अमानवीय व्यवहार—गला दबने से बच्चेे की हालत बिगड़ी,निजी अस्पताल में भर्ती
-कुंदरकी में गांधी नगर पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र
-हालत देख आनन-फानन में गागन में निजी अस्पनताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया
क्लास में शोर मचने पर बच्चे की पिटाई का आरोप
कुंदरकी थाने में दिया प्रार्थना पत्र
Post on 19.5.26
Tuesday, Moradabad
Rajesh Bhatia, Time 10.50 pm
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
कुंदरकी के एक शिक्षण संस्था में मासूम छात्र की टीचर ने बेदर्दी से पिटाई कर दी।टीचर इतने पर भी अपना गुस्सा काबू न कर पाई। आरोप है कि टीचर ने मासूम का गले को पकड़कर
दबा दिया। जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। बच्चे को अचेत देख स्कूल प्रबंधन भी घबरा गया। सूचना पर परिजन भी दौड़़े दौड़े अस्पताल पहुंचे।बच्चे की हालत देख उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराना पड़ा। व्यवहार से नाराज परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
शहर में गांधीनगर पब्लिक स्कूल की दूसरी ब्रांच कुंदरकी के नानपुर गांव में है। मासूम को अमानवीय तरीके से पीटने का मामला नानपुर का है। स्कूल टीचर अर्पिता पर एक छठीं क्लास के बच्चे मोहम्मद अरशल की पिटाई का आरेाप है। बताया जाता है कि क्लास में शोरशराबे को टीचर बर्दाश्त नहीं कर पाई। बच्चों को डांटा। आरोप है कि उन्होंने इस छात्र अरशल को पकड़ लिया और शोर मचाने पर सजा देने के लिए पीटने लगी।छात्र ने खुद को बेकसूर बताया। बताते है कि शोर न मचाने पर सफाई दी। पर नाराज टीचर ने उसकी एक न सुनी और पिटाई करने लगीं। बच्चे ने अपने घरवालों से शिकायत करने को कहा तो टीचर आपा खो बैठी और गला दबा दिया। बच्चे को पीटने व गला दबने से वह अचेत अवस्था में आ गया।यह देख स्कूल स्टाफ भी सकपका गया। बच्चे को गंभीर हालत में गागन पर स्थित डॅा लाल सिंह हॉस्पिटल ले जाया गया।परिजन भी स्कूल से सूचना के बाद अस्प्ताल पहुंच गए। बच्चेे की हालत को देखते हुए उसे इमरजेंसी वार्ड में रखा गया।बच्चे का उपचार कराया गया।
*शिक्षक पिता का आरोप-* आजाद नगर निवासी मोहम्मद शहरनेब का कहना है कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो अरशल गंभीर हालत में था। हालत को देखते हुए ड्रिप चढ़ी।दवाएं दी गई। पिटने से चोट आने के चलते उसका एक्सरे हुआ। एक्सरे में गले पर निशान आए है।
छात्र की मां हमजा का आरोप हैकि क्लास में शोर सुनकर टीचर पहुंची और इस बच्चे को पकड़ लिया और पीटा। गला दबाने से उसकी नस दब गई जिससे वह अचेत हो गया।
टीचर के खिलाफ थाने में तहरीर बेसिक विभाग में अध्यापक मो. शहरनेब ने बेटे की पिटाई को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज के लिए तहरीर दी है।जिसमें टीचर पर अमानवीय तरीके से पीटने व गला दबाने का आरोप लगाया गया है।
*बच्चे की हालत सुधरी, परिजनों को राहत*
गागन पर स्थित निजी अस्पताल में कई घंटे की मशक्कत के बाद बच्चेा की हालत सामान्य हुई तो मां व पिता को राहत महसूस हुई।पिता का कहना है कि जरा सी लापरवाही से किसी की मासूम की जान जा सकती थी।
उन्होंने प्रिंसिपल से इसकी शिकायत भी की।बताया कि टीचर से लिखित में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
