Web News

www.upwebnews.com

एटा में स्कूल से लौट रही 5 वर्षीय छात्रा की स्कूल बस से कुचलकर मौत, बस चालक फरार

August 22, 2026

एटा में स्कूल से लौट रही 5 वर्षीय छात्रा की स्कूल बस से कुचलकर मौत, बस चालक फरार

एटा 22 अगस्त उप्रससे। जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र में आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल बस की चपेट में आने से पांच वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची स्कूल से पढ़कर घर के पास बस से उतर रही थी। बस से उतरते समय वह अचानक पहिए की चपेट में आ गई और टायर के नीचे दब गई। मासूम का खून से लथपथ शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस बस को कब्जे में लेकर मामले का जांच शुरू कर दी है।

नगला गलुआ निवासी विवेक मजदूर हैं। पत्नी रूबी गृहणी है। विवेक के तीन बच्चे पिटू (9) जो दिव्यांग है। दूसरे नंबर पर 5 साल की बेटी डिंपल और तीन महीने की छोटी बेटी है। डिम्पल निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती थी। आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल छुट्टी होने पर वह बस से घर लौट रही थी। घर के पास पहुंचने पर वह बस से उतरी और घर की ओर जाने लगी। इसी दौरान बस चालक ने बस आगे बढाई। बस के सामने से गुजर रही डिंपल बस के चपेट में आ गई। बस का पहिया उसके उपर चढ़ गया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते करीब 60-70 ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी वसुंधरा प्रभारी शिवा जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है और चालक मौके से फरार है। हादसे की परिस्थितियों और चालक की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अवागढ़ थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तालश की जा रही है।