Web News

www.upwebnews.com

Pratapgarh: खीरीबीर घाट पर बड़ा हादसा, नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश अभियान जारी

July 19, 2026

Pratapgarh: खीरीबीर घाट पर बड़ा हादसा, नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश अभियान जारी

प्रतापगढ़ में 2 भाइयों समेत 3 किशोर नदी में डूबे,स्कूटी से 30 ग्राम सोना मिला, एक का शव बरामद

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH

Three teenagers drowned in the river.

प्रतापगढ़, 19 जुलाई। सई नदी में नहाने गए तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए। डूबने वालों में दो सगे भाई और उनका एक रिश्तेदार शामिल हैं। तीनों की उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच है। रविवार सुबह करीब 9 बजे हुए हादसे के बाद चले रेस्क्यू में एक किशोर का शव निकाला गया है। तीनों किशोर एक स्कूटी से नदी पर आए थे। नहाते समय वे अचानक गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे। किनारे पर मौजूद मछुआरों ने उन्हें डूबते देखा तो बचाने की कोशिश में शोर मचाया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। अयोध्या और प्रयागराज से भी NDRF की टीमें पहुंची हैं। पुलिस को घटनास्थल से किशोरों की चप्पलें और स्कूटी मिली है। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 30 ग्राम सोना भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। मामला नगर कोतवाली इलाके में किशनदासपुर पुल का बताया जा रहा है।नगर कोतवाली के अचलपुर के रहने वाले दो सगे भाई – कृष्ण सोनी (13) और अनुराग सोनी (15) अपने रिश्तेदार अमित सोनी (17) के साथ सुबह करीब 9 बजे स्कूटी से सई नदी में नहाने के लिए निकले थे। तीनों दुकान जाने से पहले सई नदी में नहाने चले गए। हादसे के बाद कई घंटे चले रेस्क्यू में अमित सोनी का शव बरामद हुआ है। अमित सोनी के पिता राजू सोनी सर्राफा व्यापारी हैं। ठठेरी बाजार में उनकी दुकान हैं। परिजनों ने बताया कि तीनों किशोर घर में दुकान जाने की बात बोलकर घर से स्कूटी से निकले थे। नदी किनारे पहुंचे और पानी में नहाने उतरे। नहाते-नहाते वे कब गहरे पानी की तरफ चले गए। कुछ देर बाद मछली पकड़ रहे मछुआरों ने मछली उन्हें डूबते देखा। जिसके बाद शोर मचाया और उन्हें बचाने के लिए दौड़े। लेकिन जब तक कोई कुछ कर पाता, तब तक तीनों किशोर गहरे पानी में पूरी तरह समा चुके थे।घटनास्थल से मिली स्कूटी और 30 ग्राम सोना हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से तीनों किशोरों की चप्पलें और वह स्कूटी बरामद हुई है जिससे वे नदी पर आए थे। जब पुलिस ने स्कूटी की जांच की, तो उसमें से करीब 30 ग्राम सोना भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम को बुलाया और नदी में खोजबीन शुरू कराई। करीब एक घंटे तक चले सर्च अभियान के बावजूद तीनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन भी मौजूद हैं। घंटों से चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद दो किशोरों का कुछ पता नहीं चल पाया था। नदी के किनारे भारी संख्या में ग्रामीण और बच्चों के रोते-बिलखते परिजन इकट्ठा हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तलाश अभियान लगातार जारी है और बच्चों को ढूंढने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।सूचना मिलते ही अयोध्या से NDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई है। वहीं प्रयागराज से भी NDRF की दूसरी यूनिट राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। दोनों टीमें नदी में लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। घटना के बाद से नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है।एसडीआरएफ टीम की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया – आज सुबह 11 बजे सूचना मिली कि अचलपुर गांव के तीन किशोर किशनदासपुर पुल के पास सई नदी में नहाने गए थे। जहां तीनों गहरे पानी में डूब गए। जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जांच में पता चला है कि डूबने वाले तीनों किशोर एक ही परिवार के हैं। जिनकी पहचान कृष्णा सोनी, अनुराग सोनी और अमित सोनी के रूप में हुई है और उनकी उम्र लगभग 13 से 16 वर्ष के बीच है। पुलिस और गोताखोरों द्वारा उन्हें तलाशने का प्रयास लगातार जारी है।

July 18, 2026

20 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, तहसील परिसर में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

हाथरस। जनपद की सिकंदराराऊ तहसील में शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में हड़कंप फैल गया।जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता धर्मवीर बघेल ने आरोप लगाया था कि जमीन की पैमाइश एवं नापतौल से संबंधित कार्य कराने के बदले कानूनगो नरेंद्र तिवारी 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। इसकी शिकायत एंटी करप्शन संगठन से की गई। शिकायत का सत्यापन होने के बाद अलीगढ़ से पहुंची एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर स्थित कैंटीन में जाल बिछाया।पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही कानूनगो ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेकर अपनी जेब में रखे, टीम ने तत्काल उसे रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी कानूनगो को अपने साथ ले गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अहमदाबाद की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 8 की मृत्यु

Breaking News UP Web News

Posted on 18.07.2026 Time 08.29 PM Saturday, Ahmedabad Blast

अहमदाबाद, 18 July 2026, वस्त्राल में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाके के बाद लगी आग से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।

दुर्घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने दुख व्यक्त किया है।

एटा में स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे चले, एक दर्जन घायल

एटा 18 जुलाई उप्रससे। जनपद में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नगला मदी गांव में सरकारी स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना आज शनिवार दोपहर की है। मारपीट के बाद खून से लथपथ दोनों पक्षों के लोग कोतवाली देहात पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

घायलों में एक पक्ष से यादराम (56 वर्ष), उनके पुत्र अनुज (26 वर्ष), पुत्री सुमन (18 वर्ष) और बांकेलाल (25 वर्ष) शामिल हैं। दूसरे पक्ष से राजेश, प्रीती, माखन देवी (38 वर्ष), सुमन, मनीष और ओमपाल घायल हुए हैं। एक पक्ष के अनुज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी छोटी बहन गोबर डालने गई थी, तभी दूसरे पक्ष के लव कुश, मनीष और विनोद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें, उनके पिता और बहन के साथ मारपीट कर दी।

कोतवाली देहात थाना प्रभारी के. के. लोधी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह विवाद गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर होना बताया गया है।

मंदिर विरोधियों को संत सम्मेलन से जवाब देगी विहिप

Ram Mandir Ayodhya

राम मंदिर अयोध्या

Posted on 18.07.2026 Time 07.46 PM Saturday, Ayodhya News, Shri Ram Mandir, Vishva Hindu Parishad VHP

त्रियुग नारायण तिवारी अयोध्या

अयोध्या 18 जुलाई 2026, राम विरोधियों की पोल खोलने के लिए विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कमर कस ली है इसके लिए आगामी 23 जुलाई को मणिरामदास की छावनी के चार धाम मंदिर में एक विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है इस आयोजन की सफलता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अयोध्या के साधु संतों के हर मठ पर पहुंच रहे हैं और राम विरोधियों द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट , हिंदू और सनातनियों के खिलाफ किया जा रहे दुष्प्रचार के बाबत विस्तृत जानकारी दे रहे हैं तथा उन्हें संत सम्मेलन में आने का न्योता भी दे रहे हैं ।यह संत सम्मेलन उसी तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है जैसा की राम मंदिर आंदोलन के समय संतो को चार धाम मंदिर में आमंत्रित करके संतों का मार्गदर्शन प्राप्त किया जा रहा था। सूत्र बताते हैं कि इस सम्मेलन में संतों द्वारा कई बड़े-बड़े निर्णय भी किए जाने वाले हैं तथा यह संत सम्मेलन भविष्य में पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। राम मंदिर के खिलाफ की जा रही साजिश और सनातन , हिंदू धर्म तथा राम मंदिर को बदनाम करने वालो की पोल भी खोली जाएगी ।सूत्रों ने यह भी बताया कि दिल्ली में हो रही विश्व हिंदू परिषद की बैठक काफी अहम बैठक मानी जा रही है जिसमें अनेक निर्णय भी किया जा सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन को स्थाई महासचिव बनाया जा सकता है इसी के साथ ही ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी को काम आवंटित किए जाएंगे तथा यह पद का आवंटन रोटेशन में किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि विश्व हिंदू परिषद ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दोनों अयोध्या में हुई साजिश को लेकर बड़े पैमाने पर रणनीति तैयार कर रहे है सूत्रों का दावा है कि अयोध्या के सुप्रसिद्ध विद्वान संत महंत मिथिलेश नंदनी शरण तथा अयोध्या राजघराने के सुप्रसिद्ध साहित्यकार यतीद्र मोहन मित्र को ट्रस्ट में स्थान मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।मालूम हो कि अयोध्या में कैंसर हॉस्पिटल के लिए राजा अयोध्या द्वारा अपनी जमीन से 6 एकड़ भूमि कैंसर हॉस्पिटल के लिए दान देने की घोषणा कर रखी है ।अयोध्या में अन्य कई अवसरों पर राज परिवार द्वारा मंदिर आंदोलन में सहयोग प्रदान किया जा चुका है। सूत्र ने यह यह भी बताया है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और राम मंदिर को जोड़कर अयोध्या को बदनाम करने की साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा ।इसमें कई न्यूज़ चैनल और समाचार पत्रों का भी उल्लेख किया जाएगा। अयोध्या के साधु संत अयोध्या की बदनामी को लेकर काफी चिंतित हैं और वह राम मंदिर आंदोलन की तर्ज पर एक बड़ा आंदोलन राम विरोधियों की पोल खोलो अभियान के रूप में चलाने की रणनीति तैयार कर चुके हैं।

« Newer PostsOlder Posts »