Web News

www.upwebnews.com

प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत

April 15, 2026

प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत

Breaking News UP Web News

Posted on 15.04.2026 Time 10.58 PM Prayagraj, Train Accident, 5 died

प्रयागराज। जिले के करछना क्षेत्र स्थित पचदेवरा हाल्ट पर आज शाम रेल हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, पचदेवरा हाल्ट पर अधिक भीड़ होने की वजह से कुछ लोग रेलवे ट्रैक के करीब आ गए, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए।
रेलवे पीआरओ के अनुसार, गाड़ी संख्या 12312 के गार्ड और लोको पायलट ने शाम करीब 6:15 बजे डाउन लाइन पर एक शव देखे जाने की सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया। इसी दौरान गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस लगभग 6:47 बजे इस स्थान से गुजर रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। रेलवे प्रशासन, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।
रेलवे और पुलिस टीम ने सभी 5 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी जा रही है।
इस हादसे के बाद मुख्य रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात बाधित रहा। बाद में ट्रैक को साफ कर यातायात बहाल कर दिया गया।

March 29, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मामले की सुनवाई अब 10 अप्रैल को

Allahabad High Court

प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले की सुनवाई अब अगली तारीख पर होगी। यह तारीख 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसि मामले की सुनवाई शनिवार को होनी थी। संबंधित पक्षों की ओर से समय पर जवाब दाखिल नहीं हो सके। इस कारण सुनवाई टल गई। कोर्ट ने अब 10 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है।

March 23, 2026

प्रयागराज में कोल्ड स्टोर की छत गिरी, 4 की मृत्यु 12 घायल

प्रयागराज 23 मार्च 26, जिले के फाफामऊ इलाके में आज दोपहर एक कोल्ड स्टोरेज केन्‍द्र की छत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

मलबे से 17 मजदूरों को बचाया गया है और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की टीमें बचाव और राहत अभियान में लगी हैं। मलबा हटाने के लिए 7 जेसीबी मशीनें मौके पर मौजूद हैं।

राज्य सरकार ने एडीएम वित्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है जो अगले 48 घंटे में जांच करेगी और कोल्ड स्टोरेज केन्‍द्र की छत गिरने के कारणों का पता लगाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत प्रदान करने और घायलों के लिए उचित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

March 21, 2026

टीईटी परीक्षा आवेदन 27 मार्च से

UP TET EXAM

प्रयागराज, 21 मार्च 26, यूपी टीईटी परीक्षा के फॉर्म ऑनलाइन 27 मार्च से भरे जाएंगे। इसके लिए विज्ञापन जारी हो गया है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है।

February 27, 2026

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

Posted on 27.02.2026 Friday Time 08.53 PM, Allahabad High court, Sami

प्रयागराज, 27 फरवरी 2026, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पॉक्सो मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई 12 मार्च को होगी, तब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

एक सदस्यीय पीठ के जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अंतरिम आदेश जारी कर अगली सुनवाई की तिथि 12 मार्च तय की है। तब तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी नहीं होगी। लेकिन पुलिस जांच जारी रहेगी। इसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सहयोग करने को कहा गया है।

दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद दिए निर्णय में जस्टिस सिन्हा ने आदेश में कहा की ऑर्डर रिजर्व किया जाता है। अगली तारीख पर दोनों पक्षों के अधिवक्ता लिखित वक्तव्य प्रस्तुत करें और नया शपथ पत्र दें।

The Allahabad High Court has granted an interim stay on the arrest of Swami Avimukteshwaranand in a POCSO case. The case will be heard on March 12, until then he will not be arrested.

Older Posts »