Web News

www.upwebnews.com

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, चौकी प्रभारी सत्येंद्र वर्मा और अम्बेश्वर दत्त ने संभाली कमान

August 8, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, चौकी प्रभारी सत्येंद्र वर्मा और अम्बेश्वर दत्त ने संभाली कमान

एपी सिंह
लखीमपुर खीरी। सावन के पावन महीने में चल रही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस टीमें दिन-रात सड़कों पर तैनात हैं।
नकहा चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल मुख्य मार्गों पर 24 घंटे लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है। चौकी प्रभारी खुद पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी कांवड़ियों से सीधे बातचीत कर उनका हाल-चाल जान रहे हैं और उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।पुलिस टीम ने कांवड़ियों से अपील की है कि वे सड़क के किनारे सुरक्षित स्थानों पर ही रुककर आराम करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति या असुविधा होने पर श्रद्धालु तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

रामापुर पुलिस ने हटवाया जाम, श्रद्धालुओं की राह हुई आसान

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शनिवार को रामापुर चौकी प्रभारी अम्बेश्वर दत्त त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में विशेष गश्त की। यात्रा मार्ग का जायजा लेने के दौरान उन्होंने देखा कि सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से ट्रक खड़े थे, जिससे जाम की स्थिति बन रही थी।चौकी प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालकों से बातचीत की और वाहनों को तुरंत मौके से हटवाया। पुलिस की इस तत्परता से मार्ग पर लगने वाला संभावित जाम टल गया, जिससे कांवड़ियों और अन्य राहगीरों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। पुलिस प्रशासन की इस सजगता की श्रद्धालु और स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।

तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला ग्रामीणों में भारी दहशत

तिकुनिया खीरी
नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत इंद्र नगर में तेंदुआ ने तड़के सुबह एक किसान के बछड़े को निवाला बना लिया जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी दहशत बन गई है ग्रामीणों ने बताया अगर तेंदुआ पकड़ा नहीं गया तो कभी भी कोई बड़ा हमला बॉर्डर क्षेत्र में हो सकता है बॉर्डर क्षेत्र का या इलाका हमेशा लोगों का आवागवन होता रहता है वन विभाग टीम ने ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर आस पास के इलाके में गस्त की वन विभाग द्वारा क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने की बात भी कही गई है
शनिवार को ग्रामीण इन्द्रनगर निवासी उमेश ने बताया कि उसके घर के बाहर घारी के पास सभी जानवर बंधे थे इसमें गाय का बछड़ा भी था सुबह सुबह उठकर देखा तो बछड़ा गायब था, पैरों के निशान देही पर पड़ोस के गन्ने के खेत में बछड़े का शव बरामद हुआ ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी मौके पर पहुंचे वन दारोगा अजीत सिह ने आस पास में कामबिग की वन दारोगा ने बताया ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जल्दी ही पिंजरा लगाया जाएगा रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए इलाके में गस्त तेज कर दी गई है पिंजरा लगाया जायेगा और पिछड़े लगाते हुए तेंदुआ को पकड़ा जाएगा

मितौली ब्लॉक सभागार में खरीफ गोष्ठी और मिलेट्स पुनरुद्धार प्रशिक्षण संपन्न

Posted on 08.08.2026, Time 06.34 PM Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी:विकासखंड मितौली के ब्लॉक सभागार में ‘कृषि सूचना तंत्र एवं सुधरीकरण कृषक जागरूकता कार्यक्रम’ के तहत एक दिवसीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ‘उत्तर प्रदेश अन्न मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम’ के अंतर्गत किसानों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।गोष्ठी के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही, मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देने और आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने पर जोर दिया गया, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसी मनरेगा राजकुमार, एडीओ एजी नैमिष यादव, ब्रजेश सिंह, भूमि संरक्षण निरीक्षक अमित सिंह और सचिव मनोज कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा प्रगतिशील किसान राजकुमार सिंह, अमित बाजपेई, खन्ना सिंह, बीटीएम हरजेश सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

एटा में हर घर तिरंगा अभियान से 15 अगस्त तक लहराए जाएंगे चार लाख तिरंगे

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शत-प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

एटा 08 अगस्त उप्रससे। जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान के अंतर्गत आगामी 09 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। शासन की तरफ से जनपद एटा में अभियान के अंतर्गत चार लाख तिरंगा झंडे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग को आवंटित लक्ष्य एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी, सक्रियता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान सरकारी एवं निजी भवनों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ आमजन को भी अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। अभियान में विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियान के तहत 06 से 08 अगस्त तक प्रथम चरण, 09 से 12 अगस्त तक द्वितीय चरण तथा 13 से 15 अगस्त तक तृतीय चरण में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम, तिरंगा वितरण, जागरूकता गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर भी निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनीटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनसहभागिता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजेंद्र प्रसाद, डीसी एनआरएलएम विकल कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव बीएसए अनुपम अवस्थी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पुरानी रंजिश में फिर तड़तड़ाईं गोलियां, युवक को लगी गोली जरियारी गांव में मचा हड़कंप

Breaking News UP Web News

Posted on 08.08.2026 Time 06.27 PM

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH UP

प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर गोलियां चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग की इस घटना में एक युवक के घायल होने की सूचना है। गोली चलने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।पर्यावरणीय और मानव निर्मित आपदाएं सूत्रों के अनुसार, जरियारी गांव निवासी प्रदुम्न यादव और बच्चा यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बताया जा रहा है। इसी दौरान अचानक गोली चलने की बात सामने आई। फायरिंग में एक युवक लक्ष्मी निधि यादव उर्फ बच्चा यादव 28 को लगी गोलीघायल होने की सूचना है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, घटना के कारणों और फायरिंग में शामिल लोगों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश को लेकर करीब एक वर्ष पहले भी गोली चलने की घटना सामने आई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय भी इलाके में काफी चर्चा हुई थी। अब एक बार फिर उसी गांव में गोलियां चलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह, आरोपियों की भूमिका और घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। एक ही रंजिश को लेकर दोबारा गोली चलने की घटना ने पुलिस के सामने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर पुरानी अदावत का सिलसिला कब थमेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

बाइट — घायल का भाई (राम दास यादव)

« Newer PostsOlder Posts »