Web News

www.upwebnews.com

सरकारी स्कूलों और भवनों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 09 आरोपी सलाखों के पीछे

May 25, 2026

सरकारी स्कूलों और भवनों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 09 आरोपी सलाखों के पीछे

Posted on 25/05/2026
Time 15:30 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

​गोरखपुर : 25 मई 2026 ( उप्र समाचार सेवा) पीपीगंज थाना पुलिस ने सरकारी भवनों और विद्यालयों को निशाना बनाने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 09 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामानों की अनुमानित कीमत करीब 3,10,000 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय से क्षेत्र के सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। 08 अप्रैल 2026 को प्राथमिक विद्यालय ताललिखिया के प्रधानाध्यापक ने तहरीर दी थी कि विद्यालय से गैस सिलेंडर, चूल्हा, राशन और लोहे का सामान चोरी हो गया है। इसके बाद 22 मई 2026 को बैरघट्टा पंचायत भवन से कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी होने की सूचना मिली। इन मामलों में थाना पीपीगंज में मुकदमे दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने जाल बिछाया और गिरोह के 09 सदस्यों—रमेश उर्फ सूईत, अनिल, प्रवीण यादव, सन्नी गौड़, गंगा सागर मद्देशिया, गोपीचंद मद्देशिया, बाल मुकुन्द उर्फ मक्कू, यशपाल उर्फ मुन्ना और शेषमणि निषाद को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से पुलिस ने ​05 गैस सिलेंडर, ​04 एलईडी टीवी, ​01 एचपी मॉनिटर व 01 फोक्सी यूपीएस, ​01 प्रिंटर, कीबोर्ड और माउस, ​01 मोबाइल फोन बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे गैंग बनाकर आर्थिक लाभ के लिए सरकारी भवनों और स्कूलों को निशाना बनाते थे। वे मुख्य रूप से रात के समय सरकारी भवनों के दरवाजों की कुंडी काटकर अंदर घुसते थे और कीमती सामान चुराकर उसे बेच देते थे। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के पास से सहजनवां और कैम्पियरगंज थाना क्षेत्रों में दर्जनो चोरी के मामलों का माल भी बरामद हुआ है।
​पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्रेम संबंधों के विवाद में युवक की हत्या, शव को नदी में फेंका

Posted on 25/05/2026
Time 16:50 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

12 नामजद, मुख्य आरोपी सहित कई हिरासत में

​गोरखपुर: 25 मई 2026 ( उप्र समाचार सेवा) जिले के हरपुर बुदहट और गीड़ा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित आमी नदी से एक युवक का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सहजनवां थाना क्षेत्र के आदित्य साहनी के रूप में हुई है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि युवक की हत्या आपसी संबंधों के विवाद में की गई है।

एसपी उत्तरी ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आमी नदी में एक अज्ञात शव पड़ा है, जिसके गले पर गहरे चोट के निशान थे। जांच के दौरान मृतक की पहचान आदित्य साहनी के रूप में हुई, जो कल ही अपने ननिहाल गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आदित्य का किसी महिला से संबंध था, जिसको लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और मुकदमे भी दर्ज किए गए थे।

आरोप है कि इसी पुराने रंजिश और विवाद के चलते आदित्य की हत्या कर दी गई और उसके शव को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आमी नदी में फेंक दिया गया।

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को नामजद किया है, जिसमें से 4 मुख्य आरोपियों समेत कई अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस फिलहाल सभी से कड़ी पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
​एसपी उत्तरी ने जानकारी देते हुए कहा कि
मृतक के परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में 12 नामजद आरोपी हैं, जिनमें से 4 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Posted on 25/05/2026
Time 17:25 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

5 गिरफ्तार; प्रिंटर-कंप्यूटर समेत भारी मात्रा में उपकरण बरामद

​गोरखपुर: 25 मई 2026 ( उप्र समाचार सेवा) गुलरिहा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े नकली नोट बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने पादरी बाजार इलाके से 05 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ठिकाने से बड़े पैमाने पर 500 रुपये के नकली नोट छाप रहे थे।

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम रात में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सरस्वतीपुरम कॉलोनी (पादरी बाजार) स्थित एक दुकान के भीतर नकली नोट तैयार किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही गुलरिहा और शाहपुर पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए मौके पर घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान करन सिंह, मोहित कुमार, विशाल शर्मा, आशीष शर्मा और आकाश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से ​500 रुपये के नकली नोट, ​नकली नोट छापने वाला प्रिंटर और कंप्यूटर सिस्टम, ​ए4 पेपर, इंक और नोटों के प्रिंटेड फॉर्मे, ​नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण सहित कई अन्य सामग्री भी बरामद की है ।

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये आरोपी संगठित तरीके से जालसाजी कर रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना गुलरिहा में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था, जिसकी कड़ियाँ तलाशी जा रही हैं।
​पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने शहर में बड़े आर्थिक अपराध को होने से रोक दिया है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

नीट छात्रा से गैंगरैप पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

महोबा की घटना पर जिला मुख्यालय पर जताया विरोध रेपिस्टों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, कड़ी सजा मिलें

Post on 25.5.26
Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia, Time
4.00 Am

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

महोबा में नीट छात्रा के संग हुए सामूहिक दुष्कर्म पर सोमवार को उबाल रहा। जिला मुख्यालय पर पहुंचकर कांग्रेसियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।कहा कि आरोपी रेपिस्टों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चले। कड़ी सजा हो।
साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा व आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।

महोबा में नीट छात्रा से गैंगरैप की घटना के मामले में कांग्रेस ने जमकर विरोध जताया। जिला व शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती उत्पीड़न की घटनाओं पर गहरा आक्रोश जताया। यूपी में कानून व्यशवस्‍था पर गहरे सवाल उठाए।
इस दौरान जिलाध्ययक्ष विनोद गुंबर व शहर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने कहा कि घटना से महिला सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया। ज्ञापन में कहा कि नीट छात्रा के साथ घटना अमानवीय है साथ ही सुरक्षा व्यावस्था पर सवाल पैदा कर गई। पार्टी नेताओं ने आरोपी रेपिस्टों के खिलाफ एफटीसी कोर्ट में मुकदमा चलाकर सख्त सजा दी जानी चाहिए। पार्टी ने पीड़िता व परिवार को तत्काल सुरक्षा कराने व उचित आर्थिक सहायता, इलाज की व्यवस्था कराने की भी मांग उठाई।कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में किसी भी बेटी संग ऐसी घटना का दोहराव हो। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा।
इस दौरान जिला, शहर के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सारस्वत सोनी,असलम खुर्शीद, अनुभव मल्होत्रा, वरिष्ठर नेता असद मौलाई, नजाकत हुसैन, पार्षद मोअज्जम अली, एडवोकेट अंजार हुसैन, आजम खां, बन्ने पहलवान, मुशाहिद चौधरी, सलीम, अशरफ अली, अजय गोपाल रस्तोगी, अनुराग शर्मा, गौरव, तबस्सुम आदि‍ रहे।

ग्रीन टैक्स के विरोध—- दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से जाम रहा वाहनों का चक्का

-मुरादाबाद में भी दो सौ कमर्शियल वाहनों की रफ्तार भी थमीं
दिल्ली-एनसीआर में दो दिन लगा रहा वाहनों का चक्का

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
दिल्ली-एनसीआर में पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी)में बढ़ोतरी के विरोध में वाहनों का चक्का जाम रहा। दो दिन तक वाहनों के पहिए थमने का असर जरुरी सामानों की आपूर्ति पर पड़ा। वाहनों की रफ़तार थमने से इस दौरान कारोबारी व ट्रांसपोर्टरों को करोड़ों का नुकसान हुआ। हालांकि अब समझौते के बाद ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्त होने से कारोबारियों ने राहत की सांस ली है।
दिल्ली सरकार द्वारा कामर्शियल वाहनों पर ग्रीन टैक्स लागू किए जाने का विरोध हुआ।ऑल इंडिया मोटर कार्पोरेशन कांग्रेस (एआईएमटीसी) 21 से 23 मई तक हड़ताल का ऐलान किया।एआईएमटीसी के आह़वान पर अन्य ट्रांसपोर्ट संगठन भी जुड़ गए। दो दिन की हड़ताल का व्यापक असर रहा। दिल्ली व एनसीआर की सीमा पर ही वाहनों का चक्का जाम हो गया।हड़ताल का असर दिल्ली जाने वाले वाहनों पर पड़ा। दिल्ली से अन्य जाने वाले वाहन बाहर नहीं आ सकें।लिहाजा हजारों वाहनों का रेला थम गया। गुरुवार की दोपहर से ही वाहनों के पहिए थमनेलगे।व्यवसायिक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश न करने से सीमा पर जाम लग गया।
मुरादाबाद में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कोहली का कहना है कि दिल्लीं सरकार की ओर से कामर्शियल वाहनों के दिल्ली। व एनसीआर क्षेत्र में जाने पर ग्रीन टैक्स लगाया गया। व्यवसायी व ट्रांसपोर्ट संचालक पहले ही पेट्रोल- डीजली की बढ़ोतरी की मार झेल रहे है।यही नहीं जब गाडि़यां बीएस-छह की के कड़े प्रदूषण मानकों को पूरी तरह से पालन कर रही है।अब ऐसे में उनपर ग्रीन टैक्स लगाना का क्यात औचित्य।? वाहनों पर टैक्सह लगाकर दिल्लीस सरकार ने बोझ डाला है।दिल्ली व केन्र्वा सरकार व संगठन की संयुक्ति बातचीत में समझौता होने के बाद हड़ताल समाप्त हो गई। दो दिन चली हड़ताल से ट्रांसपेार्टर व कारोबारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ।

« Newer PostsOlder Posts »