Web News

www.upwebnews.com

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का हाल- बेहाल, इलाज के लिए परेशान मरीज ने स्ट्रेचर पर ही तोड़ा दम

September 7, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का हाल- बेहाल, इलाज के लिए परेशान मरीज ने स्ट्रेचर पर ही तोड़ा दम

फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर और अस्पताल में जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद भी व्यवस्थाओं का हाल-बेहाल है स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते सोमवार को एक मरीज को समय से इलाज नहीं मिलने के कारण स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया।
जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव अतीपुर बछगांव निवासी महावीर सिंह 55 बर्ष के सीने में दर्द कफ के साथ खून आने की शिकायत पर के बेटे द्वारा रविवार को मेडिकल कॉलेज के ड्रामा सेंटर में लेकर आया परीक्षण के बाद भर्ती करवाने के लिए डॉक्टर से कहा था डॉक्टर ने कोई बेड खाली नही होने के कारण उसे सोमवार को आने के लिए कहा था। बीमार महावीर सिंह का बेटा दिलीप सोमवार को फिर पिता को लेकर पहुंचा‌ डॉक्टर ने उसे टीवी वार्ड भेजा किंतु वार्ड बॉय ना होने के कारण बेटा खुद स्ट्रेचर में पिता को डालकर ले गया। किंतु टीवी वार्ड में भी उसे एक वार्ड से दूसरे वार्ड में भाग दौड़ करता रहा जिसमें काफी समय खराब हो गया तब तक डॉक्टरों द्वारा मरीज को किसी प्रकार का कोई उपचार नहीं दिया गया और मरीज ने स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया। जिसके वाद लेकर परिजनों में आक्रोश फैल गया। स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही को लेकर परिजनो द्वारा हंगामा किया गया बाद में पुलिस ने आकर समझकर उनको शांत कराया मौके पर अन्य वरिष्ठ डॉक्टर भी पहुंच गए। जबकि रविवार को ही जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण करके स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के प्रति काफी नाराजगी व्यक्त कर व्यवस्थाओं को सुधारने के कड़े निर्देश दिए थे‌ ।सबसे बड़ी बात यह है कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की चलते एक बीमार को समय से इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई।

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप से मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हुआ

बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बागड़ धाम (गोगामेड़ी) से बदायूं लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप डिवाइडर से टकराकर बेकाबू हो गई और सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे में छह लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, लेकिन दोपहर 3.00 बजे तक मौत का यह आंकड़ा बढ़कर 13 हो गई, जिनमें सात पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। 19 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पिकअप में 32 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में शव करीब 30 मीटर तक बिखर गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

September 5, 2026

पत्रकार समाज के मार्गदर्शक: ओंकार सिंह 

UP Association of Journalists UPAJ Meeting Lucknow

Posted on 05.09.2026 Saturday, Lucknow, UPAJ, Uttar Pradesh Association of Journalists

लखनऊ, 05 सितंबर 2026, जनता दल (सेकुलर) के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा है कि पत्रकारिता लोकतन्त्र के तीनों स्तंभ की मार्गदर्शक है। श्री सिंह उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) द्वारा आयोजित स्व  राधेश्याम लाल कर्ण स्मृति पर्यावरण सम्मान समारोह और प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि पद से विचार व्यक्त कर रहे थे।

विधायक निवास 2, दारुलशफा के कॉमन हाल में आयोजित समारोह में श्री सिंह ने आगे कहा कि मीडिया नेताओं, अधिकारियों और समाज को सही राह दिखाता है। सीख भी देता है और चेतावनी भी देता है। आवश्यकता पर आलोचना भी करता है। उन्होंने कहा ऐतिहासिक राजनीतिक क्रांति करने वाले लोकनायक जय प्रकाश नारायण ने भी दो अखबार निकाले थे।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता एपीएन न्यूज चैनल के प्रधान संपादक डॉ प्रसून शुक्ल ने कहा कि पत्रकार पेंशन की मांग कर रहे हैं। इसे पूरा किया जाना चाहिए। ये कोई दान नहीं है अधिकार है। वरिष्ठ पत्रकार और राज्य मुख्यालय मान्यता। प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा पत्रकार अपनी मांगें मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लंबित मांगों पर सरकार को तत्काल ध्यान देना चाहिए। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने कहा पत्रकारिता का परिदृश्य बदल रहा है। पत्रकारों को दायित्व बोध के साथ सत्य को उजागर करना चाहिए। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स एनयूजेआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मलिक ने कहा कि आज की आवश्यकता पत्रकार सुरक्षा कानून है। बिहार सरकार ने कानून बनाया है उत्तर प्रदेश सरकार को भी बनाना चाहिए। एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ फ़लकुमार पंवार ने कहा कि सरकार पत्रकारों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए संघर्ष का मार्ग अपनाना होगा। उपज के महामंत्री आनंद कर्ण ने अपने पिता और उपज के संस्थापक महामंत्री स्व राधेश्याम लाल कर्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। पर्यावरण के प्रति उनके योगदान और समर्पण की जानकारी दी।

इसके पूर्व समारोह में उपज की चार जिला इकाइयों को स्व राधेश्याम लाल कर्ण स्मृति पर्यावरण सम्मान प्रदान किया गया। वाराणसी, भदोही, रायबरेली और अम्बेडकर नगर के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ओंकार सिंह ने सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र भेंट किया। समारोह का संचालन उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने किया।

कार्यकारिणी बैठक में 5 प्रस्ताव पारित

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें पत्रकार पेंशन, पत्रकार सुरक्षा कानून, स्वास्थ्य बीमा, राज्य संपत्ति विभाग की गेस्ट हाउस में समान दर की मांग, जिलों में स्थाई समिति गठन की मांग संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए।

September 2, 2026

गोविन्द देव गिरी बने राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए महामंत्री

अयोध्या, 02 सितम्बर 2026 (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा ) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज हुई बैठक मे तीन रिक्त पफोन पर नए ट्रस्टी की नियुक्ति की गई। इसके साथ ही अभी तक कोषाध्यक्ष का दायित्व सभाल रहे स्वामी गोविन्द देव गिरी को महामंत्री बनाया गया है।

नए कोषाध्यक्ष नाव चयनित ट्रस्टी महेश  भगचंदका को बनाया गया है। अन्य ट्रस्टी मे मदनमोहन पांडे, डॉ निर्मला यादव का चयन किया गया। पहली बार किसी महिला को ट्रस्टी बनाया गया है। अभी तक कार्यवाहक ट्रस्टी रहे कृष्णनमोहन अब साधारण ट्रस्टी रहेंगे।

एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा बने पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

ट्रस्ट की असजद हुई बैठक मे रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा को पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारि नियुक्त किया गया।

रिटायर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र बने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के CEO

अयोध्या : ऑपरेशन सिंदूर के समय वेस्टर्न एयर कमांड के चीफ रहे रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र , श्री राममंदिर के CEO

« Newer PostsOlder Posts »