Web News

www.upwebnews.com

सतर्क होमगार्ड ने नाकाम की किडनैपिंग की साजिश

March 9, 2026

सतर्क होमगार्ड ने नाकाम की किडनैपिंग की साजिश

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
09/03/2026

संदिग्ध ऑटो रोकते ही भागे युवक, SSP ने होमगार्ड को दिया ₹10 हजार इनाम

गोरखपुर। ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड की सतर्कता और सूझबूझ से अपहरण की संभावित घटना टल गई। संदिग्ध गतिविधि देख होमगार्ड ने ऑटो रोकने की कोशिश की तो उसमें सवार दो युवक मौके से भाग निकले। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।
घटना 09 मार्च 2026 की है। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड विजय प्रताप सिंह को एक ऑटो में सवार लोगों का आचरण संदिग्ध लगा। शक होने पर उन्होंने ऑटो को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान ऑटो में बैठे दो युवक अचानक भाग निकले।
होमगार्ड विजय प्रताप सिंह ने तत्काल इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक और ऑटो को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों की मदद से फरार हुए दोनों युवकों को भी पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार होमगार्ड की सतर्कता और तत्परता के कारण अपहरण की घटना को समय रहते रोक लिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने होमगार्ड विजय प्रताप सिंह को ₹10,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस मौके पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ गोरखपुर में आक्रोश

Santosh Kumar Singh
Girakhpur
09/03/2026

वकीलों की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ देशभर में आक्रोश का माहौल है। वहीं गोरखपुर में भी लोग अक्रोशित है इस संदर्भ में कैंट थाने में दीवानी कचहरी के वकीलों ने मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है, वकीलों का कहना है कि यदि फिर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो वकील सड़क पर उतरने के लिए भी मजबूर होंगे क्योंकि मां, मां होती है, चाहे वह किसी आमजन की हो या मुख्यमंत्री की।

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें बिहार का एक मौलाना अब्दुल सलीम किसी धार्मिक जलसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी पर टिप्पणी करते हुए गलत भाषा का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है, जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग मौलाना के खिलाफ अक्रोषित हो गए और विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है, लखनऊ में इस मामले को लेकर जमकर प्रदर्शन हुआ और आरोपी मौलाना के खिलाफ वहां भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी कड़ी में गोरखपुर दीवानी कचहरी के वकीलों ने भी सोमवार को कैंट थाने पहुंचकर आरोपी मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। वकीलों का कहना है कि मां किसी की भी हो, चाहे वह आमजन की हो या किसी मुख्यमंत्री की मा, मां ही होती है यदि किसी की भी मां के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी की जाएगी तो उसका विरोध निश्चित रूप से होगा। इस बारे में अधिवक्ता अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि आज हम लोग कैंट थाने पहुंचकर sho से मुलाकात की और एक पत्रक देकर आरोपी अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि कार्यावाई नहीं होती है, तो फिर हम लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे, यह सिर्फ राजनीतिक मामला नहीं आमजन से जुड़ा हुआ मामला है। सोशल मीडिया पर यदि कोई व्यक्ति किसी के खिलाफ गलत बोलता है,तो उसके खिलाफ सूटसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई निश्चित रूप से होने चाहिए।

March 8, 2026

मथुरा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार

मथुरा। थाना साइबर क्राइम मथुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जन-धन खातों के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, एक बैंक पासबुक, सात एटीएम कार्ड, एक क्यूआर कार्ड तथा दो चेकबुक बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 10:30 बजे थाना क्षेत्र हाईवे स्थित बैकुंठ विहार कॉलोनी से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज (24) निवासी श्रीनाथपुरम थाना हाईवे, मुकुल सिंह (25) निवासी जिला भरतपुर (राजस्थान), विक्रांत कुमार (23) निवासी जिला डीग (राजस्थान), पुष्पेंद्र सिंह उर्फ भूरा (24) निवासी आजाद नगर कोतवाली मथुरा तथा अनिकेत (23) निवासी जनकपुरी कोतवाली मथुरा शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी नीरज बैंक ऑफ महाराष्ट्र की कृष्णा नगर शाखा में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। वह बंद पड़े जन-धन खातों में मोबाइल नंबर बदलकर नए एटीएम कार्ड जारी कर देता था। इसके बाद इन खातों की एटीएम, चेकबुक और अन्य एक्सेस अपने साथियों को उपलब्ध करा देता था।
इसके बाद आरोपी इन खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि मंगवाकर निकाल लेते थे। खातों की व्यवस्था कराने के बदले प्रत्येक खाते पर करीब 25 हजार रुपये कमीशन लिया जाता था। गिरोह के तार राजस्थान और जयपुर तक जुड़े होने की भी जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम:
साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक रफत मजीद, निरीक्षक अमित चौहान, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक शरद त्यागी, उपनिरीक्षक कपिल कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, अनूप कुमार, अभिनव यादव, अजेन्द्र सिंह तथा तकनीकी टीम के विवेक कुमार, गोविंद सिंह, अर्जुन सिंह और विजय सिंह शामिल रहे।

श्री श्याम लाडला परिवार संस्था के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य श्याम फाग महोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

मथुरा। शहर में श्री श्याम लाडला परिवार संस्था के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य श्याम फाग महोत्सव एवं श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस संकीर्तन में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा वातावरण श्याम भक्ति में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाटिका, मसानी बाईपास लिंक रोड स्थित परिसर में किया गया। सुबह 10 बजे बाबा श्याम का अभिषेक पूजन किया गया, जबकि रात 8 बजे से भव्य श्याम संकीर्तन शुरू हुआ, जो रात्रि लगभग 2 बजे तक चलता रहा। महोत्सव में बाबा श्याम का आकर्षक एवं अलौकिक दरबार सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।
संस्था के महंत पंडित भवानी गिरी ने बताया कि कार्यक्रम में फाग और भक्ति रस से ओतप्रोत भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे श्रद्धालु श्याम भक्ति में डूब गए।
भजन संध्या में दिल्ली से आईं प्रसिद्ध भजन प्रवाहक भावना स्वरांजली ने अपने मधुर भजनों से समा बांध दिया। वहीं नेहा शर्मा, सिद्धांत राज तथा अंकित लवानिया सहित अन्य भजन गायकों ने भी सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव में हजारों की संख्या में पहुंचे श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम के कीर्तन का आनंद लिया। देर रात तक भक्त भजनों पर झूमते रहे और पूरा वातावरण जयकारों से गूंजता रहा।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में महंत भवानी गिरी के साथ प्रियंक मल्होत्रा, अंकुर गोयल, शिवम गर्ग, अंशुल गोयल, लवकेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, शुभम पिपलिया, मनोज अग्रवाल (धूपबत्ती वाले) तथा उमेश भदौरिया सहित अनेक श्याम भक्त उपस्थित रहे।

21 महिला प्रधानों को ‘नारीश्री सम्मान 2026’

*‘हर दिन महिला दिवस है 8 मार्च महिला सम्मान दिवस है’ – डॉक्टर बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला आयोग*

निगोहां (लखनऊ )। सरल केयर फाउंडेशन के द्वारा एमडी ट्रेड लाइन के सहयोग से ‘8 मार्च अंतर्राष्टीय महिला’ दिवस की पूर्व संध्या पर ‘नारीश्री महिला ग्राम प्रधान सम्मान 2026’ उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबिता सिंह के द्वारा लखनऊ की मोहनलाल गंज तहसील की 21 महिला प्रधानों को निगोहां स्थित बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण में ग्राम प्रधानो की भूमिका’ विषय पर सेमिनार का आयोजन भी किया गया था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त विकास कुमार पांडे रहे।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबिता सिंह चौहान ने बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज की चेयरपर्सन रीना सिंह और सरल केयर फाउंडेशन की अध्यक्ष रीता सिंह के साथ मिलकर सभी महिला ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं को अंतिम पंक्ति तक सम्मान दिलाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और गांव की सरकार में महिला प्रधानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो काम समाज के लिए किया जाता है, वही हमेशा याद किया जाता है। भारत की संस्कृति की पहचान उसके संस्कारों से है और उन संस्कारों को जीवित रखने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। डॉक्टर बबीता सिंह चौहान ने कहा की ‘हर दिन महिलाओं का होता है 8 मार्च महिला सम्मान दिवस के लिए मनाया जाता है’

विशिष्ट अतिथि एसीपी विकास कुमार पांडे ने कहा कि महिलाएं आज नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने महिला प्रधानों से गांवों में शिक्षा, सुरक्षा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्था की अध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि महिला प्रधानों ने गांव के विकास और सामाजिक जागरूकता में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को समाज के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर एमडी ट्रेड लाइन के एमडी मुरलीधर आनंदीलाल शर्मा, बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यक्ष आनंद शेखर सिंह, थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी, वाइस चेयरमैन रीना सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र सिंह, मोहनलालगंज पत्रकार एसोशिएशन महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, संयुक मंत्री अनुपम मिश्रा, समाजसेवी आईपी सिंह, प्रदीप द्विवेदी, प्रधान अभय कांत दीक्षित, नीरज सिंह समेत काफी संख्या में महिला प्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महिला ग्राम प्रधान सम्मान :
श्रीमती उर्मिला द्विवेदी, ग्राम अघैया, श्रीमती नीरज ग्राम लालपुर, श्रीमती राजकुमारी ग्राम दखिना, श्रीमती रीना सिंह ग्राम नंदौली, श्रीमती कुसुमलता सोनी ग्राम भगवानपुर, श्रीमती आनंद रानी ग्राम शेरपुर लवल, श्रीमती अनुपम ग्राम बैरीसालपुर, श्रीमती विद्या देवी ग्राम ब्रहमदासपुर, श्रीमती श्यामादेवी ग्राम उदयपुर, कमलेश कुमारी ग्राम टिकरा, श्रीमती निर्मला पाल ग्राम दयालपुर, श्रीमती नीता ग्राम हुलासखेडा, श्रीमती नेहा साहू ग्राम मंगटैइया, श्रीमती दीपिका यादव ग्राम डिघारी, श्रीमती सरिता ग्राम मेंहदौली, श्रीमती प्रियंका ग्राम भीलमपुर, श्रीमती माया ग्राम कुशमौरा, श्रीमती रेनू अवस्थी ग्राम जबरौली, श्रीमती इलमा बानो प्रधान मीरानपुर, श्रीमती गीता प्रधान भदेसुवा और श्रीमती राजवती ग्राम ग्राम परसपुर ठठ्ठा शामिल थी.

« Newer PostsOlder Posts »