Web News

www.upwebnews.com

Ghaziabad Rape case: चलती कार में नाबालिग छात्रा से पूरी रात दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

August 3, 2026

Ghaziabad Rape case: चलती कार में नाबालिग छात्रा से पूरी रात दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Posted on 03.08.2026 Monday, Time 10.19 AM, Ghaziabad, Masoori Police Station

गाजियाबाद, 03 अगस्त 2026 (उप्र समाचार सेवा)। जिले में सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना सामने आई है। बलात्कार Rape की पीड़िता नाबालिग है। घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।इस मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

मसूरी थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा (17) का राष्ट्रीय राजमार्ग 9 से अपहरण कर लिया गया। कार सवार दो लोगों ने छात्रा को 27 जुलाई की शाम अपहृत किया। वे कार में लेकर उसे घुमाते रहे और बारी बारी से दुष्कर्म sex करते रहे। दोनों अधेड़ उम्र के व्यवसाई है। इन्होंने रात भर कार घुमाई। अगले दिन सुबह यानी 28 जुलाई को उसे बदहवास स्थिति में पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के समीप फेक दिया और फरार हो गए।

छात्रा सुबह किसी राहगीर की मदद से अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। पीड़िता की हालत देख परिवार सदमे में आ गया। बालिका की मां ने तत्काल थाने में सूचना दी। लेकिन पुलिस ने पूछताछ करके उसे टरका दिया। पीड़ित छात्रा के परिवार ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही तब पुलिस ने 01 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस चार दिन तक मामले को दबाती रही। इस बीच पीड़िता के मेडिकल में भी विलंब हुआ।

पुलिस ने एफआईआर के आधार पर पिलखी थाना क्षेत्र के एक गांव  निवासी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर कारवाई में विलंब को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली की आलोचना हो रही है।

Ghaziabad, 03 August 2026 (UP News Service). A heinous incident of gang has been reported in the district. The victim is a minor. The police have registered an FIR 4 days after the incident. Questions are also being raised on the police’s conduct.

August 2, 2026

रेलवे ट्रैक पर मिला सिपाही का शव, जांच में जुटी पुलिस

हाथरस। मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला बाबू निवासी 38 वर्षीय सिपाही सोनवीर सिंह का शव पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोनवीर सिंह फिरोजाबाद जिले की एक कोतवाली में तैनात थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से उनकी ‘पुलिस’ लिखी बाइक भी बरामद हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में पुलिस ट्रेन की चपेट में आने अथवा नशे की हालत में हादसा होने की आशंका जता रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

20 माह बाद भी ध्वस्तीकरण आदेश बेअसर, भू-माफिया को संरक्षण देने के आरोपों से घिरा प्रशासन

एसडीएम सदर के आदेश के अनुपालन न होने पर उठे सवाल, अवैध निर्माण, फर्जी दस्तावेज और कर चोरी के गंभीर आरोप

हाथरस। जनपद हाथरस में प्रशासनिक कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विनियमित क्षेत्र एसडीएम सदर द्वारा पारित एक चर्चित ध्वस्तीकरण आदेश का लगभग 20 माह बाद भी अनुपालन न होने से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। आरोप है कि अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक आस्थान के भूखंड संख्या C-20/21 (H-20/21) पर बने कथित अवैध रिहायशी निर्माण को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण अब तक ध्वस्त नहीं किया गया।बताया गया है कि एसडीएम सदर एवं नियत प्राधिकारी द्वारा 12 नवंबर 2024 को उक्त निर्माण को ध्वस्त करने का अंतिम आदेश पारित किया गया था। इसके बावजूद लंबे समय बाद भी आदेश केवल कागजों तक सीमित है और मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में कई विभागों के नियमों की अनदेखी की गई। आरोप है कि औद्योगिक भूखंड पर परशुराम कॉलोनी की बाह्य रजिस्ट्री का कथित रूप से कूटरचित उपयोग कर प्रतिभा गर्ग के नाम 14 किलोवाट का घरेलू विद्युत कनेक्शन (खाता संख्या-2192241000) स्वीकृत कराया गया।इसी प्रकार राज्य कर विभाग के अभिलेखों के अनुसार, उपायुक्त राज्य कर के पत्रांक 350 दिनांक 28 अक्टूबर 2025 में उल्लेख है कि ‘पिंकी रबड़ उद्योग प्रा. लि.’ (GSTIN: 09AAACP1518K1ZF) का पंजीकरण 1 जनवरी 2022 से निरस्त है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निरस्त जीएसटी फर्म की आड़ में औद्योगिक भूखंड का अवैध रूप से आवासीय उपयोग किया जा रहा है तथा कर चोरी भी की जा रही है।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि औद्योगिक आस्थान के मूल आवंटन की शर्तों का उल्लंघन करते हुए भूखंड का उपयोग औद्योगिक के बजाय रिहायशी उद्देश्य से किया जा रहा है।प्रकरण के शिकायतकर्ता राजीव कुमार वार्ष्णेय , पुत्र स्व. बनारसीदास, निवासी धर्मकुंज, पुराना मिल कम्पाउंड, हाथरस ने जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग की है कि सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC) के निष्पादन प्रावधानों के तहत पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराया जाए।ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विद्युत कनेक्शन लेने तथा कथित कर चोरी के मामले में अरुण गर्ग, अभय गर्ग एवं प्रतिभा गर्ग सहित यदि जांच में कोई अधिकारी संलिप्त पाया जाए तो उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 318(4), 336(3), 340(2), 338 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नामजद एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों का कहना है कि जब सक्षम प्राधिकारी का अंतिम आदेश भी महीनों तक लागू नहीं हो पा रहा है तो शासन की जीरो टॉलरेंस नीति और “कानून का राज” जैसे दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करता है तो दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए और यदि शिकायतें निराधार हैं तो प्रशासन को भी सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस बहुचर्चित प्रकरण में न्यायालयीन आदेश का अनुपालन कर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराता है या यह मामला भी फाइलों तक सीमित रह जाता है।

वसुंधरा एन्क्लेव में बन रही सीसी रोड का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

70 मीटर लंबी और 9 मीटर चौड़ी सड़क से क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ

फोटो  –पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी निरीक्षण करते हुए

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के क्रम में वार्ड संख्या-12 स्थित वसुंधरा एन्क्लेव कॉलोनी में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत निर्माणाधीन सीसी रोड का पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने राकेश गुप्ता के घर से नरेश गुप्ता के घर तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, उच्च गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।नगर पालिका के अनुसार यह सीसी सड़क लगभग 70 मीटर लंबी एवं 9 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद वसुंधरा एन्क्लेव के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। नागरिकों को बेहतर सड़क, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक द्वाराऑपरेशन जागृति कार्यक्रम के तहत आपसी समझौते से वैवाहिक विवादों का समाधान करने वाले दम्पतियों को किया गया सम्मानित

ललितपुर- रिज़र्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर स्थित सभागार में ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई द्वारा प्रतिभाग कर, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा पारिवारिक एवं सामाजिक स्तर पर उत्पन्न विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु संचालित अभियानों के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता, विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं, बाल संरक्षण एवं महिला अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस एवं संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त करने तथा उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

अपराध की पीड़िताओं को सहायता एवं काउंसलिंग प्रदान करने तथा उनसे संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, पारिवारिक एवं अन्य विवादों के समाधान हेतु युवक-युवतियों एवं उनके अभिभावकों की काउंसलिंग, आपसी संवाद, समझदारी एवं सकारात्मक सोच की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर आपसी समझौते एवं काउंसलिंग के माध्यम से अपने वैवाहिक विवादों का समाधान कर पुनः सुखद पारिवारिक जीवन की ओर अग्रसर हुए दम्पतियों को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई द्वारा उपहार प्रदान कर बधाई दी गई तथा उनके सकारात्मक प्रयासों की सराहना की गई।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय काउंसलिंग कार्य करने वाले काउंसलिंगकर्ताओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने में सराहनीय योगदान देने वाली महिला आरक्षियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी लोगों से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।जनपद ललितपुर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत है।

इनकी रही उपस्थिति –इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं सीओ सदर‌‌‌ अजय कुमार,काउंसलर अजय बरया डॉक्टर एसपी पाठक डॉक्टर दीपक चौबे
डॉक्टर सुभाष जैन डॉक्टर जनक किशोरी शर्मा सुधा कशवाहा
डॉक्टर संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट अरमान अजीज कुरैशी

महिला थाना अध्यक्ष अनीता सिंह ,कांस्टेबल माधवी
उपस्थित रहीं

« Newer Posts — Older Posts »