Web News

www.upwebnews.com

Ballia गंगा नदी में जल भरने गए दो युवक डूबे

November 15, 2026

Ballia गंगा नदी में जल भरने गए दो युवक डूबे

Breaking News UP Web News

दोनो युवकों की तलाश जारी, मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 15/11/2026

बलिया, 15 नवंबर 2026, फेफना थाना क्षेत्र के माल्दोपुर गंगा घाट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा जल लेने पहुंचे दो युवक गंगा नदी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। डूबने वाले युवकों की पहचान मारुति नंदन गुप्ता (19 वर्ष), पुत्र नारायण नंदन गुप्ता, निवासी चितू पांडेय चौराहा तथा रौनक श्रीवास्तव (20 वर्ष), पुत्र आनंद श्रीवास्तव, निवासी जगदीशपुर पानी टंकी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम, फेफना थाना पुलिस सहित जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। नदी में युवकों की तलाश के लिए खोजबीन शुरू की गई। घटना के बाद घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की निगरानी में आगे की कार्रवाई जारी है।