चल रहे अभियुक्तों पर भी शिकंजा कसा है।
एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने बताया कि “ऑपरेशन वज्र” के तहत प्रत्येक थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग कर अपराधियों तक पहुंच बनाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

ऑपरेशन ‘मिलाप’ में गोरखपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 313 लड़कियों की सकुशल बरामदगी

Gorakhpur Samachar UP Web News

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
23/04/2026

बहला-फुसलाकर ले जाई गई अपहृताओं को खोजकर परिजनों से कराया मिलान, परिवारों में लौटी खुशियां

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ के निर्देशन में गोरखपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन मिलाप” मानवीय संवेदनाओं का एक सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया है। इस अभियान के तहत वर्ष 2026 में अब तक 313 अपहृत/लापता लड़कियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया है, जिससे सैकड़ों परिवारों में फिर से खुशियां लौट आई हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन मामलों में अधिकांश लड़कियों को बहला-फुसलाकर या झांसा देकर घर से दूर ले जाया गया था। कई मामलों में उन्हें अन्य जनपदों या राज्यों तक पहुंचा दिया गया था। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए गोरखपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीमों का गठन किया और खोजबीन अभियान शुरू किया।
ऑपरेशन मिलाप के तहत पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र का सहारा लेकर लापता लड़कियों का पता लगाया। टीमों ने लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी और कई जटिल मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया।
एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपहरण एवं गुमशुदगी के मामलों में तत्काल मुकदमा दर्ज कर तेजी से कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवारों से नियमित संवाद बनाए रखते हुए उन्हें प्रगति की जानकारी दी जाए।
पुलिस की तत्परता और सक्रियता का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में लड़कियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया। कई मामलों में परिजनों ने अपनी बेटियों के सुरक्षित वापस मिलने पर भावुक होकर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस अभियान के तहत न केवल अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी मजबूत हुआ है। पुलिस द्वारा लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गोरखपुर पुलिस का “ऑपरेशन मिलाप” आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि हर लापता बेटी को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके और समाज में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो।

सीएम योगी ने 1054 करोड़ की 470 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
23/04/2026

राप्ती ईको पार्क समेत स्मार्ट सड़कों व विकास कार्यों की दी सौगात

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में करीब 1054 करोड़ रुपये की 470 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान एकला बांध स्थित नव विकसित राप्ती ईको पार्क को जनता को समर्पित किया गया, जो पहले कूड़ा डंपिंग स्थल था।
कार्यक्रम में 173 परियोजनाओं का लोकार्पण और 297 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसमें सड़कों, नालियों, जल निकासी, ग्रीन बेल्ट और अन्य शहरी विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। साथ ही सीएम ग्रिड योजना के तहत 6 स्मार्ट सड़कों के निर्माण की भी शुरुआत की गई।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छ स्कूल अभियान का भी शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से छात्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
इस दौरान जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

मिर्जापुर में 9 लोग जिंदा जले, 2 अन्य की भी मृत्यु

Posted on 23.04.2026 Time 12.45 PM , Meerzapur, Accident 

मिर्जापुर, 23 अप्रैल 2026, मध्य प्रदेश के मैहर से बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की जिंदा जलकर मृत्यु हो गई। जबकि हादसे में 2 अन्य की मृत्यु हुई है।

हादसा बुधवार की रात 12 बजे के बाद हुआ। पुलिस के अनुसार थाना जिगना क्षेत्र के रामपुर गांव के अरुण सिंह का परिवार नौ साल के बेटे शिव का मुंडन कराने बोलेरो से मैहर गया था। ये परिवार मैहर से मिर्जापुर लौट रहा था। बोलेरो में पंकज सिंह, बीना, वंदना, पीयूष, प्रियंका, कार्तिकय, सोनम सवार थे। विष्णु बोलेरो चला रहा था।

रीवा मार्ग पर ट्रेलर और कर की टक्कर हो गई थी। इसी बीच ट्रेलर ने ट्रक को टक्कर मार दी। तभी पीछे से तेज गति से आई बोलेरा कर ट्रक से जा भिड़ीं। इससे बॉलरों में आग लग गई। दुर्घटना में बॉलरों पिचक गई। इससे सभी फैंस गए और जिंदा जल गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे। लेकिन तेज लपटों के कारण किसी को भी बचाया नहीं जा सका। सभी 9 लोग जिंदा जल गए। दुर्घटना में एक अन्य कर चालक और ट्रक क्लीनर की भी मृत्यु हो गई। हादसे में कुल 11 लोगों की मृत्यु हुई है।

राष्ट्रपति, पीएम और सीएम ने शोक जताया

दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

NUJI राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हैदराबाद में शुरू

Posted on 23.04.2026 Time 12.25 PM, Thursday, Telangana News, National union of Journalists India, NUJI

हैदराबाद, 23 अप्रैल 26 (तेलंगाना समाचार), नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इण्डिया की राष्ट्रीय कार्यसमिति का उद्घाटन आज यहां तेलंगाना के मंत्री विवेक वेंकटस्वामी ने मुख्य अतिथिकेए रूप में किया।

समारोह में समाजसेवी जान्हवी रेड्डी भी उपस्थित थीं। वे अमरीका से आकर यहां समाज कार्य कर रही हैं आपके पिताश्री विधायक हैं। मच पर एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा और महामंत्री त्रियुग नारायण तिवारी उपस्थित रहे।

Older Posts »