Web News

www.upwebnews.com

बलदेव में शिक्षक समाधान दिवस आयोजित, समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन

May 8, 2026

बलदेव में शिक्षक समाधान दिवस आयोजित, समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन

Mathura Vrandavan News
Posted on 08.05.2026 Time 10.36 PM, Friday, News Source: Atul Kumar Correspondent UP Samachar Sewa, Mathura
मथुरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र बलदेव के सभागार में समस्त शिक्षक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड बलदेव के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लिखित रूप में प्राप्त कर संबंधित पटलों पर त्वरित निस्तारण के लिए अग्रसारित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री शुषेन्द्र मित्तल ने कहा कि विकास खंड में किसी भी स्तर पर शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठनों की एकजुटता पर बल दिया।
यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ सारस्वत ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह शिक्षक समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
भारतीय किसान यूनियन शैक्षिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवेन्द्र रावत ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए किसान यूनियन भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, महामंत्री चंद्रभान सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बृजेश यादव, यूटा महामंत्री गिरीश अग्रवाल, श्यामबाबू, मनेन्द्र, विष्णु शर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

विपरीत परिस्थितियों में मानव सेवा का लक्ष्य पूरा करता है रेड क्रॉस : डॉ. अखिलेश यादव

Mathura Vrandavan News
Posted on 08.05.2026 Time 10.29 PM, Friday, News Source: Atul Kumar Correspondent UP Samachar Sewa, Mathura
मथुरा, 08 मई 2026, राजकीय इंटर कॉलेज दघेंटा, बलदेव में विश्व रेड क्रॉस दिवस सामाजिक संवेदनाओं एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश यादव, पूर्व प्रधानाचार्य के.पी. सिंह, प्रधानाचार्य शिवाजी यादव एवं प्रधानाचार्य बृजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं कुमकुम, अंजलि, सुधा, मोनिका एवं कविता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद रश्मि, मोहिनी, मोनिका एवं चारु ने स्वागत गान पर आकर्षक कथक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश यादव ने कहा कि रेड क्रॉस विपरीत परिस्थितियों में मानव सेवा का लक्ष्य पूरा करने वाली संस्था है, जो मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने पूर्व प्रधानाचार्य के.पी. सिंह के शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सभी प्रधानाचार्यों ने उन्हें माला, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवानिवृत्ति जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से रेड क्रॉस के सिद्धांतों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। डॉली, मोनिका, छवि, कृष्ण, हर्ष, बलदेव, मयंक एवं राजेंद्र ने प्रेरणादायक नाटिका प्रस्तुत की। वहीं डॉली, वर्षा एवं अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा “वर्तमान समय में माता-पिता को परिश्रम छोड़ देने” विषय पर प्रस्तुत मंचन ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम में अभिभावकों का स्वागत जनार्दन राजभर, बृजेश अग्निहोत्री एवं भवानी शंकर द्वारा किया गया। उमेश कुमार, कृष्ण, हर्ष, देवेश, तनु, राशि, जितेंद्र एवं राहुल सहित अनेक विद्यार्थियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन कक्षा 10 की छात्रा डॉली चौधरी ने किया, जिसकी अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहना की। विद्यालय परिवार ने आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का संदेश दिया।

मझोला में जानलेवा हमले में दोषी को दस साल की कैद

शुक्रवार को एडीजे-9 ने कसूरवार ठहराया दोषी के सगे भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा,भाई पर किया हमला
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा शहर के मझोला थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले में दोषी को दस साल की सजा मिली हैा दोषी के खिलाफ उसके सगे भाई ने ही मुकदमा कायम कराया थाा
शुक्रवार को एडीजे-9 अरुण कुमार सिंह तीन ने फैसला सुनायाा अदालत ने साक्ष्‍य के आधार पर दोषी शिव कुमार को सजा सुनाई हैा
मझोला के मानपुर नारायणपुर निवासी पंचमुखी मंदिर निवासी शिवओम सिंह ने अपने भाई के खिलाफ शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा कायम कराया थाा मारपीट की घटना 30 दिसंबर,23 की रात की हैा हैा तहरीर में कहा गया कि छोटा भाई शिव कुमार अपनी पत्नी अंशू व सास ससुर के कहने पर प्रार्थी से मकान बनाने के लिए बीस लाख् रुपये मांग रहा थाा रुपये न मिलने पर अंजाम भुगतुने की धमकी भी दींा आरोपी ने अन्या भाई कन्है या से रुपये मांगने को कहाा मांग पूरी न होने से नाराज आरोपी ने घटना की राात आरोपी ने प्रार्थी व छोटे भाई विनीत का कमरा बंद कर दिया और भाई कन्हैया को जान से हमला करते हुए लोहे की रॉड सिर पर कियाा बचाने आई मां को भी चोट लगीा
केस की सुनवाई एडीजे कोर्ट में हुईा एडीजीसी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि‍ अदालत में दोनों ओर से पक्ष रखा गयाा पुलिस रिपोर्ट व अन्यी साक्षय के आधार पर अदालत ने शिव कुमार को दोषी करार दियाा केस में छह गवाहों ने बयान दर्ज कराएंा

सात ज्योतिर्लिंग व दक्षिण भारत यात्रा कराएगा आईआरसीटीसी

यात्रा में होगा भक्तिमय माहौल, सीसीटीवी से यात्री व सामान की होगी निगरानी
सुरक्षा के प्रबंध,11 रात व 12 दिन का टूर

Post on 8.5.26
Friday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।

एक ही टूर में देश में सात ज्यो तिलिंग के दर्शन के इव्छु्क लोगों के लिए अवसर हैा आईआरसटीसी श्रद्धालुओं के लिए विशेष पैकेज लेकर आया हैा सात ज्योुर्ति‍लिंग के दर्शन यात्रा 11 रात व बारह दिन में पूरी होगीा यात्रा् के लिए स्लींपर क्ला स में प्रति व्‍यक्ि, 24100 रुपये देने होंगे जबकि 3 व 2 एसी में टूर पैकेज 40890 व 54390 रुपये अदा करने होंगेा
शुक्रवार को मुरादाबाद में आईआरसीटीसी के ज्वामइंट जनरल मैनेजर वायु नंदन पांडे व मैनेजर नवनीत गोयल ने संयुक्ते रुप से टूर पैकेज की जानकारी दी। बताया कि ट्रेन में सभी यात्रियों की सुरक्षा व खानपान का उचित प्रबंध किया गया हैा ट्रेन में भक्ति् भाव के लिए मं‍दिर भी है साथ ही सामान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगे हैा
आईआरसीटीसी मैनेजर नवनीत गोयल ने जानकारी दी‍ कि पहली यात्रा 12 से 23 जून के बीच होगीा इस दौरान श्रद्धालुओं को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से श्रद्धालु महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग,सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग व स्थालनीय मंदिरों की यात्रा कर सकेंगेा जबकि दूसरी यात्रा 29 से 10 जुलाई तक होगीा ट्रेन द्वारा तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग यात्रा का आनंद लेंगेा
यात्रा पैकेज में ईएमआई की भी सुविधा—-
आईआरसीटीसी का कहना है कि टूर का उद़देश्यद सभी लोगों के लिए यात्रा को सुख्द व आरामदायक बनाना हैा कई बार यात्री एक बार में भुगतान से बचते हैा ऐेसे लोगों की सुविधा के लिए ईएमआइ का विकल्पय हैा यात्री LTC एवं EMI की एक साल, डेढ साल की किस्तट में यात्रा का भुगतान कर सकते है।

उतरने-चढने के स्टेशन- योगनगरी ऋषिकेश,हरिदवारख्‍ मुरादाबाद,बरेली शाहजहांपुर, हरदोई,लखनऊ, रायबरेली, एमबीडीपी,(प्रतापगढ़), प्रयागराज, मानिकपुर।

प्रेस कांफ्रेंस में रेल मंडल के डीसीएम पीएस बघेल समेत स्टेशन अधिकारी भी मौजूद रहे।

एटा में इफको खाद केंद्र पर धूप में तप रहा किसान

सुबह से शाम तक लाइन में खड़े होने के बाद भी नहीं मिली यूरिया

एटा 08 मई उप्रससे। जनपद में यूरिया खाद की किल्लत अब विकराल रूप लेती जा रही है। कृषि उत्पादन मंडी स्थित इफको खाद केंद्र पर शुक्रवार को हालात इतने बिगड़ गए कि सैकड़ों किसानों को सुबह से लेकर शाम तक लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल सकी। तेज धूप, उमस और अव्यवस्थित वितरण व्यवस्था के बीच किसान घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित इफको खाद केंद्र पर आज शुक्रवार को सुबह 10 बजे से लाइन में लगे किसानों का सब्र तब टूट गया, जब अचानक खाद वितरण रोक दिया गया और केंद्र की खिड़की बंद कर दी गई। इसके बाद मौके पर हंगामे जैसे हालात बन गए। किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

किसानों का कहना था कि जिले में यूरिया खाद के लिए मारामारी मची हुई है। रोजाना किसान अपने खेत और परिवार छोड़कर खाद केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन व्यवस्था इतनी खराब है कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
लाइन में लगे किसानों ने बताया कि खरीफ सीजन की फसलें खेतों में खड़ी हैं और उन्हें तत्काल यूरिया की जरूरत है। यदि समय पर खाद नहीं मिली तो फसलों की पैदावार प्रभावित हो सकती है। किसानों का दर्द साफ झलक रहा था। कई बुजुर्ग किसान धूप में जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जबकि महिलाओं को भी घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा।

एक किसान ने नाराजगी जताते हुए कहा, “सुबह अंधेरा रहते घर से निकलते हैं, पूरे दिन लाइन में खड़े रहते हैं और शाम को बिना खाद लौटना पड़ता है। आखिर किसान खेती करे या खाद के लिए भटकते हुए मर जाए। कई बार बिना सूचना के वितरण रोक दिया जाता है। वितरण व्यवस्था पारदर्शी न होने के कारण अफरा-तफरी बनी रहती है। यदि जल्द पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं कराई गई तो इसका सीधा असर खेती और उत्पादन पर पड़ेगा।

 

किसानों को केंद्र पर नहीं है पानी और बैठने की व्यवस्था

इफको केंद्र पर हालात इतने खराब हो गए कि लंबी-लंबी लाइनें लग गई। धूप में खड़े किसानों के पास न पीने के पानी की व्यवस्था थी और न ही बैठने की कोई सुविधा। सरकार किसानों को अन्नदाता कहती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी हालत बेहद दयनीय है।

कृषि अधिकारी मनवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। आखिर खाद वितरण क्यों प्रभावित हुआ, इसकी जानकारी कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

« Newer PostsOlder Posts »