Web News

www.upwebnews.com

पेट्रोल पंप पर सो रहे हैं सेल्समैन की गोली मारकर हत्या

March 27, 2026

पेट्रोल पंप पर सो रहे हैं सेल्समैन की गोली मारकर हत्या

Breaking News UP Web News
मैनपुरी
जनपद के थाना औंछा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पेट्रोल पंप सो रहे सेल्समैन की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले सेल्समैन का मोबाइल भी ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी 35 वर्षीय गौरव कुमार जसराना रोड नगला दुर्जन के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। बृहस्पतिवार रात वह पेट्रोल पंप पर ही सोया था, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। कुछ लोगों ने बताया कि होली के दिन रुपये लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

March 26, 2026

मैनपुरी में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूपपुर भरतपुर में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गांव के ही कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता विनीता देवी पत्नी पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी गणेश प्रसाद साहा को दिये गये प्रार्थना पत्र में पीड़िता के अनुसार बीते 25 मार्च 2026 को सुबह करीब 5:35 बजे गांव के ही सत्यभान, अरविंद, शीलेंद्र, पुत्रगण रामसनेही, विजय सिंह, रामसेवक, राजीव, अमन पुत्रगण शीलेन्द्र, हिमांशु पुत्र अरविंद व फूलनश्री पत्नी अरविंद, अमिशा व जूली पुत्री अरविंद, अंकित पुत्र सत्यभान, आरजू पुत्र सत्यभान सहित कई लोग एकराय होकर लाठी-डंडे, सरिया और लाइसेंसी बंदूक लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दबंगों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि हिमांशु ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिससे पीड़िता जमीन पर गिर गई और बाल-बाल बच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना में घायल पीड़िता की भतीजी अनामिका को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का कहना है कि उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन थाने पर तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मैनपुरी पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर कोतवाली इंस्पेक्टर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

मैनपुरीः नेजा चढाने आये युवक की बेरहमी से हत्या

Breaking News UP Web News
मैनपुरी, 26 मार्च 2026, शहर के माता शीतला देवी मंदिर में बुधवार शाम नेजा चढ़ाने आए करीमगंज निवासी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चेहरे और सीने पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव कुरावली रोड पर कोल्ड स्टोर के पीछे पड़ा मिला। थाना बिछवा क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी 35 वर्षीय रजनेश बुधवार शाम को ग्रामीणों के साथ नेजा चढ़ाने माता शीतला देवी मंदिर आया था। नेजा चढ़ाने के बाद वह ग्रामीणों से अलग हो गया सुबह परिजनों को सूचना मिली कि रजनेश का शव कुरावली रोड पर एक कोल्ड स्टोर के पीछे पड़ा हुआ है। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रजनेश के चेहरे और सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किए गए थे कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य  एकत्र एकत्र किए हैं। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण का जानकारी जुटाई है।

March 25, 2026

दरोगा बना वहशी, पत्नी को जान से मारने का किया प्रयास

Mainpuri samachar UP Web News
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर की रहने वाली महिला को दरोगा पति ने प्रताड़ित किया, दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की। एक दिन महिला को पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर निवासी सोनी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2021 में सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी सनी भारती के साथ हुई है। सनी मेरठ जिले के परीक्षतगढ़ थाने में दरोगा के पद पर तैनात हैं। शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुर सुरेंद्र, देवर पवन, गौतम, सुमित और रोहित प्रताड़ित करने लगे। वह लोग मायके से रुपये लेकर आने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर आए दिन उसे मारा पीटा जाता था। एसपी मेरठ से शिकायत की तो दरोगा पति को चेतावनी दी गई, मगर हरकतों से बाज नहीं आया। 16 मार्च 2026 को सनी ने दुपटट्टे से गला घोंट कर मारने की कोशिश की। 18 मार्च को उसके माता पिता समझाने आए तो उन्हें भी पीटा, उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया।

March 24, 2026

भाभी बोझ लगने लगी थी, इसलिए मार डाला देवर के थे अवैध सम्बंध

Mainpuri samachar UP Web News
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव डिल्हा अनूपपुर निवासी पूनम की हत्या अवैध संबंध के चलते रिश्ते के देवर ने अंजाम दी थी, पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने कबूल किया है कि भाभी के साथ उसके संबंध थे, मगर अब भाभी उसे बोझ लगने लगी थी। इसी वजह से उसने उसे रास्ते से हटा दिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि डिल्हा अनूपपुर निवासी सौरभ की शादी 10 साल पहले औरैया के थाना अजीतमल क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी 30 वर्षीय पूनम के साथ हुई थी। सौरभ अहमदाबाद में नौकरी करता था, पत्नी आठ साल के बच्चे और ससुर के साथ गांव स्थित घर में रहती थी। 10 मार्च को पूनम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंट कर हत्या किए जाने की जाने की बात सामने आई। मृतका के भाई बलवीर ने हत्या का आरोप लगाया था।पति की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी, पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पूनम की हत्या रिश्ते के देवर रिषभ ने की है। सोमवार को एक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विक्रांत गुर्जर नहर सहन तिराहे पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर रिषभ ने हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि मृतका के साथ उसके अनैतिक संबंध थे मगर, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उसे आने वाले भविष्य में भाभी बोझ लगने लगी थी। इस वजह से 10 मार्च को उसने गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को घर के ही बरामदे में डाल दिया था, एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस जांच कर रही थी, इस बीच पता चला कि आरोपी रिषभ ने कुछ समय पहले पूनम के मोबाइल से सिम चोरी कर लिया था, कुछ दिन बाद उसका इस्तेमाल भी किया। सर्विलांस के जरिये यह बात सामने आई तो रिषभ पर शक मजबूत हो गया। सोमवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने भाभी की हत्या किए जाने की बात कबूल कर ली
« Newer PostsOlder Posts »