Web News

www.upwebnews.com

मैनपुरी में मासूम बालिका के साथ दरिन्दगी

March 23, 2026

मैनपुरी में मासूम बालिका के साथ दरिन्दगी

UP Web News

यूपी वेब न्यूज

मैनपुरी , 23 मार्च 26, दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम को आरोपी सात साल की बालिका को धोखे से अपने साथ ले गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजन जब मुंडन कार्यक्रम से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। आरोपी से पूछा तो उसने गाली-गलौज की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि रविवार को वह बच्चे का मुंडन कराने के लिए गए थे। सात वर्षीय पुत्री घर पर थी। इस बीच आरोपी प्रदीप उर्फ शेरा उनके घर आया बेटी को कुछ सामान मंगाने की बात कह कर साथ ले गया। आरोपी ने बेटी के साथ गलत काम किया। वह जब पत्नी बच्चों के साथ घर लौटे तो बेटी ने सारी घटना बताई, जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब आरोपी से पूछा तो वह गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर उतारू हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता सात वर्षीय बच्ची एक प्राथमिकी विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। बच्ची का उपचार चल रहा है। उधर पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

March 21, 2026

रेलवे बैरिकेडिंग के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल

मैनपुरी
भोगांव क्षेत्र के ग्राम विरायमपुर सतघरा में रेलवे लाइन के किनारे विभाग द्वारा की जा रही बैरिकेडिंग का मामला तूल पकड़ रहा है।
क्षेत्र के ग्राम विरायमपुर सतघरा में शनिवार को ग्राम प्रधान बृजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया ग्रामीणों का आरोप है कि बैरिकेडिंग लगने से गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि विरायमपुर सतघरा गांव रेलवे लाइन के दोनों तरफ बसा हुआ है। दैनिक कार्यों, खेती और बच्चों को स्कूल जाने के लिए दिन में कई बार लाइन पार करनी पड़ती है। पूर्व में यहाँ फाटक संख्या 58 सी संचालित था, जिसे कुछ महीनों पहले बंद कर दिया गया।
ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए रेल राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विभाग को यहां अंडरपास बनाने के लिए पत्राचार भी किया था, लेकिन रेलवे ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास न होने के कारण बच्चे और बुजुर्ग अपनी जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने को मजबूर हैं। अब विभाग द्वारा किनारे पर बैरिकेडिंग कर रास्ता पूरी तरह बंद किया जा रहा है, जो ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग का काम रोका जाए और जल्द से जल्द अंडरपास का निर्माण कराया जाए।

March 19, 2026

सिलिंडर नहीं मिला तो  दो बच्चों और पति को छोड़ मायके चली गयी पत्नी

मैनपुरी। गैस सिलिंडर की लगातार समस्या अब घरों में विवाद का कारण बन रही है। ऐसे ही एक मामले में सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज होकर एक महिला बच्चों और पति को छोड़कर मायके चली गई। यह घटना मैनपुरी जिले के बेवर कस्बा के जीटी सड़क निवासी शिव शंकर अग्रवाल के परिवार में हुई है।
     शिव शंकर अग्रवाल एक स्थानीय गैस एजेंसी के कनेक्शन धारक हैं। उन्होंने बताया कि उनका गैस सिलिंडर 12 मार्च को समाप्त हो गया था। वे अगले दिन यानी 13 मार्च को एजेंसी पर सिलिंडर लेने गए। जब उन्होंने गैस बुकिंग की, तो मोबाइल पर एक संदेश आया। संदेश में लिखा था कि उनकी पर्ची 2 मार्च को निकल चुकी है। शिव शंकर ने एजेंसी संचालक से इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2 मार्च को न तो बुकिंग की थी और न ही सिलिंडर लिया था। फिर भी सिलिंडर कैसे और किसे दे दिया गया, यह सवाल उन्होंने उठाया।
पत्नी की नाराजगी और मायके जाना
    शिव शंकर ने यह पूरी बात अपनी पत्नी रचना अग्रवाल को बताई। रचना ने साफ कहा कि वह कुछ नहीं जानती और किसी भी तरह सिलिंडर लेकर आए। घर में खाना बनाने की समस्या के चलते पत्नी ने दो तीन दिन चूल्हे पर खाना बनाया। इसके बाद उनकी नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया। रचना अपने दो जुड़वां बच्चों और पति को छोड़कर अपने मायके सौरिख चली गईं।
गैस एजेंसी पर लापरवाही के आरोप
       शिव शंकर अग्रवाल ने गैस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना बुकिंग के सिलिंडर कैसे जारी किया गया। यह एजेंसी की आंतरिक गड़बड़ी या किसी और को गलत तरीके से सिलिंडर देने का मामला हो सकता है। इस प्रकार की अनियमितता से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर की उपलब्धता में पारदर्शिता की कमी भी इस समस्या को बढ़ा रही है।

March 18, 2026

कच्ची दीवार पर रखी टीन गिरने से तीन की मौत, तीन घायल

मैनपुरी। जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव आटपुरा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कच्ची दीवार पर रखी टीन अचानक गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीती मंगलवार की रात 11.30 की है। गांव निवासी बृजेश पुत्र लाल सिंह जाटव के मकान की कच्ची दीवार पर रखी टीन अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में परिवार के सदस्य आ गए। हादसे में रूबी (40) पत्नी बृजेश, दिलीप (8) पुत्र बृजेश और देवी (13) पुत्री बृजेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना में बृजेश (50), गुड़िया (15) और पल्लवी (5) घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। तहसीलदार कुरावली भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

फोटो- घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी

March 17, 2026

डम्फर की टक्कर से दम्पति की मौत, आक्रोशित भीड ने किया हाइवे जाम

Posted on 17.03.2026 Tuesday, Time 07.13 PM
मैनपुरी 17 मार्च 2026 (उप्र समाचार सेवा)। किशनी मैनपुरी मार्ग पर गांव डांडेहार के सामने अज्ञात डम्फर ने बाइक सवार के टक्कर मार दी।जिससे दम्पति की मौके पर ही मौत हो गयी।स्थानीय लोगों ने रास्ते से निकल रहे दूसरे डम्फर को मार्ग पर ही खड़ा कर जाम लगा दिया।जाम खुलवाने गयी पुलिस से स्थानीय लोगों ने जमकर नोकझोंक व धक्का मुक्की कर दी। एक घण्टे बाद जाम खुलवाया जा सका।लेकिन शव उनके परिजनों के आने तक नही उठने दिए।
मंगलवार को सुबह  किशनी की ओर से अपनी बहन के यहां जा रहे दम्पति ध्रुव 45 पुत्र ज्ञानी चौहान व संतोषी देवी 43 निवासी नगरिया थाना भरथना इटावा बाइक से अपनी बहन सतोसे अलीगंज एटा के यहां जा रहे थे।10.30 बजे मैनपुरी की ओर से आ रहे डम्फर ने बाइक में टक्कर मार दी।स्थानीय लोगो ने जाम लगा दिया ।सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह मौके पर पहुंच गए और जाम खुलवाने व शव उठाने का प्रयास किया।स्थानीय लोग भड़क गए जमकर पुलिस से नोकझोंक कर धक्का मुक्की की । एक घण्टे जाम लगने के बाद में काफी समझाने पर जाम खोला जा सका।मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को भाजपा नेता राहुल राठौर के कहने पर भी नही उठने दिया।
« Newer PostsOlder Posts »