हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव वीर नगर में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब छत (लैंटर) डालते समय उसकी सेटिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे चार मजदूर मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसे बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य तीन मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में ही जारी है। बताया जा रहा है कि गांव वीर नगर में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था और छत डालने की प्रक्रिया के दौरान यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेटिंग कमजोर होने के कारण अचानक ढह गई, जिससे वहां कार्य कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है और आगे की जांच की जा रही है।
——————————
ललितपुर- जिला उद्योग व्यापार मंडल ने जिले की मूलभूत समस्याएं पानी ,बिजली सड़क स्मार्ट मीटर, एवं वर्तमान में चल रहे अतिक्रमण को लेकर स्थानीय होटल स्टेशन रोड पर पत्रकार वार्ता की जिलाधिकारी से मांग की गई
समस्याओं का हल करने की कृपा करें नहीं तो व्यापार मंडल को आंदोलन करने की रणनीति तैयार करनी पड़ेगी
ललितपुर के जिलाधिकारी जनपद की मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी टीम के साथ शहर को सुंदर बनाने एवं अतिक्रमण की समस्या का समाधान करने के लिए विशेष रुचि ले रहे हैं जिलाधिकारी महोदय की कार्य प्रणाली को लेकर व्यापार मंडल उनका धन्यवाद ज्ञापित करता है
अभी-अभी 2 अप्रैल 2026 को लोकसभा में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा कहा गया था कि विद्युत अधिनियम की धारा 2003 47/5 के अनुसार बिना उपभोक्ता के सहमति के स्मार्ट मीटर लगाना उचित नहीं है फिर भी प्रदेश के विद्युत कॉरपोरेशन द्वारा जिले में 36000 प्रीपेड मीटर लगा दिए हैं जिसकी उपभोक्ता से कोई सहमति नहीं ली गई जो सरासर गलत है
स्मार्ट मीटर लगने के बाद जो बिल पहले 1000 की आ रहे थे वह बिल वर्तमान में 3000 आने लगे है क्योंकि स्मार्ट मीटर जंपिंग होता है इस पर मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने राहत देते हुए तुरंत विद्युत कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे अवकाश के दिन एवं रविवार को कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे
कनेक्शन काटने के पहले 5 बार एसएमएस भेजकर सूचित किया जाएगा
ऑनलाइन पेमेंट करने पर तुरंत लाइट जोड़ी जाएगी
वर्तमान में मुख्यमंत्री के अनुसार जल योजना घर-घर पहुंचने का निम्न बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए समस्याओं का हल करने की मांग की गई है
पाइपलाइन सड़क खोद कर मानक के अनुसार 3:30 फीट गहराई पर डालना चाहिए और खोदी हुई सड़क को तुरंत मरम्मत कर देनी चाहिए
स्टेशन से लेकर मवेशी बाजार तक एवं इलाइट चौराहे तक रोड चौड़ीकरण के लिए मार्ग खुदा हुआ पड़ा है एवं व्यापारियों को दुकान में प्रवेश करने के लिए सड़क की तुरंत मरम्मत
की जाए
वर्तमान में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है इस पर व्यापार मंडल हमेशा साथ रहा है लेकिन व्यापार मंडल की मांग है अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा न्याय संगत कार्रवाई हो बलपूर्वक नहीं हटना चाहिए अतिक्रमण कारवाई करते समय सक्षम अधिकारी साथ में होना चाहिए और जो नगर पालिका प्रशासन व्यापार मंडलों के साथ एक राय बनाई गई थी धूप छांव से बचाव के लिए 4 फुट की चद्दर बिना पिलर के लगाने की अनुमति दी गई थी एवं नाली ढकने के लिए फोल्डिंग चद्दर लगाने की अनुमति दी थी फिर भी घंटाघर के पास अतिक्रमण हटाते समय नाली के ऊपर फोल्डिंग चद्दर को भी अलग कर दिया गया है इसका व्यापार मंडल विरोध करता है
और मांग करता है कि भविष्य में नाली के ऊपर फोल्डिंग चद्दर नहीं हटाई जाए और जो ग्राहकों का सामान जप्त करके ले गए थे वह वापस किया जाए आपसे अनुरोध है कि जिलाधिकारी महोदय के कहे अनुसार स्टेशन से मवेशी बाजार तक और इलाइट चौराहे तक अतिक्रमण हटाया जाए बाद में निगरानी भी की जाए जिससे द्वारा अतिक्रमण न हो भीषण गर्मी को देखते हुए नगर में देसी प्याऊ खुलवाई जाए लगे हुए वाटर कूलरों की देखभाल की जाए एवं एवं हैंड पंप को ठीक कराया जाए
क्योंकि अधिकांश वाटर कूलर और हैंडपंप खराब पड़े होने के कारण जनता को भीषण गर्मी में पानी पीने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुरेश बडेरा, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, उद्योग मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ, प्रदेश युवा मंत्री अजय सोनी, प्रदेश मंत्री संतोष इमलिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बॉबी राजा नाराहट , रविंद्र दिवाकर, डॉ संजीव कड़की, जिला मंत्री सुबोध गोस्वामी , नगर संयोजक मंगू पहलवान नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू, मनीष जैन मनपसंद, आदि उपस्थित थे
शैलेंद्र सिंघई जिला महामंत्री जिला उद्योग व्यापार मंडल ललितपुर