Web News

www.upwebnews.com

स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 बसों का चालान, तीन बसों को थाने में हुई बंद

August 22, 2026

स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 बसों का चालान, तीन बसों को थाने में हुई बंद

बलिया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आजमगढ़ सुनील दत्त के पर्यवेक्षण में गुरुवार को परिवहन विभाग की टीम ने जनपद के सिकंदरपुर रोड पर स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों में संचालित वाहनों की जांच की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरुण कुमार राय एवं यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैशन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 11 बसों का चालान किया गया। वहीं, नियमों के उल्लंघन पर तीन बसों को थाने में बंद कराया गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से स्कूली वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने स्कूली वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप करने की हिदायत दी। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
———-

तिरंगा यात्रा में उमड़ा शिक्षकों एवं कर्मचारियों का जनसैलाब

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गूंजे नारे

उप्र समाचार सेवा
लखीमपुर खीरी।अटेवा लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में एनपीएस /यूपीएस, निजीकरण तथा टीईटी अनिवार्यता की समाप्ति एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को “एक शाम—अटेवा के नाम” के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिलोबी मेमोरियल मैदान से हुआ, जहां बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी एकत्रित हुए। कार्यक्रम को प्रदेश संगठन मंत्री संदीप वर्मा, जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य, जिला महामंत्री मनोज वर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने संबोधित किया।
प्रदेश संगठन मंत्री संदीप वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली आर्थिक सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि शिक्षक एवं कर्मचारी के सम्मानजनक भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। एनपीएस /यूपीएस की विसंगतियों, निजीकरण तथा टेट अनिवार्यता के मुद्दों पर संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा। जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अटेवा का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि शिक्षक एवं कर्मचारी के सुरक्षित भविष्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक एवं कर्मचारी पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक संघर्ष की शक्ति का प्रतीक है, पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और इसके लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। जिला महामंत्री मनोज वर्मा ने कहा शिक्षक एवं कर्मचारी समाज देश की शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण रीढ़ है। अपने सेवाकाल के बाद सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन की अपेक्षा प्रत्येक कर्मचारी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है और संगठन इसे मजबूती से आगे बढ़ाता रहेगा। जिला कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने कहा तिरंगा यात्रा में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अभूतपूर्व भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा कर्मचारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता है और यह एकजुटता आगे भी कायम रहेगी। तिरंगा यात्रा को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा, महिला प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष आभा शुक्ला, शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, सिंचाई संघ के मंडल पदाधिकारी सुरेंद्र मौर्य, फरमान अली तथा सफाई कर्मचारी संघ व अन्य संगठनों से आए हुए तमाम पदाधिकारी ने भी संबोधित किया!

मुख्य मार्गों से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

बिलोबी मेमोरियल मैदान से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा हमदर्द दवाखाना होते हुए हीरालाल धर्मशाला पहुंची। इसके बाद यात्रा गुरु गोविंद सिंह चौक से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट परिसर, लखीमपुर पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी तिरंगा हाथों में लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा पुरानी पेंशन बहाली के नारों से शहर की सड़कों का वातावरण गूंजायमान हो उठा। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ अपने अधिकारों और पुरानी पेंशन बहाली के संकल्प को दोहराया! कार्यक्रम में
जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद मिश्रा, मंत्री संतोष भार्गव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा, मंत्री संजय मिश्रा, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट संघ के अध्यक्ष डा ए के कनौजिया व मंत्री डा अनिल वर्मा
सिंचाई संघ के जिला अध्यक्ष रहीश पाल मंत्री अंकुर वर्मा
राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष महंत सिंह
पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा व मंत्री सोमेन्द्र मौर्य, प्राथमिक शिक्षक संघ के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष व मंत्री, अटेवा महामंत्री मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश पांडे, जिला प्रवक्ता डॉ कमल किशोर मोर्य, जिला मंत्री बलबीर सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, आशीष श्रीवास्तव, सोमेंद्र मौर्य, सतीश वर्मा, उमेश चौरसिया, डाली वर्मा, नीलम राज, प्रिया वर्मा, सुजीत, प्रफुल्ल भारती, रामानुज वर्मा, कमलेश यादव, रिपुजय पटेल, विनोद विश्वकर्मा, पंकज वर्मा, वीरेंद्र सिंह पटेल, राम सजीवन विश्वकर्मा, दीपक गुप्ता, तारकेश्वर राय, कैलाश शंकर, फरमान अली, नेहा गुप्ता, आरती गुप्ता, रिया नामदेव, आरती गुप्ता, अजय कुमार, प्रभाकर शर्मा, सौरभ मिश्रा, अपनेश चंद्र वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे!

पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 04 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

उप्रससे अजय बरया

ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 906/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण 1- गोलू उर्फ फिरोज पुत्र सलीम कुरैशी उम्र 32 वर्ष निवासी मुहल्ला अजीतापुरा कसाई मण्डी थाना कोतवाली जिला ललितपुर 2. आमिर पुत्र सलीम कुरैशी उम्र 34 वर्ष निवासी मुहल्ला अजीतापुरा कसाई मण्डी थाना कोतवाली जिला ललितपुर 3. जावेद खान पुत्र बब्लू उर्फ इरसाद खान उम्र 32 वर्ष निवासी जामा मस्जिद के सामने मोहल्ला घुसयाना थाना कोतवाली ललितपुर 4. सूरज उर्फ फुल्ला अहिरवार पुत्र देवेन्द्र सिंह उम्र 29 बर्ष निवासी मु0 झाँसीपुरा थाना कोतवाली जनपद ललितपुर,*को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

आपराधिक इतिहास-

(क).अभियुक्त गोलू उर्फ फिरोज उपरोक्त*
1.मु0अ0सं0 536/2019 धारा 308/323/325/504/506 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
2. मु0अ0सं0 615/2019 धारा 302/34/404 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
3. मु0अ0सं0 453/2021 धारा 504/506 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
4. मु0अ0सं0 927/2021 धारा 147/148/149/307/323/336/504 भादवि व 3(2)5 sc/st act कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
5. मु0अ0सं0 1171/2024 धारा 115(2)/351(3) /352 भादवि व 3(1)द,ध व 3(2)5क sc/st act कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।

(ख) अभियुक्त आमिर उपरोक्त
1.मु0अ0सं0 615/2019 धारा 302/34/404 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।

(ग)- अभियुक्त जावेद खान उपरोक्त
1.मु0अ0सं0 327/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
2.मु0अ0सं0 328/2020 धारा 188 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
3.मु0अ0सं0 791/2021 धारा 3/4 जुआ अधिनियम कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
4.मु0अ0सं0 605/2022 धारा 327/323 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
5.मु0अ0सं0 210/2023 धारा 327/323/504/506 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
6.मु0अ0सं0 204/2018 धारा 323/504/506 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।

(घ)-अभियुक्त सूरज उर्फ फुल्ला अहिरवार उपरोक्त
1.मु0अ0सं0 2155/2015 धारा 294/323/325/336/387/427/452/504/506 भादवि व 3(1)10 SC/ST ACT कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
2.मु0अ0सं0 177/2016 323/304/386/504/506 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
3.मु0अ0सं0 662/2017 धारा 323/504/506 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
4.मु0अ0सं0 2046/2017 धारा 147/323/504/506 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
5.मु0अ0सं0 2789/2017 धारा 147/148/149/323/324/336/356/411/504 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
6.मु0अ0सं0 3217/2017 धारा 323/504/506/427 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
7.मु0अ0सं0 1077/2018 धारा 147/149/283/341 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
8.मु0अ0सं0 505/2020 धारा 323/336/387/504/506 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
9.मु0अ0सं0 742/2021 धारा 323/506 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
10.मु0अ0सं0 159/2022 धारा 323/427/452/504/506 भादवि कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
11.मु0अ0सं0 914/2024 धारा 115(2)/351(3)/352/85 BNS-2023 कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
12.- सिलसिला न0- 2272/2022 धारा 03 यू0पी0 गुण्डा एक्ट
13.मु0अ0सं0 535/2025 धारा 127(2)/119(1)/ 115(2) /351(3)/111 BNS -2023 कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम शामिल रहे

कस्ता मंडल में संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली कलश बंधन यात्रा

उप्र समाचार सेवा
मितौली खीरी। कस्ता विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मितौली के कस्ता मंडल में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जन्म स्थली वाराणसी की पावन माटी कलश पदम यात्रा का कस्ता मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर बाजपेई ने किया यात्रा कस्ता मंडल के विभिन्न गांवों में गुजरी जहां ग्रामीणो, श्रद्धालुओं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का श्रद्धा पूर्वक गर्म जोशी से स्वागत अभिनंदन किया गया। यात्रा का शुभारंभ शिवाला तिराहे से प्रारंभ हुआ। यात्रा के दौरान संत रविदास महाराज के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कलश बंधन यात्रा मदारपुर, मडेरा, भीखमपुर, गणेशपुर और वीरपुर होते हुए पंचकुटी मंदिर पकरिया जलालपुर पहुंची। इसके बाद नर्मदेश्वर मंदिर और महादेव मंदिर पकरिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कस्ता मंडल की यात्रा का समापन हुआ। वीरपुर गांव में स्थापित संत रविदास महाराज की प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया गया। प्रतिमा स्थल के पुजारी के पुत्र बाबूराव ने उपस्थित लोगों को संत रविदास महाराज के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश की जानकारी दी गई
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। यात्रा में कस्ता मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर बाजपेयी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र पुष्कर, अवधेश कुमार पप्पू, नारायण प्रसाद त्रिवेदी, प्रदीप वर्मा, नन्हे लाल कनौजिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्रीय नागरिकों नें सहभागिता की गई।

कचहरी और एसपी दफ्तर के सामने से ई-रिक्शा उड़ाने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 2 ई-रिक्शा बरामद

उ प्र समाचार सेवा
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में खीरी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने शहर में ई-रिक्शा चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के 2 ई-रिक्शा भी बरामद हुए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने घटनास्थलों, शहर के विभिन्न चौराहों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सटीक सुरागरसी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर चोरों को चिन्हित किया गया और शनिवार को चारों अभियुक्तों को धर दबोचा।
शातिर चोरों ने पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे से चोरियों को अंजाम दिया था:पहली घटना: 17 अगस्त 2026 को कचहरी लखीमपुर के ठीक सामने से ई-रिक्शा (नंबर यूपी 31 बीटी 4405) चोरी हुआ था, जिसके संबंध में कोतवाली सदर में मु0अ0सं0 0678/2026 धारा 303(2) बी एन एस के तहत मामला दर्ज था।दूसरी घटना: 19 अगस्त 2026 को चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से ई-रिक्शा (नंबर यूपी 31 बीटी 3792) उड़ा दिया था। इस मामले में मु0अ0सं0 0673/2026 धारा 303(2) बी एन एस के तहत मुकदमा पंजीकृत था।
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी कोतवाली सदर क्षेत्र के महेवागंज इलाके के रहने वाले हैं,शादाब (26 वर्ष) पुत्र मो० आलम, निवासी ग्राम महेवागंज।मो0 सुहेल (20 वर्ष) पुत्र मो० रहीश, निवासी ग्राम सिंगारपुर महेवागंज।मो0 सुयेब (22 वर्ष) पुत्र रहीस अहमद, निवासी ग्राम सिंगारपुर महेवागंज।इमरान (27 वर्ष) पुत्र युनुस, निवासी ग्राम सिंगारपुर महेवागंज। (अभियुक्त इमरान का पुराना आपराधिक इतिहास भी है, उस पर पहले से ही चोरी और माल बरामदगी का एक मुकदमा दर्ज है)।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:इस सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र बहादुर सिंह, उमाशंकर, मुख्य आरक्षी अनिल जायसवाल, आरक्षी योगेश वर्मा, अंकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शुभम राठी, अंकित यादव, अंकुश कुमार और कुलदीप गोस्वामी की मुख्य भूमिका रही।

« Newer PostsOlder Posts »