Web News

www.upwebnews.com

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

May 18, 2026

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने ई रिक्शा पर बाइक, गैस सि‍लेंडर रख जताया विरोध*

भूडा का चौराहा पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Post on 18.5.26
Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 5.00 PM

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ोतरी का तीखा विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।तेज गर्मी के बीच कांग्रेसियों ने अनोखा अंदाज में प्रदर्शन किया। ई रिक्शाह पर बाइक, रसोई गैस सिलिंडर को हवा में उठाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
भूड़ा चौराहे पर सोमवार को जिला व शहर कांग्रेस पदा- धिकारी व तमाम कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कांग्रेसियों ने विरोध के लिए अनोखा तरीका अपनाया।कांग्रेस नेता ई रिक्शाा पर मोटरसाइकिल रखकर हाथ में गैस सिलेंडर उठाकर महंगाई का विरोध जताया।
जिला अध्यैक्ष विनोद गुंबर व शहर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम की अगुआई में गलशहीद क्षेत्र में प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है।जिससे आम आदमी की कमर टूट गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन महंगा हुआहै। वहीं रसोई गैस की कीमतों ने घरेलू बजट बिगाड़ा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने प्रतीकात्‍मक रुप से ई-रिक्शा पर बाइक रखा,गैस सिलेंडर हवा में उठाकर उसके दामों पर तंज कसें। गैस सिलेंडर के बहाने घरेलू महिलाओं की परेशानियों के दर्द को भी सरकार के सामने रखा।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम है। आम लोगों की आमदनी बढ़़ने की बजाय रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च बढ़ता जा रहा है। जिलाध्यनक्ष ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाती रहेगी।कहा कि बढ़ती महंगाई का असर गरीब, मजदूर व मध्यम वर्गो पर ज्याादा पड़ा है।सरकार को चाहिए कि‍ लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाएं जाएं।
इस दौरान नजाकत ठेकेदार, फहीम मिर्जा,अफसर खां, राजा अली, बन्ने पहलवान, आजम खां, अनुराग शर्मा,पार्षद मोअज्ज,म अली, अजय सारस्व्त सोनी,अनूप दुबे,मुशाहिद चौधरी,श्या म बाबू वाल्मीाकि,अजय गोपाल रस्तोअगी,श्कीसल अहमद उर्फ अंडा आदि‍ रहे। प्रदर्शन के चलते यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।

अवैध संबंध में मंगेतर का कत्ल- मां-बेटी व प्रेमी को उम्रकैद

MORADABAD DISTRICT COURT

-जिससे सगाई,उसे ही घर बुलाकर मरवा दिया, संदेह न हो
शव को दूर फिकवाया,घटना के एक माह बाद थीं शादी -पाकबड़ा में 25 दिसंबर, 2018 की सनसनीखेज घटना
एडीजे कोर्ट -7 ने युवती, मांऔर प्रेमी को दोषी ठहराया दोषियों पर 35-35 हजार का जुर्माना

Post on 18.5.26
Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 2.30 PM

मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा

मुरादाबाद की अदालत ने आठ साल पहले हुए सोनू हत्याकांड में युवती, उसकी मां व प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई।युवती ने प्रेमी से अवैध संबंधों में होने वाले मंगेतर की हत्या की हत्या करा दी। घटना से एक महीने बाद दोनों की शादी थी। युवती ने बहाने से मंगेतर को फोन कर घर बुलाकर घटना को अंजाम दे डाला। कोर्ट ने सभी दोषियों पर 35-35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।सुनवाई के दौरन ग्याकरह गवाह पेश किए गए।

पाकबड़ा में हत्याकांड में सोमवार को एडीजे कोर्ट-7 चंचल ने फैसला सुनाया। एडीजीसी नीलम वर्मा ने बताया कि पाकबड़ा के गिंदौड़ा गांव के जयपाल सिंह ने 2 नवंबर,18 को पुलिस में तहरीर दी।तहरीर में कहा कि उसका बेटा सोनू घटना की रात को गायब हो गया। वादी ने सोनू की हत्या की आशंका भी जताई। घटना के अनुसार गांव गिंदौड़ा निवासी जयपाल सिंह के बेटे की सगाई महलकपुर गांव के राकेश कुमार की रानी के साथ किया। दोनों की जल्द शादी होने वाली थी। बताते है कि गांव में ही रानी के अशोक कुमार से प्रेम संबंध थे।
एडीजीसी का कहना है कि केस की सुनवाई के दौरान आरोपी अशोक व रानी के संबंधों की जानकारी मां राधा को भी थी।शादी की तारीख आते देख संबंधों में बाधक बने सोनू को हटाने की योजना बनीं। घटना की शाम को रानी के फोन कर सोनू को बुलाया।जहां उसके सिर पर वार किया। दुपट़टे से उसका गला घोंट दिया गया।शव को घटनास्थल से दूर ले जाकर मां व अशोक फेंक आए। इस बीच सोनू का मोबाइल बंद आया। इसकी तहरीर के बाद पुलिस ने रानी व उनकी मां से पूछताछ की।बाद में उसका शव बरामद हो सका।

केस की सुनवाई के दौरान अभियेाजन पक्ष ने रिपोर्ट , मोबाइल पर कॉल,शस्त्र की बरामदगी व गवाहों के बयान दर्ज हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने साक्ष्य के आधार पर युवती रानी, मां राधा व अशोक को आजीवन कारावास व 35-35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

कारोबारी के घर डकैती केस— गजरौला के तीन आरोपी गिरफतार,लूट के 23 लाख बरामद

Post on 18.5.26
Monday Moradabad
Time 8.30 Pm Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
पीतल कारोबारी के घर डकैती के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफतार किया है।सभी आरोपी अमरोहा के गजरौला के रहने वाले है।पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जेय से लूटे गए 23 लाख पांच हजार रुपये व एक-एक तमंचा भी बरामद किया है।
11 मई की देर रात थाना नागफनी क्षेत्र में पीतल कारोबारी इमरान के घर सनसनीखेज डकैती की घटना हुई थी। कारोबारी की बेटी ने प्रेम के फेर में प्रेमी अरशद के साथ मिलकर डकैती करा दी। डिजिटल लॉक खुलने के साथ हीपुलिस का शक परिवार की ओर घूम गया। डकैती में 1.20 करोड़ व छह तौले सोना आदि‍ सामान लूट लिया गया। पुलिस ने तीन बाद घटना का खुलासा कर बेटी अरीबा, प्रेमी अरशद समेत पांच आरोपियों को गिरफतार किया।पुलिस ने लूट के 47 लाख्‍ रुपये भी बरामद किए।
पुलिस को मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने अब डकैती में शामिल प्रेमी के तीन और साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 23.05 लाख रुपये नकद, अवैध तमंचे, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार अब तक इस डकैती कांड में कुल 70.25 लाख रुपये से अधिक की बरामदगी की जा चुकी है। रिपोर्ट में कहा गया कि सनसनीखेज वारदात में सवा करोड़ करोड़ रुपये की नकदी, आभूषण लूटे गए।

May 17, 2026

Moradabad स्टेशन पर छात्रा का पैर फिसला,ट्रेन मैनेजर ने जान बचाई

टला हादसा —
अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन का मामला,राजा का सहसपुर की घटना

Post on 17.5.26
Sunday , Time 7.00.PM
Moradabad , Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।

अलीगढ़ गजरौला पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक छात्रा का पैर फिसल गया। ट्रेन के चलने के दौरान फंसी छात्रा भी घिसटने लगीं।ट्रेन मैनेजर ने नजारा देखा तो गाड़ी रुकवा लीं।ट्रेन व प्ले टफार्म के बीच फंसी यात्रा को निकाल लिया गया। मामला चंदौसी रेलमार्ग पर राजा का सहसपुर स्टे़शन का है।अलीगढ़ से गजरौला जा रही पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर पहुंची।इस दौरान छात्रा ने ट्रेन में चढ़ना चाहा मगर पैर का संतुलन बिगड़ने से प्लेटफार्म के नीचे गिरने लगी।इस दौरान फंसी छात्रा ट्रेन के साथ ही फिसलने लगी। गनीमत रहीं कि
छात्रा ट्रेन का हैंडल पकड़े रहें। इस दौरान छात्रा गाड़ी के साथ भी घिसटने लगीं। छात्रा को ट्रेन के साथ फिसलता देखकर ट्रेन मैनेजर ओमकार सिंह सेकंड ने हालात देख प्रेशर लगाकर गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रुकी और फंसी छात्रा को सुरक्षि‍त निकाल लिया गया।इससे छात्रा की जान बच गई।

ठाकुरद्वारा: बसपा को झटका,पूर्व प्रत्या़शी ने थामा सपा का दामन

2015 में सपा से बने थे ब्लॉक प्रमुख, दोबारा वापसी सियासत गर्माई
बसपा से 2019 में जिला पंचायत में एक वार्ड बड़े अंतर से जीता 2022 में बसपा से चुनाव लड़ा,मुकाबले में रहे

Post on 17.5.26
Monday Moradabad
Time 1.30 Pm Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।
2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले दलों में उलटफेर होने लगे है। भाजपा के साथ सपा के लिए भी नाक का सवाल बनने वाली ठाकुरद्वारा सीट पर बसपा से पूर्व प्रत्‍याशी मुजाहि‍द अली ने सपा में शामिल हो गए। लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल होकर एंट्री पा ली। इससे आने वाले दिनों में इस सीट पर सपा में टिकट की आपसी रस्साकशी तेज होने के आसार है।

उत्तराखंड से जुड़ी ठाकुरद्वारा सीट पर सपा में टिकटों को लेकर घमासान तेज होने के आसार है। हालांकि‍ क्षेत्रीय विधायक नवाब जान तीन बार से जीतकर विस में पहुंच रहे है।अब सपा में मुजाहिद हुसैन के भी शामिल होने से सियासी राजनीति गरमा सकती है।
सपा से 2002 में अपनी सियासी पारी शुरु करने वाले मुजाहिद हुसैन सपा से 2015 में ब्लॉमक प्रमुख बने।पर विस चुनाव टिकट न मिलने पर 2019 में बसपा में शामिल हो गए।जिला पंचायत में दो वार्डो से लड़े मुजाहिद ने एक वार्ड में बड़े अंतर से जीत हासिल की।बसपा से 2019 में विस चुनाव जमकर लड़ा। पर कामयाबी नही मिल सकीं। शनिवार को मुजाहिद अली ने सपा मुखिया की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होकर एक बार सीट पर टिकट की दौड़ को तेज कर दिया है।

« Newer PostsOlder Posts »