Web News

www.upwebnews.com

*70 वार्डो में 70 दिन लगेंगे हेल्थ कैंप, मुफ्त होगी जांच

May 16, 2026

*70 वार्डो में 70 दिन लगेंगे हेल्थ कैंप, मुफ्त होगी जांच

मुरादाबाद में नगर निगम की सिद्ध अस्पताल के संग की स्वास्थ्य परीक्षण की पहल
*70 दिन एक मिशन का लक्ष्य*
स्वास्थ्य सुरक्षा यात्रा की शुरुआत —

Post on 16.5.26
Saturday, Moradabad
Rajesh Bhatia Time 5.00 pm

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

आम लोग बीपी,शुगर,हार्ट समेत तमाम ऐसी कई बीमारियों के प्रति अंजान है। समय रहते इसका पता चल जाएं तो उनसे बचा जा सकता है।गंभीर रोगों की जांच के लिए नगर निगम ने पहल की है।निगम व सिद्ध अस्पयताल के संग स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप लगा रहा है। सोमवार से महानगर के प्रत्येक वार्ड में कैंप लगने लगेगा।
*70 वार्ड, 70 दिन, एक मिशन* के लक्ष्य को लेकर शनिवार को नगर निगम ने प्रेस कांफ्रेंस की। आम जीवन में होने वाली हेल्थ समस्याओं की पता लगाने के लिए वार्ड में कैंप लगेंगे। इसके लिए एक से 70 वार्डों में कैंप का शेडयूल बनाया गया है। जहां गैर संचारी रोगों की पहचान के लिए जांचें होगी।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह व मल्टी स्पेशलिटी
सिद्ध अस्पताल के चैयरमेन डॉ अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि लोग किसी न किसी वजह से स्वास्थ्य की जांच नहीं करा पाते। यही कारण है कि कम उम्र में ही तमाम लोग हार्ट अटैक जैसे बीमारियों से पीड़ित हो रहे है। जबकि इनमें से 80 प्रतिशत बीमारियां (Curable) यानी इनसे बचा जा सकता है।
सोमवार से वार्डों में कैंप लगेगा। जहां बीपी,शुगर, सीओपीडी, हार्ट बीमारियों की जांच हो सकेंगी। डॉ अनुराग का कहना है कि‍ लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में जान सकेंगे।
अपर नगर आयुक्त का कहना है 18 मई से लगने वाले हेल्थ कैंप में जांच मुफ्त होगी। वार्ड एक से 70 वार्डो में कैंप का शेडयूल तैयार कर लिया गया है।

रेल अस्पताल में टीबी जागरुकता पर चर्चा, मेडिकल कैंप

Post on 15.5.26
Friday Moradabad
Time 10.00 pm
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

शुक्रवार को मुरादाबाद रेल अस्पताल तपेदिक जागरूकता के लिए हेल्थ-टॉक व मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गंभीर बीमारी तपेदिक(Tuberculosis) से बचाव के प्रति जागरुक करने के लिए हेल्थ टॉक व मेडिकल कैंप लगाया गया। इस दौरान डॉ. अथर परवेज़ अंसारी द्वारा बीमारी की जागरूकता पर विस्ताार से जानकारी दी गई। उन्होंने रोग के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व पर जोर दिया। मेडिकल कैंप में डॉ. पवन कुमार ने चिकित्सा संबंधी सेवाएं दी। जबकि डॉ. चरण कुमार ने रेलवे कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को हड्डी रोग (ऑर्थो) संबंधी परामर्श दिया। कैंप में लाभार्थियों सुविधा के लिए BMD, PFT, ECG तथा ब्लड शुगर(रैंडम) जांच गई।हेल्थर कैंप में 111 रेल के लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच कर सलाह दी।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मेडिकल कैंप कार्यक्रम सफल रहा।कैंप में बड़ी संख्या में कर्मचारी व परिजन जुटें। जनहित में ऐेसे कार्यक्रम भविष्यी में भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा डीआरएम परिसर में एडीआरएम इंफ्रा प्रेम शंकर झा ने रेल अधिकारी व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

May 15, 2026

बार एसोसिएशन में डीएम का स्वागत, सुलभ न्याय पर मंथन*


-जनता को सुलभ व सस्ताी न्याय दिलाने पर जोर
-समारोह में बार व प्रशासन के बीच संवाद ,अधिवक्ताओ ने मोंमेटो देकर किया सम्मानित

Post on 15.5.26
Friday Moradabad
Time 8.30 pm
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

शुक्रवार को नवांगतुक डीएम डॉ राजेन्द्र पेंसिया का दि बार एसोसिएशन के सभागार में उत्साह पूर्वक स्‍वागत किया गया। इस दौरान बार व अधिवक्ताओं ने डीएम को मोंमेटों देकर स्वातगत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि डॉ राजेंद्र पेंसिया और विशिष्ट अतिथि बतौर यूपीएससी 2024 की टॉपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मुरादाबाद(परिवीक्षा)शक्ति दुबे रहीं। कार्यक्रम का संचालन दि बार एसोसिएशन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत हॉल में मौजूद अधिवक्ताओं ने डीएम व विशिष्ठो अति‍थि को माल्यार्पण व पुष्प देकर स्वागत किया।
डीएम ने संबोधन में जनता को सस्ता व सुलभ न्याय प्रदान करने पर जोर दिया। कहा कि बार व बेंच न्याय व्यवस्था के दो स्तंभ हैं। जिसके बिना सस्ता व सुलभ न्याय प्रदान नहीं कर सकते। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि जनहित में कार्य के लिए प्रतिबद्धता है।कार्यालय में अधिवक्तासओं के संबंधित कायों को प्राथमिकता देते हुए हल कराने का प्रयास करेंगे।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने डीएम को अवचेतन मन की शक्ति नामक बुक उपहारस्वरूप भेंट की।
स्वागत समारोह में पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, अंजार हुसैन, प्रभात गोयल, महेश त्यागी, विनय खन्ना, प्रमोद प्रत्येकी, अजय बंसल,आशीष उपाध्याय, आवरण अग्रवाल जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जेपी, फिरोज आलम, पंकज शर्मा, सुरेश सिंह,शिव कुमार गौतम, आशकार हुसैन, आशुतोष त्यागी, पुष्प कुमार यादव,आसिफ हुसैन,सुरेश पाल सिंह,देवेन्द्र विश्नोई,आबिद हुसैन मुस्तर अली, रफीक अहमद, अजय पाल, रघुवीर सिंह रहे।

जिला बार एसोसिएशन की नई कमेटी का गठन

निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्ययक्ष व महामंत्री,

Post on 15.5.26
Friday Moradabad
Time 1.30 pm
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
आम सहमति के चलते मुरादाबाद में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध संपन्न‍ हो गया। एसोसिएशन के नए अध्यमक्ष अनिल पाल सिंह व महामंत्री गोपाल कृष्णम के नाम का ऐलान एल्डोर कमेटी ने किया।
शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन की वार्षिक कार्यकारिणी सर्वसम्म ति से गठित हो गई।जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद में आज वार्षिक कार्यकारणी की घोषणा एल्डर कमेटी ने की। कमेटी में
कोषाध्यक्ष पूनम पाल के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष-ध्रुव कुमार सक्सेना, उपाध्यक्ष-अनूप भारती सक्सेना, नीरज पाठक, अभिषेक भारदवाज,संयुक्त सचिव हर स्वरूप , गुंजन सक्सेना, दीपांकर शर्मा व कार्यकारिणी सदस्या–अरूण सक्सेना,लक्ष्मन सिंह प्रजापति, रवि वर्मा, सत्यपाल सिंह, ज्योति गुप्ता, गुंजन गुप्ता, वीरेंद्र सिंह चौहान, आविद हुसैन, धर्मेंद्र कुमार, गुलिफ्शा,रविता चौधरी, अनुराधा सिंह निर्वाचित हुए। एल्डर कमेटी के कार्यवाहक चैयरमेन ललित अरोड़ा, जयवीर सिंह, सत्यप्रकाश भटनागर और निर्वतमान अध्यक्ष हर प्रसाद, महामंत्रीसरदार प्रकाशवीर सिंह एवं डीजीसी सिविल अजय कुमार गुप्ता ने प्रत्याशियों की आम सहमति के आधार पर घोषणा की। कार्यकारणी में 30 प्रतिशत महिला अधिवक्ताएं भी शामिल की गई। इस दौरान सोमपाल सिंह, शेर सिंह बौद्ध, भीकम सिंह सैनी, वैशाली गुप्ता,एएच ज़ैदी, अमीरउद्दीन, शकील अहमद, फुरकान, संजीव तिवारी, संजीव सक्सेना, रागिनी ठाकुर आदि ने नई कमेटी को बधाई दी।

ई-साइकिल पर सवार हुए डीएम,नगर आयुक्त व शहर विधायक

पीएम मोदी की अपील का असर:
Post on 15.5.26
Friday Moradabad
Time 1.30 pm
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
पीएम नरेंद्र मोदी की पेट्रोल – डीजल की खपत कम व ऊर्जा संरक्षण की अपील का संदेश अब जमीनी स्तर पर पहुंच गया है।शुक्रवार को डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया,नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल और शहर विधायक रितेश गुप्ता ने ई-साइकिल चलाकर ईंधन की बचत का संदेश दिया। इस दौरान भी उनके सुरक्षा कर्मी भी ई.साइकिल पर साथ साथ चलें।
पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध के बाद आए तेल संकट को देखते हुए पीएम ने ऊर्जा संरक्षण की अपील की। पीएम ने लोगों से ईंधन की बचत करने,पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। शुक्रवार को शहर में सकारात्मक शुरूआत हुईं।प्रशासनिक और राजनैतिक स्तर पर पहल हुईं।
डीएम,नगर आयुक्त और शहर विधायक ई साइकिल चलाकर ऊर्जा संरक्षण का सन्देश दिया। बताया कि इसके जरिए प्रदूषण पर भी अंकुश लगाया जा सकता है।
शुक्रवार को ईद साइकिल से चलना शहर में चर्चा का विषय बनीं।ई-साइकिल पर जन प्रतिनिधि,अधिकारियों को देख लोगों ने तस्वीरें खींची। और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की।

मंडलायुक्त कल ई साइकिल से कार्यालय पहुंचे थे*
मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने ई साइकिल चलाकर प्रदूषण नियंत्रण की शुरुआत की थीं। गुरुवार को कमिश्नर आवास से अपने कार्यालय ई साइकिल से आएं। मंडल के सबसे बड़े अधिकारी का ई साइकिल पर आना सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन‌‌‌ गया। उन्होंने लोगों से छोटी दूरी
साइकिल से चलने का संदेश दिया।

« Newer PostsOlder Posts »