सुनील चतुर्वेदी
हाथरस। पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की ओर से उन्हें हाथरस जिले का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वदीप अवस्थी एड.के निर्देशन पर पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा व पार्टी महासचिव /प्रभारी निशांत उपाध्याय की संस्तुति पर सुनील चतुर्वेदी की सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। सुनील चतुर्वेदी पूर्व में बसपा से सभासद रह चुके हैं।

