रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 20/04/2026
एंकर – उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भीड़ के बीच जमकर शस्त्र प्रदर्शन किया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरीके से तलवार और फरसा जैसे शस्त्र लेकर कुछ युवाओं के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। आपको बता दे की शस्त्र का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है।
वायरल वीडियो बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित भृगु मंदिर परिसर का बताया जा रहा है। जहां भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। कार्यक्रम का मंच राजनीतिक लोगो और वरिष्ठ जनों से भरा पड़ा था। इसी दौरान युवकों का एक झुंड हाथों में तलवार और फरसा लेकर प्रदर्शन करते हुए मंच पर पहुंचे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का आयोजन पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी उर्फ बबलू के द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला समेत तमाम दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया गया था। जिनकी उपस्थिति से पहले युवाओं के द्वारा कानून को ताख पर रखकर शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए भगवान परशुराम के जयकारे लगाए गए। आपको बता दे कि किसी भी धार्मिक कार्यक्रमों में इस प्रकार से शस्त्र का प्रदर्शन करना वर्जित है जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। बरहाल यह वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको बता दे कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना उचित अनुमति के शस्त्रों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय कानून विशेष रूप से शस्त्र अधिनियम आर्म्स एक्ट और शस्त्र नियम 2016 हथियारों के स्वामित्व और उनके सार्वजनिक प्रदर्शन को नियंत्रित करते हैं। कानून किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से घातक हथियार प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं देता है यदि कोई व्यक्ति बिना वैध लाइसेंस या बिना सरकारी अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराता है तो वह शस्त्र अधिनियम के तहत दण्डनीय अपराध माना जाता है। कई बार लोगों इसे धार्मिक परंपरा मानते हैं लेकिन भारतीय कानून में सार्वजनिक सुरक्षा का नियम किसी भी धार्मिक परंपरा से ऊपर है यदि कोई प्रदर्शन लोक व्यवस्था को बिगाड़ने का जोखिम पैदा करता है तो प्रशासन कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।
