Web News

www.upwebnews.com

ई-साइकिल पर सवार हुए डीएम,नगर आयुक्त व शहर विधायक

May 15, 2026

ई-साइकिल पर सवार हुए डीएम,नगर आयुक्त व शहर विधायक

पीएम मोदी की अपील का असर:
Post on 15.5.26
Friday Moradabad
Time 1.30 pm
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
पीएम नरेंद्र मोदी की पेट्रोल – डीजल की खपत कम व ऊर्जा संरक्षण की अपील का संदेश अब जमीनी स्तर पर पहुंच गया है।शुक्रवार को डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया,नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल और शहर विधायक रितेश गुप्ता ने ई-साइकिल चलाकर ईंधन की बचत का संदेश दिया। इस दौरान भी उनके सुरक्षा कर्मी भी ई.साइकिल पर साथ साथ चलें।
पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध के बाद आए तेल संकट को देखते हुए पीएम ने ऊर्जा संरक्षण की अपील की। पीएम ने लोगों से ईंधन की बचत करने,पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। शुक्रवार को शहर में सकारात्मक शुरूआत हुईं।प्रशासनिक और राजनैतिक स्तर पर पहल हुईं।
डीएम,नगर आयुक्त और शहर विधायक ई साइकिल चलाकर ऊर्जा संरक्षण का सन्देश दिया। बताया कि इसके जरिए प्रदूषण पर भी अंकुश लगाया जा सकता है।
शुक्रवार को ईद साइकिल से चलना शहर में चर्चा का विषय बनीं।ई-साइकिल पर जन प्रतिनिधि,अधिकारियों को देख लोगों ने तस्वीरें खींची। और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की।

मंडलायुक्त कल ई साइकिल से कार्यालय पहुंचे थे*
मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने ई साइकिल चलाकर प्रदूषण नियंत्रण की शुरुआत की थीं। गुरुवार को कमिश्नर आवास से अपने कार्यालय ई साइकिल से आएं। मंडल के सबसे बड़े अधिकारी का ई साइकिल पर आना सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन‌‌‌ गया। उन्होंने लोगों से छोटी दूरी
साइकिल से चलने का संदेश दिया।

May 14, 2026

अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी के लिए दौड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस

Post on 14.5.26
Thursday, Time 9.00 Pm
Moradabad , Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
मंडल में गुरुवार को अमृत- भारत एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली़। अमृतसर से न्यूलजलपाई गुड़ी के लिए ट्रेन चल पड़ी।हफ्ते में एक दिन चलने वाली ट्रेन शाम को अपने निर्धारित समय से मुरादाबाद पहुंची। ट्रेन 16 मई से न्यू जलपाईगुड़ी से हर शनिवार को चलेगी।
रेल मुख्यालय ने मुरादाबाद से होकर चलने वाली अमृत भारत के संचालन के लिए शेडयूल जारी कर दिया। शनिवार को ट्रेन संचालन की शुरुआत हो गई।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि अमृत भारत एक्स‍प्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी।शनिवार को ट्रेन का अमृतसर से रवाना हुई।दोपहर 12.45 बजे चलीं ट्रेन 14664 मुरादाबाद में रात सवा नौ बजे पहुंची।ट्रेन के मुरादाबाद, बरेली ,शाहजहांपुर के बाद सीतापुर,गोंडा,बलरामपुर होते हुए बागडोगरा,सिलीगुड़ी से न्यू जलपाई गुड़ी पहुंचेंगी।शनिवार को ट्रेन 14663 सुबह आठ बजे चलेगी।मुरादाबाद में ट्रेन दोपहर सवा तीन बजे आएगी।

Moradabad बेटी ने कराई डकैती, प्रेमी सहित पांच गिरफ्तार

शहर की चर्चित डकैती—
कारोबारी की बेटी ने ही घर में करा डाली 1.20 करोड़ की डकैती
आरोपी बेटी अरीबा निकली डकैती की सूत्रधार प्रेमी अरशद संग घटना को दिया अंजाम,तीन दिन में डकैती का खुलासा,
युवती समेत पांच गिरफ़तार,47 लाख रुपये की रकम बरामद
Post on 11.5.26
Thursday, Time 4.00 Pm
Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा
पीतल कारोबारी के घर हुई सवा करोड़ की सनसनीखेज डकैती का गुरुवार को खुलासा हो गया। कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती की असली सूत्रधार बेटी ही निकली। पुलिस ने कारोबारी की बेटी अरीबा समेत पांच लोगों को गिरफ़तार किया है। आरोपियों के पास से 47 लाख रुपये बरामद किए गए है। पुलिस का कहना है कि कारोबारी बेटी ने अपने प्रेमी अरशद संग सनसनीखेज घटना का अंजाम दिया।
गुरुवार को पुलिस लाइन में हुई प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने डकैती की घटना का खुलासा किया।एसएसपी ने चौकाने वाला खुलासा किया।बताया कि पीतल कारोबारी की बेटी ने ही अपने प्रेमी व उसके साथियों के संग पूरी वारदात की साजिश की।
पुलिस ने बताया 11 मई 2026 की तड़के नागफनी के अकबर कंपाउंड में रहने वाले कारोबारी मो. इमरान के घर बदमाशों ने सनसनीखेज डकैती डाली थी।इस
दौरान नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे दिखाकर परिवार को धमकाया। और 1.20 करोड़ की नकदी, छह तौले सोना समेत‍ अन्यक माल लेकर फरार हो गए।घटना से पूरे इलाके में भी दहशत फैल गई थी।नागफनी थाने पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई।

अंदर से डिजिटल लॉक खुलने से घर के भेदी पर अटकी शक की सुई डकैती की रकम से प्रेमी संग ऐश करना चाहती थी अरीबा

सनसनीखेज डकैती को लेकर पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया। अंदर से डिजिटल लॉक खुलने के बाद पुलिस का पहला शक घर के भेदी पर गया। लिहाजा इसी लाइन पर पुलिस खोजबीन में जुट गई। तीन दिन की मशक्कचत के बाद गुरुवार को पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। बताया कि डकैती की सूत्रधार कारोबारी की बेटी अरीबा ही निकली।
पुलिस के अनुसार प्रेम संबंधों के कारण बेटी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी पर परिवार तैयार नहीं था।इसी के चलते नकदी और जेवरात लूटने की योजना बनाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि कारोबारी इमरान के घर पड़ी डकैती बेटी अरीबा ने डलवाई।पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अरशद वारसी ने बताया कि कारोबारी इमरान की बेटी से उसका 8-9 सालों से प्रेम संबंध था।परिवार दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं था। दोनों अलग-अलग जाति से थे।इस दौरान बेटी ने प्रेमी को घर की आर्थिक स्थिति और नकदी की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि लड़की ने घटना से एक महीने पहले घर की चाबियां भी प्रेमी को दे दी। और वारदात वाले दिन मुख्य दरवाजा खुलवाने में भी मदद की।घटना को
अंजाम देने के लिए अरशद ने कुलदीप से संपर्क साधा।कुलदीप,रवि कुमार व निक्की साथ हुए।बाद में निक्की ने अपने साथी आदित्य समेत अन्य लोगों को शामिल किया। सभी ने मिलकर योजनाबद्ध ढंग से रात में घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह समेत तमाम अधिकारी रहे।

सांसद टिप्पणी से नाराज भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन


गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ प्रदर्शन

Post on 14.5.26 Moradabad ,Time1.00 pm,
Thursday ,Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा
भाजपा की जिला व शहर संगठन की ओर से सपा सांसद द्वारा पीएम पर की गई कथित टिप्पणी का विरोध जताया गया।भाजपाइयों ने सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश नेताओं के निर्देश के बाद गुरुवार को प्रदर्शन का आह्वान किया गया।भाजपा महिला मोर्चा संगठनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने सपा सांसद की टिप्पणी की निंदा की।कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा कतई मंजूर नहीं की जा सकती।इस दौरान भाजपाइयों ने सपा पर सियासी मर्यादाओं को तोड़ने का आरोप लगाया। कहना था कि कि लोग ऐसे बयानों का चुनाव में जवाब देंगे।
मोर्चा कार्यकत्रियों ने कहा कि पीएम प्रधानमंत्री देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।उनके खिलाफ अपमानजनक बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। मांग की कि सपा सांसद अपने बयान पर सफाई दें।और माफी मांगे।
इस प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह,
एम एलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त,एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य साध्वी गीता प्रधान समेत तमाम भाजपा नेता और कार्यकत्री के अलावा विशाल त्यागी, दिनेश सिसोदिया,डॉ. विजय लक्ष्मी पंडित,सुनीता शर्मा, शशि चौहान,कशिश चौहान,आदेश चौधरी, रंजना शर्मा, रचना अग्रवाल, राजेश रस्तोगी, भरत टंडन, अर्चित गुप्ता,पार्षद सुरेंद्र बिश्नोई,गौरव श्रीवास्तव, मिंटू ठाकुर,अजय दिवाकर, विपिन प्रजापति आदि रहे।

बेकरी संचालक हत्याकांड – *फरार इनामी जफर व दो बेटे जम्मू से गिरफ्तार

मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर जफर व एक बेटे पर 50-50 हजार रुपए का इनाम

-महिला जज के पिता और बेकर्स स्वामी मो असद का हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ा
Post on 13.5.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा

शहर में चर्चित बेकरी संचालक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।महिला जज के पिता और बेकरी संचालक मो असद की हत्या में मुख्य आरोपी जफर व उसके बेटों सैफुल और एक नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर जफर और सैफुलल पर 50-50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था।
सिविल लाइंस में जिगर कालोनी में रहने वाले बेकरी संचालक मो असद की थाना नागफनी के बंगला गांव चौराहे पर 27 फरवरी,26 को गोली मारकर हत्या करदी गई। शाम को हुईं घटना के दौरान वह छोटे साले मुजाहिर उर्फ डेनियल के साथ स्कूटी पर लाल मस्जिद क्षेत्र में तरावीह पढ़ने जा रहे थे। मो असद की बेटी असमा सुल्ताना व उनके पति जज है। दोनों बुलंदशहर में तैनात है। हत्याकांड में असद के बड़े साले हिस्ट्रीशीटर जफर और उसके बेटों का नाम आया। हत्याकांड में पुलिस को जांच में हत्या के पीछे सुनियोजित साजिश की बात सामने आई थी। साले मुजाहिर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जफर के दामाद समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। पर मुख्य आरोपी हाथ नहीं आया तो पुलिस ने जफर व बेटे पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।साथ ही
जफर हुसैन के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की गई थी।

ढाई महीने बाद कामयाबी-
जफर व अन्य आरोपियों की
गिरफ्तारी के लिए तमाम संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
अब पुलिस को बुधवार को सफलता मिली।आरोपियों को जम्मू कश्मीर जिले के नौगाम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बुधवार देर शाम को मुरादाबाद कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। जबकि जफर के दूसरे नाबालिग बेटे को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां उसे राजकीय संप्रेषण गृह में भेजा गया।

« Newer PostsOlder Posts »