Web News

www.upwebnews.com

बदले रूट से चलेगी पंजाब मेल समेत अन्य ट्रेनें

May 13, 2026

बदले रूट से चलेगी पंजाब मेल समेत अन्य ट्रेनें

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस देरी से होगी संचालित
लखनऊ मंडल में जून में जंघाई रेलखंड में नॉन इंटरलाकिंग वर्क

Post on 13.5.26
Wednesday,Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

लखनऊ मंडल में जंघाई रेलखंड सेक्शन में जून माह में प्रस्तावित प्री-नॉन इंटरलाकिंग वर्क के चलते रेल संचालन प्रभावित रहेगा।रेललाइन डबलिंग व अन्यम सुधार के कारण पंजाब मेल,अर्चना एक्सवप्रेस समेत अन्य ट्रेनें 22 से 29 जून तक बदले मार्ग से चलेगी।

रेल रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए डबलिंग व अन्य संचालन के सुधार पर जोर है।जंघाई-मां बेलहा देवी प्रतापगढ़ के बीच होनेवाले प्री-नॉन इंटरलाकिंग का काम जून मध्यर में शुरु होगा।एनआई के काम के चलते लखनऊ रूट की ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।रेलवे के अनुसार हावड़ा से अमृतसर पंजाब मेल-13005-06 ट्रेन 22-29 जून तक बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। ट्रेन वाया लखनऊ- सुल्तानपुर-वाराणसी होकर चलेगी। इसी के चलते अर्चना एक्स प्रेस 12355-56 अलग अलग तीन बदले मार्ग से चलेगी।वाराणसी से बनारस जनता एक्सप्रेस- 15120 भी 22 से 26 जून तक रूट बदल कर चलेगी।जबकि वाराणसी -नई दिल्ली काशी विश्वसनाथ एक्सप्रेस रिशेडयूल होगी।ट्रेन से काम के चलते वाराणसी से 60 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।

लखनऊ-शाहजहांपुर समेत चार पैसेंजर ट्रेनें 23 जून तक शार्ट टर्मिनेट

लखनऊ स्टेशन पर कान्कॉर्स निर्माण से संचालन में फेरबदल
-आलम नगर तक चलेगी पैसेंजर ट्रेनें, 15 मई से 23 जून तक विकास कार्यों के लिए ब्लॉक
-बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस का रूट भी बदला
Post on 12.5.26 Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

लखनऊ स्टेशन पर शुक्रवार से होने वाले कांकॉंर्स निर्माण के चलते ट्रेन संचालन में फेरबदल किया गया है।शाहजहांपुर व बालामऊ से लखनऊ के बीच संचालि‍त चार पैसेंजर ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। ट्रेनें लखनऊ न जाकर आलम नगर तक चलेगी। 15 मई से 23 जून तक संचालन बंद रहेगा।इसके अलावा इस दौरान बरेली- प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन भी बदले मार्ग से चलेगी।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार यात्री सुविधा के लिए लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म-4 पर आरएलडीए की ओर से कान्कॉर्स के निर्माण के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है।इस निर्माण कार्य के चलते लखनऊ चलने वाली ट्रेनों पर इसका असर पड़ा है।रेलवे के अनुसार अब शाहजहांपुर -लखनऊ पैसेंजर ट्रेन 54338- 37 और बालामऊ -लखनऊ 54332 – 31 आलमनगर तक चलेगी। और वहीं से संचालित होगी। इसके साथ ही बरेली- प्रयागराज एक्सप्रेस 14307- 08 आलमनगर- ट्रांसपोर्ट नगर -उतरेटिया के बदले मार्ग से चलेगी। इस दौरान लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव निरस्त रहेगा।

May 12, 2026

बिलारी के बदमाश को गैंगस्टर में सजा

MORADABAD DISTRICT COURT

जुर्माना गैंगस्टर कोर्ट ने सुनाई पांच साल दस माह की सजा

Post on 12.5.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।
विशेष न्यायधीश गैंगस्टर कोर्ट एडीजे अविनाश चन्द्र मिश्रा ने बदमाश को पांच साल दस माह की सजा सुनाई है। अदालत में सुनवाई के बाद दोषी अबरार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
बिलारी के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र त्यागी ने गांव थावला के निवासी अबरार के खिलाफ उसकी अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गैगस्ट‍र का मुकदमा दर्ज किया।14 अप्रैल,20 को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना के आधार पर कोर्ट में उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।
केस की सुनवाई गैंगस्टर कोर्ट एडीजे-5 में हुई।विशेष लोक अभियोजक राजीव कुमार
त्यागी ने बताया कि अदालत में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को सुना गया। कोर्ट में कहा ग‍या कि आरोपी क्षेत्र में लोगों को डरा धमका कर आर्थिक‍ व भौतिक लाभ कमाता है। उसने अपना गिरोह भी बनाया हुआ है। मंगलवार को साक्ष्‍य के आधार पर अदालत ने अबरार को दोषी करार देते हुए पांच साल दस माह व 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Moradabad चौबीस घंटे बीते,नकाबपोश बदमाश पकड़ से अभी दूर


डकैती के खुलासे के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमें
कई थानों के तेजतर्रार पुलिसकर्मी भी जुटें, मिले सुरागों पर पुलिस कर रही छानबीन, घर के आससपास सीसी कैमरे, पुराने अपराधियों का रिकार्ड पर नजर
Post on 12.5.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
पीतल कारोबारी के घर सवा करोड़ की डकैती की जांच में पुलिस की आधा दर्जन टीमें लगाई गई है। हालांकि दुस्साहसिक वारदात को जिस तरीके से अंजाम दिया गया, उससे घटना का रहस्य आसपास में छुपा होने के संकेत है।
बदमाशों का सुराग पाने से लेकर उनकी लोकेशन जानने के लिए पुलिस आसपास के सीसी कैमरों को खंगाल रही है।नकाबपोश बदमाशों का सुराग पाने के लिए सर्वलांस सिस्टाम की भी मदद ली गई है।घटना से पहले व बाद में सक्रिय संदेह -जनक नंबरों को तलाशा जा रहा है।
मुरादाबाद में जुलाई,17 के बाद शहर में डकैती की सबसे बड़ी वारदात है।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रामगंगा विहार में सर्राफ के घर पर डकैती में करोड़ों का संपत्ति बदमाश ले गए। हालांकि पुलिस ने अगले दिन बदमाशों का मुठभेड़ के बाद लूटी गई संपत्ति‍ बरामद कर ली।पुलिस ने 38 किलो चांदी, तीन किलो सोना आदि सामान बरामद कर लिया।हालांकि जानकारों का कहना है कि पुलिस ने कुछ लोगों को संदिग्ध मानकर पूछताछ कर रही है।घर में घुसने,डिजिटल लॉक खोलने और फरार होने तक की कडि़यां जोड़कर केस को खंगाल रही है।

May 11, 2026

13 जुलाई तक चलेगी चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल ट्रेन

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
चंडीगढ़-वाराणसी के स्पेशल ट्रेन यात्रियों को राहत देगी। गर्मी में आरामदायक सफर के लिए रेलवे ने 14 मई से 13 जुलाई तक स्पेशल ट्रेन चलाने को हरी झंडी दी है। ट्रेन 04227-28 के 18-18 फेरे होंगे।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बतायाकि स्पेशल ट्रेन वाराणसी से चलकर मंडल के शाहजहांपुर,बरेली,मुरादाबाद व रुड़की स्टेशशनों पर रुकेंगी। उन्होंने बताया कि ट्रन से वाराणसी से गुरुवार व रविवार और चंडीगढ़ से शुक्रवार व सोमवार को संचालित होगी।

« Newer PostsOlder Posts »