Web News

www.upwebnews.com

एनयूजे राष्ट्रीय परिषद् की बैठक चार से अयोध्या में

October 3, 2026

एनयूजे राष्ट्रीय परिषद् की बैठक चार से अयोध्या में

लखनऊ, 03 अक्टूबर 2026, नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) एनयूजे आई की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक 4 और 5 अक्टूबर को अयोध्या धाम में होगी। बैठक में देश के 22 राज्यों से लगभग 200 प्रतिनिधि शामिल होंगे। उक्त बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट्स (उपज) द्वारा किया जा रहा है।

एनयूजे के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने बताया कि बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर मंथन होगा तथा प्रस्ताव पारित किये जाएंगे। इस अवसर पर मीडिया काउन्सिल की स्थापना, नए वेतन बोर्ड के गठन तथा पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग प्रमुख रूप से की जाएगी। इसके साथ ही सम सामयिक मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा (भोपाल) करेंगे।

उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह के अनुसार बैठक में उत्तर प्रदेश से लगभग 55 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। प्रदेश इकाई और जिला अयोध्या इकाई द्वारा व्यापक प्रबंध किये गए हैं। उत्तर प्रदेश की इकाई की ओर से पत्रकारों को उत्तर प्रदेश में पेंशन की मांग पर चर्चा होगी तथा इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय बैठक में पारित कराया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकारों को रेल यात्रा में फिर से रियायत शुरु करने की भी मांग की जाएगी।

September 21, 2026

मुरादाबाद समेत एक दर्जन जिलों के डीएम बदले

आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती
श्री अनुनय झा — जिलाधिकारी, हरदोई → जिलाधिकारी, मुरादाबाद
श्री राहुल पाण्डेय — विशेष सचिव, राज्य कर → जिलाधिकारी, हरदोई
श्रीमती अनामिका उपाध्याय — आगरा विकास प्राधिकरण की संभागीय खादी नियंत्रक → जिलाधिकारी, एटा
श्री संजय चौहान — जिलाधिकारी, अमेठी → जिलाधिकारी, कुशीनगर
श्री महेन्द्र सिंह तंवर — जिलाधिकारी, कुशीनगर → जिलाधिकारी, कानपुर नगर
श्रीमती अनुज मलिक — मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण → जिलाधिकारी, संतकबीरनगर
श्री आलोक कुमार — जिलाधिकारी, संतकबीर नगर → जिलाधिकारी, पीलीभीत
श्री त्रानेन्द्र सिंह — जिलाधिकारी, पीलीभीत → जिलाधिकारी, बलिया
श्री शशांक चौधरी — अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीड़ा → जिलाधिकारी, अमेठी
श्री दिव्यांशु पटेल — नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद → जिलाधिकारी, बागपत
श्री भास्कर कुमार — विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) → जिलाधिकारी, महोबा
श्री उमेश प्रताप सिंह — विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण, निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम → जिलाधिकारी, बिजनौर
श्री सत्य प्रकाश पटेल — विशेष सचिव, नगर विकास → जिलाधिकारी, हाथरस
श्री अशोक कुमार — विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास तथा विशेष सचिव, कारागार शासन एवं सुधार → जिलाधिकारी, हमीरपुर
श्री हिमांशु कौशिक — प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन → नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद
श्री विजय कुमार सिंह — मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया → मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर
श्री संतोष बहादुर सिंह — अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर → मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी
श्री विशाल कुमार — मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर → मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण
श्री विजय कुमार — विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महाप्रबंधक, यूपी डेस्को → उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा
श्री शैलेंद्र भाटिया — अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण → अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीड़ा
श्रीमती गजल भारद्वाज — जिलाधिकारी, महोबा → अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी
श्री नितिन मदान — अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर → अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
श्रीमती जसजीत कौर — जिलाधिकारी, बिजनौर → प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन
श्री जतिन प्रताप सिंह — जिलाधिकारी, कानपुर नगर → निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
श्रीमती नेहा बंधु — मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी → अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन
श्री अमनदीप डुली — अपर आयुक्त, मनरेगा → नियंत्रक, विधिक बाट-माप
श्रीमती अस्मिता लाल — जिलाधिकारी, बागपत → विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण, निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम
श्री अभिषेक गोयल — जिलाधिकारी, हमीरपुर → विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक
श्री मंगला प्रसाद सिंह — जिलाधिकारी, बलिया → प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड
श्रीमती निधि श्रीवास्तव — विशेष सचिव, उच्च शिक्षा → विशेष सचिव, राज्य कर
श्री अरविंद सिंह — जिलाधिकारी, एटा → विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद
श्री राजेंद्र पसिया — जिलाधिकारी, मुरादाबाद → विशेष सचिव, कारागार शासन एवं सुधार
श्री अतुल वत्स — जिलाधिकारी, हाथरस → विशेष सचिव, राजस्व
श्री चंद्रशेखर — विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन → विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार

आखिर हामिद अंसारी के किस बयान पर भड़के हैं हिंदू संगठन

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक व्याख्यान में आरएसएस और हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता को लेकर की गई टिप्पणी पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। अंसारी ने 18 सितंबर को नई दिल्ली स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर में संबोधन दिया था और उनकी किताब का एक उद्धरण दिया जिसमें ‘हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता’ के ख़तरे को लेकर जवाहरलाल नेहरू की चेतावनी का ज़िक्र किया गया था।
दरअसल एजी नूरानी संविधान विशेषज्ञ और जाने-माने क़ानूनविद थे। 93 साल की उम्र में साल 2024 में उनकी मृत्यु हो गई थी और उन्होंने भारत के विभाजन, कश्मीर, मानवाधिकार, चीन के साथ युद्ध और दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता समेत कई मुद्दों पर किताबें लिखी थीं।
हामिद अंसारी ने उनकी किताब ‘द आरएसएस: ए मेनेस टू इंडिया’ का संदर्भ देते हुए कहा था कि भारत के लिए खतरा “कम्युनिज्म नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है।”
इसी से हिंदू संगठन भयंकर नाराज है और उन्होंने अंसारी के बयान पर स्पष्टीकरण की मांग की है।

September 14, 2026

शिक्षा सुधार के लिए एसबीआई ने दी 25 लाख की सहायता

लखनऊ,14 सितंबर, 2026 को भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक ने सीएसआर के तहत हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ को रु 25.00 लाख का चेक भेंट किया।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रबंध निदेशक श्री रवि रंजन ने दिनांक 14 सितंबर, 2026 को लखनऊ मण्डल की अपनी यात्रा के दौरान हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ को ₹25.00 लाख का चेक भेंट किया। यह योगदान बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक सेवा उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत किया गया।

इस वित्तीय सहायता का उपयोग लखनऊ में 10 प्राथमिक सरकारी स्कूलों के उन्नयन के लिए किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जिले में शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और बच्चों के सीखने के लिए बेहतर माहौल प्रदान करना है।

इस अवसर पर, श्री रवि रंजन ने कहा, “यह योगदान शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने और बच्चों के समग्र विकास एवं उच्च साक्षरता दर को सुनिश्चित करने में उन्नत मार्ग प्रशस्त करेगा।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री दिपेश राज, महाप्रबंधक श्री विमल किशोर, महाप्रबंधक-प्रथम, श्री राजीव कुमार, महाप्रबंधक द्वितीय- और श्री कौशलेंद्र कुमार, महाप्रबंधक – तृतीय, भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मण्डल भी उपस्थित रहें।

हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ के संस्थापक और प्रबंध न्यासी श्री हर्ष वर्धन अग्रवाल एवं न्यासी डॉ रूपल अग्रवाल ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

सीएसआर की यह सार्थक पहल सामुदायिक कल्याण और सुलभ शिक्षा के प्रति एसबीआई की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

September 8, 2026

यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, अब ₹12 हजार मिलेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने दोनों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 और सहायिकाओं का मानदेय ₹6,000 से बढ़ाकर ₹8,000 प्रति माह किया गया है।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश की करीब 3.28 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लाभ मिलेगा। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है।
आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए प्रदेश में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं। मानदेय बढ़ोतरी से कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है। विधानसभा चुनाव से पहले लिए गए इस फैसले को सरकार की ओर से महिला कर्मियों को साधने की बड़ी पहल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Older Posts »