Web News

www.upwebnews.com

सुरक्षा कानून की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

November 15, 2026

सुरक्षा कानून की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

लखनऊ शनिवार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य भवन चौराहे से विधानसभा तक पैदल मार्च कर विधानसभा पर दो बैरीकेटिंग तोड़कर पहुंचे अधिवक्ता

लखनऊ शनिवार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य भवन चौराहे से विधानसभा तक पैदल मार्च कर विधानसभा पर दो बैरीकेटिंग तोड़कर पहुंचे अधिवक्ता

लखनऊ शनिवार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य भवन चौराहे से विधानसभा तक पैदल मार्च कर विधानसभा पर दो बैरीकेटिंग तोड़कर पहुंचे अधिवक्ता

Ballia गंगा नदी में जल भरने गए दो युवक डूबे

Breaking News UP Web News

दोनो युवकों की तलाश जारी, मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 15/11/2026

बलिया, 15 नवंबर 2026, फेफना थाना क्षेत्र के माल्दोपुर गंगा घाट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा जल लेने पहुंचे दो युवक गंगा नदी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। डूबने वाले युवकों की पहचान मारुति नंदन गुप्ता (19 वर्ष), पुत्र नारायण नंदन गुप्ता, निवासी चितू पांडेय चौराहा तथा रौनक श्रीवास्तव (20 वर्ष), पुत्र आनंद श्रीवास्तव, निवासी जगदीशपुर पानी टंकी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम, फेफना थाना पुलिस सहित जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। नदी में युवकों की तलाश के लिए खोजबीन शुरू की गई। घटना के बाद घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की निगरानी में आगे की कार्रवाई जारी है।

बलिया में युवा दरोगा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, चितबड़ागांव थाने में थे तैनात दरोगा

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 15/11/2026

बलिया, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज घटना सामने आई है। शाम के समय युवा पुलिस सब-इंस्पेक्टर का शव रेलवे ट्रैक से पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है। मृतक दरोगा मूल रूप से संत कबीर नगर के रहने वाले थे और पिछले 11 महीनों से बलिया के चितबड़ागांव थाने में तैनात थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल हत्या है या आत्महत्या सभी पहलुओं पर पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।
वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एक युवा पुलिस अधिकारी की इस तरह मौत से विभाग में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

November 14, 2026

सीतापुर शहर में जाम का झाम, वाहन चालक रोजाना हो रहे परेशान

उ प्र समाचार सेवा

लालबाग से चुंगी चौकी तक कई प्रमुख चौराहों पर लग रहा जाम यातायात व्यवस्था पर उठ रहे सवाल।

सीतापुर। शहर में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। शहर के चारों तरफ से आने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लगने वाले जाम के कारण लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है।

वाहन चालकों का कहना है कि लालबाग से चुंगी चौकी तक जाम की समस्या सबसे अधिक देखने को मिल रही है। आंख अस्पताल तिराहा बड़े डाकखाने के पास बनी दुकानों के सामने तथा हसन अली चौराहे पर प्रतिदिन जाम लगने से आवागमन बाधित रहता है। कई बार वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहते हैं।

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। लोगों ने यातायात पुलिस और जिला प्रशासन से नियमित यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा अतिक्रमण हटवाकर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

16 नवंबर से नानपारा मैलानी रेलखंड पर फिर दौड़ेंगी ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

उ प्र समाचार सेवा

भीरा-पलिया के बीच रेल कटाव स्थल पर मरम्मत और संरक्षा कार्य पूरा, छह ट्रेनों का चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा संचालन

मैलानी खीरी: नानपारा-मैलानी मीटर गेज रेलखंड पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भीरा-पलिया कला के बीच पुराने रेल कटाव स्थल पर जल रिसाव के चलते निरस्त चल रहीं छह ट्रेनों का संचालन रेलवे प्रशासन ने दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। 16 नवंबर से ट्रेनों की बहाली चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने 13 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रेलखंड पर आवश्यक मरम्मत और संरक्षा संबंधी कार्य पूरे होने के बाद ट्रेनों का संचालन बहाल किया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैलानी से नानपारा जाने वाली गाड़ी संख्या 52264 और 52262 का संचालन 16 नवंबर से शुरू होगा। वहीं नानपारा से मैलानी आने वाली गाड़ी संख्या 52261 और 52263 17 नवंबर से पटरी पर लौटेंगी। इसके अलावा बिछिया-मैलानी गाड़ी संख्या 52259 और मैलानी-बिछिया गाड़ी संख्या 52260 का संचालन 21 नवंबर से बहाल किया जाएगा।

ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू होने से मैलानी, पलिया, भीरा, नानपारा, बिछिया, कतर्नियाघाट, निशानगाड़ा और मुर्तिहा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा होगी। वहीं दुधवा टाइगर रिजर्व और कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए भी रेल सफर का रास्ता फिर आसान होगा।

« Newer Posts — Older Posts »