Post on 14.5.26
Thursday, Time 9.00 Pm
Moradabad , Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
मंडल में गुरुवार को अमृत- भारत एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली़। अमृतसर से न्यूलजलपाई गुड़ी के लिए ट्रेन चल पड़ी।हफ्ते में एक दिन चलने वाली ट्रेन शाम को अपने निर्धारित समय से मुरादाबाद पहुंची। ट्रेन 16 मई से न्यू जलपाईगुड़ी से हर शनिवार को चलेगी।
रेल मुख्यालय ने मुरादाबाद से होकर चलने वाली अमृत भारत के संचालन के लिए शेडयूल जारी कर दिया। शनिवार को ट्रेन संचालन की शुरुआत हो गई।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी।शनिवार को ट्रेन का अमृतसर से रवाना हुई।दोपहर 12.45 बजे चलीं ट्रेन 14664 मुरादाबाद में रात सवा नौ बजे पहुंची।ट्रेन के मुरादाबाद, बरेली ,शाहजहांपुर के बाद सीतापुर,गोंडा,बलरामपुर होते हुए बागडोगरा,सिलीगुड़ी से न्यू जलपाई गुड़ी पहुंचेंगी।शनिवार को ट्रेन 14663 सुबह आठ बजे चलेगी।मुरादाबाद में ट्रेन दोपहर सवा तीन बजे आएगी।
