Web News

www.upwebnews.com

अमरोहा में उत्तराखंड के विधायक के फॉर्म हाउस पर गैंग रेप, दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

September 24, 2026

अमरोहा में उत्तराखंड के विधायक के फॉर्म हाउस पर गैंग रेप, दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Breaking News UP Web News

Posted on 24 September 2026 Time 01.11 PM

अमरोहा, 24 सितंबर 2026, हसनपुर में उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा के फार्म हाउस पर युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर के दो पुलिसकर्मी समेत सी आर पी एफ के 2 जवान गिरफ्तार किए गए हैं । शर्मनाक, सनसनीखेज और खाकी को तार-तार करने वाले मामले से हड़कंप मच गया है।
हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती के साथ एक विधायक के फार्महाउस पर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस जघन्य कृत्य में हसनपुर कोतवाली में तैनात एक मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही, एक दरोगा और सीआरपीएफ का एक वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। सनसनीखेज बात यह है कि आरोपियों ने रौब और झांसा देकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए अमरोहा पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फार्महाउस उत्तराखण्ड के विधायक उमेश शर्मा का है ।जिसमें उसके केयर टेकर पर रौब झाड़ते हुये सभी आरोपी कमरा नम्बर 2 में रूके और शराब पीकर वारदात को अंजाम दिया लड़की ने किसी तरह अपने मोबाइल से अमरोहा पुलिस अधिकारी को फोन कर आपबीती बताई तभी अमरोहा पुलिस तुरन्त सक्रिय हो गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

September 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा एवं हिंदू महासभा ने की हिंदू हितों का संरक्षण करने की मांग

हरिद्वार, 20 सितम्बर। अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा एवं हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने हिंदु हितों के संरक्षण के लिए कदम उठाने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान संत महासभा के संरक्षक मदन महाराज ने कहा कि देवभूमि के सभी धर्म गुरुओं, अखाड़ों, मठ मंदिरों सहित हरिद्वार, ऋषिकेश, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में हिंदुओं के धार्मिक स्थानों पर गैर हिंदुओं के जमीन खरीदने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। राज्य में लगातार बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बढ़ रहा है। असामाजिक तत्वों पर सरकार को गंभीरता के साथ रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा को लेकर प्रत्येक हिंदू को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने डेमोग्राफी परिवर्तन के खतरे का भी अंदेशा जताया। मदन महाराज ने मांग की कि राज्य सरकार द्वारा तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक मर्यादा व्यवस्था के लिए तीर्थ परिषद का गठन किया जाए। तीर्थ पुरोहित मठ मंदिर के संचालक जनप्रतिनिधियों एवं अखाड़े के धार्मिक गुरुओं को स्थान दिया जाए। पुलिस प्रशासन आदि विभाग तीर्थ परिषद के अधीन कार्य करें। महंत गोपाल गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेले की व्यवस्थाएं अच्छी होनी चाहिए। स्थाई निर्माण अधिक से अधिक किए जाएं। जिससे लंबे समय तक लोगों को इसका लाभ मिल सके। तीर्थ स्थलों की मान मर्यादा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। संत महापुरुषों के लिए बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था कुंभ क्षेत्र में बेहतर तरीके से होनी चाहिए। कुंभ मेला सनातन परंपराओं का केंद्र बिंदु है। प्रैसवार्ता में योगेंद्र वर्मा, उर्मिला यादव, आचार्य अजय कृष्णा, विजय पांडे, विश्वास भार्गव, साक्षी वर्मा, अमरीश त्यागी, दीपक कुमार, पंकज कुमार, अशोक शर्मा, शिवम शर्मा, बृजेश शर्मा, योग ठाकुर, मनोहर ठाकुर, तनु त्यागी आदि मौजूद रहे।

August 16, 2026

हरिद्वार: प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पत्रकारों ने अमर शहीदों को किया नमन
शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें :-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार, 15 अगस्त :-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम में प्रेस क्लब परिसर में वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला गया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि आजादी हमें आसानी नहीं मिली। अनेकों बलिदान देने पड़े। देश के वीर अंग्रेजों के सामने नहीं झुके । वीरों के बलिदानों को हमेशा याद रखा जाएगा। पत्रकारिता का धर्म है कि वह समाज को जागरूक करे और लोकतंत्र को मजबूत बनाए। हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी एवं सुनील दत्त पांडे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। मीडिया समाज का दर्पण है और देश निर्माण में मीडिया की भूमिका अहम है। आज हमें एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता के लिए काम करना चाहिए।
इस अवसर पर गुलशन नय्यर, बालकृष्ण शास्त्री, श्रवण झा, अविक्षित रमन, मुकेश वर्मा, शैलेंद्र ठाकुर, राधिका नागरथ, कुलभूषण शर्मा, अमित गुप्ता, विजेंद्र हर्ष, काशीराम सैनी, रामचंद्र कनौजिया, त्रिलोक चंद भट्ट, ललितेंद्र नाथ, सुभाष कपिल, गोपाल पटवर, दीपक नौटियाल, अमित शर्मा, राजेश शर्मा, सतीश गुजराल, जयपाल सिंह, रत्नमणि डोबाल, महताब आलम, गीता राजपूत सहित बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और भारत माता की जय” के नारों के साथ हुआ।

August 6, 2026

एसआईआर के तहत जारी किए जा रहे नोटिसों पर कांग्रेस ने जतायी आपत्ति

मतदाताओं को परेशान करने का आरोप लगाया
जारी किए जा रहे नोटिसों में कारण का उल्लेख तक नहीं किया जा रहा है
फॉर्म-7 का दुरूपयोग रोकने के लिए वेरिफेकशन किया जाए-आलोक शर्मा
हरिद्वार, 6 अगस्त। एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिसों पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए मतदाताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को बिना स्पष्ट कारण बताए नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिससे आम लोगों में भ्रम और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पूरे प्रदेश में खलबली मची हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में चल रहे एसआईआर अभियान के दौरान सामने आ रही समस्याओं के बावजूद निर्वाचन आयोग आवश्यक सुधार नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कई नोटिसों में त्रुटि का कारण तक का उल्लेख नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को भी नोटिस मिला है और हरिद्वार जिले के लक्सर विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर ही 800 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं। आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि दो माह तक चली निर्वाचन आयोग की कवायद के बाद इस तरह के नोटिस जारी होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि हरिद्वार जिले में कुछ स्थानों पर बीएलओ की सहमति के बिना मतदाता बनाए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। उन्होंने बीएलओ से बिना किसी के दबाव में आए बिना काम करने की अपील करते हुए कहा कि बीएलओ की सहमति के बिना नए वोट ना बनाए जाएं। साथ ही फॉर्म-7 का दुरूपयोग रोकने के लिए फॉर्म लेने वाले व्यक्ति वेरिफिकेशन किया जाए। फॉर्म-7 के दुरूपयोग की जांच जिलाधिकारी स्वयं करें। उन्होंने भाजपा समर्थक नहीं माने जाने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया और प्रशासन एवं निर्वाचन आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि बिना किसी स्पष्ट त्रुटि का उल्लेख किए मतदाताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे लोग अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली से मतदाताओं में असुरक्षा और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने भी निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व राज्य मंत्री हाजी नईम कुरैशी ने बताया कि उनकी पुत्र वधु जो कि निर्वाचित पार्षद हैं। उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। नोटिस की भाषा भी बेहद आपत्तिजनक है। निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। नईम कुरैशी ने एसआईआर के नाम पर एक खास वर्ग को टारगेट करने का आरोप भी लगाया। प्रदेश महासचिव एडवोकेट फुरकान अली और पार्षद अरशद ख्वाजा ने कहा कि नोटिस जारी होने और सही जानकारी नहीं मिलने से लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए। पत्रकार वार्ता में नईम कुरैशी, फुरकान अली, विकास चंद्रा, अरशद ख्वाजा, कैलाश प्रधान सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

August 4, 2026

राज्य का नवनिर्माण करेगी सारे काम का तुरंत हल पार्टी-मदन सिंह सामंत

हरिद्वार, 3 अगस्त। सारे काम का तुरंत हल पार्टी के संस्थापक चेयरमैन मदन सिंह सामंत ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि श्री गर्व पिचास बालक देवता के आशीर्वाद से हरिद्वार विधानसभा से चुनाव लडने की घोषणा की। पत्रकारवार्ता के दौरान पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और राज्य का नवनिर्माण करेगी। प्रत्येक घर में जलापूर्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, मंदिरों में पानी की व्यवस्था, शहरों में 3 रूपए यूनिट बिजली एवं 100 रूपए प्रति महीने में जनता को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। घरेलू गैस सिलेंडर 500 में दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक माता-पिता को 5000 पेंशन 55 वर्ष में लागू कर दी जाएगी। विधवा पेंशन 5000 हजार दी जाएगी। भोजन माताओं को पांच हजार रूपए वेतन दिया जाएगा। छात्रा-छात्राओं को ढाई हजार रूपए दिए जाएंगे। उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए नीति बनाने की घोषणा भी की। मदन सिंह सामंत ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्ति किए जाएंगे। कानून का पालन सभी को समान रूप से करना होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने आशीर्वाद दिया तो लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। बढ़ती महंगाई को कम किया जाएगा। पूरे राज्य में पार्टी का तेजी से विस्तार किया जाएगा।

Older Posts »