Web News

www.upwebnews.com

बलदेव में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

November 4, 2026

बलदेव में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

44 कार्टून और चार बोरों में भरी आतिशबाजी जब्त, विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

मथुरा। दीपावली के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलदेव पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 3 नवंबर की रात 11:55 बजे अवैरनी चौराहे के पास संस्कार लाइब्रेरी वाली गली में कार्रवाई करते हुए प्रेम (21) पुत्र मनीष कुमार निवासी बलदेव को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 44 कार्टून और चार प्लास्टिक के बोरों में भरी विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बलदेव में मुकदमा  कर विधिक कार्रवाई की है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुबोध कुमार भारद्वाज सहित थाना बलदेव के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।