Web News

www.upwebnews.com

टैंकर की टक्कर से पत्नी की मौत, पति व बेटी घायल

September 9, 2026

टैंकर की टक्कर से पत्नी की मौत, पति व बेटी घायल

Posted on 09.09.2026
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत हाईवे पर बुधवार शाम सफाई कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति और बेटी घायल है। जिन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
थाना नारखी क्षेत्र के बैंदी की पुलिया के पास हाईवे पर बुधवार शाम को मजदूरों द्वारा सफाई की जा रही थी। कच्चा टूंडला निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी, उनके पति अशोक और बेटी पूजा सफाई कार्य में लगे थे, ट्रैक्टर ट्राली कूड़ा उठाने के लिए चल रही थी। तभी अचानक एक तेज रफ्तार आ रहे टैंकर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारी। ट्रैक्टर ट्राली से आगे काम कर रहे तीनों मजदूर घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तत्काल हाइवे की एंबुलेंस तीनों को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति और बेटी का उपचार चल रहा है।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि दुर्घटना में महिला की मृत्यु हुई है। पति गंभीर घायल है जबकि बेटी मामूली रूप से घायल हुई है। घायलों को नेशनल हाईवे 1033 एंबुलेंस द्वारा नेशनल हाईवे के अधिकारयों द्वारा आगरा ले जाया गया है।

September 7, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का हाल- बेहाल, इलाज के लिए परेशान मरीज ने स्ट्रेचर पर ही तोड़ा दम

फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर और अस्पताल में जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद भी व्यवस्थाओं का हाल-बेहाल है स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते सोमवार को एक मरीज को समय से इलाज नहीं मिलने के कारण स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया।
जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव अतीपुर बछगांव निवासी महावीर सिंह 55 बर्ष के सीने में दर्द कफ के साथ खून आने की शिकायत पर के बेटे द्वारा रविवार को मेडिकल कॉलेज के ड्रामा सेंटर में लेकर आया परीक्षण के बाद भर्ती करवाने के लिए डॉक्टर से कहा था डॉक्टर ने कोई बेड खाली नही होने के कारण उसे सोमवार को आने के लिए कहा था। बीमार महावीर सिंह का बेटा दिलीप सोमवार को फिर पिता को लेकर पहुंचा‌ डॉक्टर ने उसे टीवी वार्ड भेजा किंतु वार्ड बॉय ना होने के कारण बेटा खुद स्ट्रेचर में पिता को डालकर ले गया। किंतु टीवी वार्ड में भी उसे एक वार्ड से दूसरे वार्ड में भाग दौड़ करता रहा जिसमें काफी समय खराब हो गया तब तक डॉक्टरों द्वारा मरीज को किसी प्रकार का कोई उपचार नहीं दिया गया और मरीज ने स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया। जिसके वाद लेकर परिजनों में आक्रोश फैल गया। स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही को लेकर परिजनो द्वारा हंगामा किया गया बाद में पुलिस ने आकर समझकर उनको शांत कराया मौके पर अन्य वरिष्ठ डॉक्टर भी पहुंच गए। जबकि रविवार को ही जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण करके स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के प्रति काफी नाराजगी व्यक्त कर व्यवस्थाओं को सुधारने के कड़े निर्देश दिए थे‌ ।सबसे बड़ी बात यह है कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की चलते एक बीमार को समय से इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई।

August 31, 2026

खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ एक शिक्षिका ने छेडखानी की रिपोर्ट दर्ज कराई

फिरोजाबाद। जनपद के एक विकासखंड के स्कूल में सेवारत शिक्षा द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी वी ई ओ के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट एटा कोतवाली में दर्ज कराये जाने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भी संबंधित मामले में जांच कमेटी गठित की गई ।

एटा जनपद की निवासी एक शिक्षिका जो फिरोजाबाद जनपद के एका विकास खंड के एक बेसिक शिक्षा स्कूल में सेवारत है। शिक्षिका द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल के खिलाफ एटा कोतवाली में उसके साथ छेड़खानी , अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाया है कि विद्यालय में उसकी अनुपस्थिति को उपस्थिति दिखाने का दवा बनाकर एका ब्लॉक वी ई ओ द्वारा अपनी कार में बैठ कर उसके शरीर के साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकतें की गई उसके विरोध के बावजूद उसके फोन पर अशलील व्हाट्सएप मैसेज भी डाले गये है। विरोध करने पर उनके द्वारा नौकरी से निकल जाने की भी धमकी दी गई‌है। रिपोर्ट की जानकारी होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि मामला संज्ञान में आने पर संबंधित मामले की जांच के लिए जांच समिति का गठन कर दिया गया है।

August 30, 2026

असंतुलित कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी,एक की मौत चार घायल

फिरोजाबाद, 30 अगस्त 2026 (उप्र समाचार सेवा)
जनपद के थाना जसराना क्षेत्र के तहत शनिवार रात में एटा शिकोहाबाद मार्ग पर एक कार ओवर टैक करने के प्रयास मे असंतुलित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सबार पांच लोग घायल हो गए जिसमें उपचार के दौरान एक घायल
की मौत हो गई।
जसराना क्षेत्र में शिकोहाबाद एटा मार्ग पर शनिवार रात में सोरों से मैनपुरी की ओर जा रही एक कार खडीत के पुल के समीप दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में असंतुलित होकर नीचे खाई में जा गिरी । दुर्घटना के साथ मौके पर कार सवारों का चीत्कार मच गया। दुर्घटना के साथ ग्रामीणों भी पहुंच गए सूचना पर पुलिस ‌भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर
स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया घायलों की हालत गंभीर होने के कारण सभी को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया। दुर्घटना में घायल नरेंद्र कुमार,, मनीष कुमार विपिन कुमार ,बृजेंद्र सिंह तथा अंकुश शामिल है जो कस्बा घिरोर जनपद मैनपुरी के निवासी हैं सोरों से मैनपुरी के लिए वापस लौट रहे थे उपचार के दौरान रविवार को एक घायल नरेंद्र कुमार 26 वर्ष की मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना पर सभी परिजन ट्रामा सेंटर पहुंच गए। पुलिस द्वारा शब का पोस्टमार्टम कराया गया‌‌ है।

August 26, 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

फिरोजाबाद ‌‌।
जनपद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के तहत बुधवार को सुबह एक मंगलवार रात से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र गांव कंनवारा मे बुधवार को सुबह सुबह सनसनी फैल गई जब लोगों ने गांव के बाहर पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ देखा । मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए मृतक की पहचान चंद्रशेखर की ‌पुत्र ‌सोनेलाल के रूप में की गई परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात को खाना खाकर वह घर से निकल गया था उसके बाद वह वापस नही आया । सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है संबंधित मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच करवाई की जाएगी।

Older Posts »