Web News

www.upwebnews.com

महिला से लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद, मुठभेड़ में बदमाश घायल गिरफ्तार

June 29, 2026

महिला से लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद, मुठभेड़ में बदमाश घायल गिरफ्तार

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH UP

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महेशगंज पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में महिला से सोने का लॉकेट लूटने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान लूटा गया सोने का लॉकेट, अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में महेशगंज पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से गश्त एवं चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 28 जून को टेंडा सरैया के पास ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से सोने का लॉकेट छीनने की घटना में शामिल दो आरोपी गंगा एक्सप्रेसवे के निकट सर्विस रोड स्थित आईटीडी प्लांट के आगे आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपी अंकित जोशी पुत्र मुक्तिलाल जोशी निवासी वासुपुर पौड़ियां, थाना लीलापुर ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अंकित जोशी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेज दिया। वहीं उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में ले लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला से छीना गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया। इसके अलावा एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह का हिस्सा तो नहीं था। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप तिवारी के नेतृत्व में महेशगंज पुलिस के साथ स्वाट टीम के उपनिरीक्षक अमित कुमार चौरसिया, दिनेश सिंह, अजीत कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महेशगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल है, वहीं आम जनता ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। महिला से लूट की घटना का महज एक दिन में खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की तत्परता का उदाहरण मानी जा रही है।

एटा में इंटर कॉलेज के क्लर्क की हत्या, प्रधानाचार्य की कार में मिला शव

Posted on 29.06.2026 Monday Time 10.39 PM, Etah

एटा 29 जून उप्रससे। जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम कसेला में माधवानंद इंटर कॉलेज के एक क्लर्क की हत्या कर दी गई है। शव प्रधानाचार्य की लखनऊ नंबर कार की डिग्गी से मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कसेला निवासी 35 वर्षीय राहुल पाण्डेय पुत्र रामतीर्थ पांडे का शव बरामद कर लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राहुल पांडेय रविवार होने के बावजूद सुबह 11 बजे कॉलेज कुछ काम से जाने के लिए घर से निकला। अपना बैग लेकर कॉलेज पहुंच गया। वहां जाने के बाद देर शाम तक राहुल घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शाम करीब 5 बजे परिजन जब गांव में स्थित कॉलेज पहुंचे तो वहां मैदान में ही राहुल का बैग मिला, लेकिन राहुल कहीं दिखाई नहीं दिया। हैरान परेशान परिवार वालों ने जैथरा थाने में सूचना दी तो पुलिस सक्रिय हो गई। तहरीर लेकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। इसी बीच कासगंज अपनी कार से पहुंचने के बाद प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पांडे ने एक युवक को फोन करके बात की। इसके बाद उसी युवक ने रविवार की रात करीब 11:30 बजे 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के तुरंत बाद जनपद कासगंज की कोतवाली पटियाली की पुलिस ने कार को बरामद कर लिया और उसकी डिग्गी से राहुल का प्लास्टिक के बोरे में बंद शव भी बरामद कर लिया। राहुल के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। कार के साथ ही पुलिस ने प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया है। राहुल शादीशुदा थे और परिवार में पत्नी प्रतिभा के अलावा ढाई साल की बेटी भी है।
इसकी जानकारी जैथरा पुलिस को भी दी गई। यहां सूचना मिलने के बाद पूरी बात परिजनों को बताई गई। इस पर परिजन कासगंज के पटियाली थाने में पहुंच गए। वहां शव को सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वर्जन
जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

June 28, 2026

धमियांपुर मंदिर का 2.64 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार,कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने किया शिलान्यास

मैनपुरी/किशनी। क्षेत्र के धामेश्वर धाम धमियांपुर पर पर्यटन व संस्कृति विभाग के द्वारा धाम का जीर्णोद्धार और सत्संग हाल आदि के निर्माण कार्य का शिलान्यास पर्यटन मन्त्री जयवीर सिह ने विधिविधान से हवन पूजन के साथ किया साथ सारस सर्किट की स्थापना का भी शिलान्यास किया।
उन्होंने इस अवसर कहा कि पहले की सरकारो पटिया लगती कार्य नही होते थे लेकिन भाजपा सरकार मे शिलान्यास के समय ही उदघाटन की तारीख तय होती है यह अन्तर है जिस तरह से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की कल्पना की है उस ओर हम बढ रहे है सपा सरकार मे मस्जिदों का कायाकल्प होता था आज मन्दिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है यही तो सनातन है नये भारत का सकल्प है जनपद मे अब कुछ स्थान रह गये होगे जहां पर्यटन विभाग का रुपया ना लगा हो। जनपद का आडोटोरियम ऐसा आडोटोरियम बन रहा है जिसको लोग याद करेगे कि भाजपा सरकार मे ही यह क्षमता है जो विकास करा सकती है पूर्व मन्त्री/विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि डबल इजन की सरकार है जो विधानसभा के अन्तिम गाव धमियापुर मे विकास के लिए सरकार ने अपना मुंह खोल दिया है चाहे सडक,अन्तेष्ट स्थल,लाइटे हो लगायी जा रही है इससे पूर्व के विधायक तो इस गाव मे आते भी नही थे। आज विकसित भारत की ओर भाजपा सरकार देश को ले जा रही है धामेश्वर धाम का दो करोड 64 लाख 34 हजार  और सारस सर्किट की स्थापना चार करोड 81 लाख 17 हजार से होगा। इससे पूर्व मन्त्री और विधायक ने भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर आर्शीवाद लिया। आचार्य पुष्पेंद्र मिश्रा ने हबन पूजन के साथ शिलान्यास कराया। पूर्व प्रधान प्रदीप चौहान,शेखर चौहान,जिप सदस्य जीतू सिसौदिया, चेयरमैन प्रतिनिधि विनयप्रताप सिह ने माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, अजब सिंह प्रधान, शिवदत्त भदौरिया, प्रदीप चौहान, उदय चौहान, सुमित चौहान, प्रदीप तिवारी, मनोज अग्निहोत्री, भल्लू चौहान, ओमजी दुबे, मदन मिश्रा, विमल दुबे, सुधीर चौहान, धर्मेंद्र भदौरिया, सजय चौहान, पकज भदौरिया, सुखदेव तोमर, प्रान्जुल शुक्ला, सुमित दीक्षित, शिवम शर्मा, राहुल यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महन्त नवलकिशोर दास महाराज व सचालन रमाशकर तिवारी ने किया।

Hathras सीएम ने किया 548 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

Posted on 28.06.2026 Time 06.30 PM Sunday, CM Yogi Adityanath

हाथरस, 28 जून 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद हाथरस में ₹548 करोड़ से अधिक लागत की 143 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व आवास की चाबी, स्मार्टफोन एवं आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय ही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की पहचान है। विकास की प्रक्रिया को निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 12 जुलाई को मथुरा में बैठक

LOGO BJP

Posted on 28.06.2016 Time 06.08 Sunday, BJP, Mathura

लखनऊ, 28 जून 2026, अयोध्या और काशी के बाद भाजपा ने अब मथुरा को नया राजनीतिक शक्ति केंद्र बनाने पर पूरा फोकस कर दिया है। मिशन-2027 और 2029 की रणनीति के तहत 12 जुलाई को मथुरा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें आगामी चुनावों और संगठन विस्तार पर मंथन होगा। भाजपा ओबीसी वोट बैंक को साधने के साथ ब्रज क्षेत्र को संगठन और सरकार में विशेष महत्व दे रही है। योगी मंत्रिमंडल में ब्रज क्षेत्र से 12 मंत्री शामिल हैं, जबकि प्रदेश संगठन में 9 नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है। कृष्ण जन्मभूमि मुद्दे, धार्मिक राष्ट्रवाद और आरएसएस की सक्रियता के चलते भी मथुरा का राजनीतिक महत्व बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार बार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 38 बार मथुरा-वृंदावन का दौरा कर चुके हैं। भाजपा अब मथुरा से मिशन-2027 और 2029 को नई धार देने की तैयारी में है।

« Newer PostsOlder Posts »