Web News

www.upwebnews.com

निजी नलकूप हेतु नियमों के तहत विद्युत कनेक्शन किये जायें स्वीकृत- जयवीर सिंह

May 16, 2026

निजी नलकूप हेतु नियमों के तहत विद्युत कनेक्शन किये जायें स्वीकृत- जयवीर सिंह

Posted on 16.05.2026 Time 07.04 PM, Mainpuri, DS Tiwari

मैनपुरी (उप्रससे) 16 मई 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल में जन-समस्याएं सुनने के दौरान कहा कि किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायत का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापरक निराकरण करना संबंधित विभाग के अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, इसलिए सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्राप्त शिकायतों का स्वयं संज्ञान लेकर समाधान करायें, किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़े, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को आसानी से मिले, कोई भी पात्र व्यक्ति वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन का लाभ पाने से वंचित न रहे, विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने के लिए प्राप्त आवेदन किसी भी स्तर पर लंबित न रहें, पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने निजी नलकूप हेतु विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय नियमों, शर्तों का पालन करते हुए तत्काल विद्युत कनेक्शन स्वीकृत किए जाएं, गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रहे, अनावश्यक रूप से कहीं भी रोस्टिंग न हो, सुनिश्चित किया जाए।
            पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपद में शिकायतों के निस्तारण की स्थिति संतोषजनक है, नवागंतुक जिलाधिकारी द्वारा भूमि से अनाधिकृत अतिक्रमण मौके पर हटवाने हेतु संचालित ’’मिशन समाधान’’ में काफी पुराने भूमि विवादों का निस्तारण मौके पर ही हो रहा है, यह अभियान भूमि पर किए जा रहे अनाधिकृत कब्जों को रोकने में सहायक सिद्ध होगा साथ ही लंबे समय से कब्जा करने वालों से भूमि खाली कराकर पात्रों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, नहरों के अंतिम टेल तक पानी की उपलब्धता रहे, तालाबों को नहरों के पानी से भरवारा जाए, सभी ट्यूवेल क्रियाशील रहें, जो ट्यूवेल आंतरिक, विद्युत दोष से खराब है, उन्हें प्राथमिकता पर ठीक कराया जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह भदोरिया, विद्युत विभाग से लालू जादौन के अलावा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, उदय चौहान, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

रील बना रहे पुलिसकर्मियों पर अफसरों की नजर

उप्र समाचार सेवा UP Samachar Sewa

Posted on 16.05.2026 , Time 05.52 PM

लखनऊ, 16 मई 2026, यूपी पुलिस कर्मियों की सोशल मीडिया रील्स पर अफसरों ने सख्ती के दी है। डीजीपी मुख्यालय का इस संबंध में आदेश जारी हुआ है।
आदेश के अनुसार सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई होगी।  आपत्तिजनक पोस्ट और रील डालने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित करने के निर्देश जारी किए गए है।
सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता से यूपी पुलिस की छवि प्रभावित हो रही है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का पत्र जारी हुआ है। इसमें  हर महीने सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए है।
पुलिसकर्मियों की वायरल रील्स पर यूपी पुलिस मुख्यालय सख्त हुआ है। URL समेत रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है।
अमिताभ यश ने जारी किया आदेश, सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी।

हापुड़ में समाधान दिवस में रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

Uttar Pradesh Map

UTTAR pRADESH

Posted on 16.05.2026 Time 05.40 PM

हापुड़, 16 मई 2026 (उप्र समाचार सेवा) , एंटी करप्शन टीम ने समाधान दिवस में छापा मारकर एक लेखपाल को 13 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र की तहसील में आज समाधान दिवस आयोजित था। इसमें एक फरियादी से लेखपाल द्वारा 13 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। सूचना एंटी करप्शन को दी गई। तत्काल मौके पर पहुंची टीम ने लेखपाल लवलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस अभिआक्ष में थाने भेजा गया। लेखपाल द्वारा जमीन की रिपोर्ट के बदले घुस ली गई थी।

गरीब, असहाय,बेसहारा के सहारा है, समाजसेवी जावी किदवाई

Posted on 16.05.2026 Time 05.26 PM, Barabanki, Dilip Kumar Shrivastava
बाराबंकी । जहां एक ओर समाज में लोगो द्वारा हिन्दू-मुस्लिम, जाति, धर्म की राजनीति करके कटुता फैलाई जा रही,वही दूसरी ओर जाति , धर्म से ऊपर उठकर मसौली निवासी समाज सेवी मोहम्मद जावी किदवाई जो समाज के गरीब, असहाय बस्ती में शिविर लगाकर लोगो को राशन, कपड़े तथा मरीजो को नि:शुल्क दवाये उपलब्ध करा रहे है। साथ ही गरीब मरीजो जांचे भी निशुल्क कराते है।
एक मुलाकात में उन्होने कहा कि गरीब, असहाय, जरूरतमंद की मदद करने सें उनके मन को शान्ति मिलती है,ऊपर वाले का आशीर्वाद है कि हम किसी के काम आ रहे है। वह मसौली के प्रतिष्ठित किदवाई परिवार से ताल्लुक रखते है। उन्होने कोरोना काल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में जरूरतमंदो को भोजन व दवाये भी उपलब्ध कराई थी।

पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रख पूजा अर्चना की

Posted on 16.05.2026 Time 05.22 PM, Barabanki News

व्रत रिश्तों में प्रेम, धैर्य और स्थिरता बनाए रखने का संदेश देता
दिलीप कुमार श्रीवास्तव
बाराबकी। शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपने पति के लंबी आयु के लिए महिलाओं द्वारा वट सावित्री पूजा की गई।
यह व्रत सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है, मान्यता है कि जिस तरह बरगद का पेड़ वर्षों तक मजबूती से खड़ा रहता है, उसी तरह ये व्रत रिश्तों में प्रेम, धैर्य और स्थिरता बनाए रखने का संदेश देता है।
पूजा के दौरान महिलाएं पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत लपेटती हैं और जल, फूल, रोली व चावल अर्पित करती हैं.
इसके बाद सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी जाती है और पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की जाती है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बरगद के पेड़ को बेहद पवित्र और दिव्य माना गया है. कहा जाता है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों का वास होता है. यही वजह है कि वट सावित्री व्रत में इसकी पूजा का खास महत्व बताया गया है. बरगद का पेड़ लंबे समय तक हरा-भरा और मजबूत रहता है, इसलिए इसे अखंड सौभाग्य, लंबी उम्र और स्थिर रिश्तों का प्रतीक भी माना जाता है. मान्यता है कि सावित्री ने भी बरगद के पेड़ के नीचे अपने पति सत्यवान के प्राण वापस पाने के लिए तप और प्रार्थना की थी. तभी से सुहागिन महिलाएं इस पेड़ की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं.
वट सावित्री व्रत की कहानी सावित्री और सत्यवान से जुड़ी हुई है. मान्यता है कि जब सत्यवान की मृत्यु बरगद के पेड़ के नीचे हुई थी, तब सावित्री ने अपने प्रेम, बुद्धिमानी और अटूट विश्वास से यमराज से अपने पति के प्राण वापस ले लिए थे. तभी से इस व्रत को पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है. यही कारण है कि महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती है।
वट वृक्ष की पूजा का धार्मिक महत्व
वट सावित्री व्रत सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि जिस तरह बरगद का पेड़ वर्षों तक मजबूती से खड़ा रहता है, उसी तरह ये व्रत रिश्तों में प्रेम, धैर्य और स्थिरता बनाए रखने का संदेश देता है।

« Newer PostsOlder Posts »