निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्ययक्ष व महामंत्री,
Post on 15.5.26
Friday Moradabad
Time 1.30 pm
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
आम सहमति के चलते मुरादाबाद में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। एसोसिएशन के नए अध्यमक्ष अनिल पाल सिंह व महामंत्री गोपाल कृष्णम के नाम का ऐलान एल्डोर कमेटी ने किया।
शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन की वार्षिक कार्यकारिणी सर्वसम्म ति से गठित हो गई।जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद में आज वार्षिक कार्यकारणी की घोषणा एल्डर कमेटी ने की। कमेटी में
कोषाध्यक्ष पूनम पाल के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष-ध्रुव कुमार सक्सेना, उपाध्यक्ष-अनूप भारती सक्सेना, नीरज पाठक, अभिषेक भारदवाज,संयुक्त सचिव हर स्वरूप , गुंजन सक्सेना, दीपांकर शर्मा व कार्यकारिणी सदस्या–अरूण सक्सेना,लक्ष्मन सिंह प्रजापति, रवि वर्मा, सत्यपाल सिंह, ज्योति गुप्ता, गुंजन गुप्ता, वीरेंद्र सिंह चौहान, आविद हुसैन, धर्मेंद्र कुमार, गुलिफ्शा,रविता चौधरी, अनुराधा सिंह निर्वाचित हुए। एल्डर कमेटी के कार्यवाहक चैयरमेन ललित अरोड़ा, जयवीर सिंह, सत्यप्रकाश भटनागर और निर्वतमान अध्यक्ष हर प्रसाद, महामंत्रीसरदार प्रकाशवीर सिंह एवं डीजीसी सिविल अजय कुमार गुप्ता ने प्रत्याशियों की आम सहमति के आधार पर घोषणा की। कार्यकारणी में 30 प्रतिशत महिला अधिवक्ताएं भी शामिल की गई। इस दौरान सोमपाल सिंह, शेर सिंह बौद्ध, भीकम सिंह सैनी, वैशाली गुप्ता,एएच ज़ैदी, अमीरउद्दीन, शकील अहमद, फुरकान, संजीव तिवारी, संजीव सक्सेना, रागिनी ठाकुर आदि ने नई कमेटी को बधाई दी।

