मैनपुरी/बिछवा। थाना क्षेत्र के गांव देवगंज में एएनएम और आशा द्वारा एक 10 माह के बच्चे का वैक्सीनेशन किया गया जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी शुरू हो गई बाद में उसकी मौत हो गई। मामले में जिला स्तरीय चिकित्सा टीम में पहुंचकर जानकारी की है। परिजनो ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
गांव देवगंज निवासी शिवानी पत्नी अरविंद कुमार ने गांव की आशा और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उनके 10 माह का पुत्र आरव जिसका कानपुर काफी दिनों तक इलाज चला था। उसे गांव की आशा हुआ एएनएम ने उनके मना करने के बाद भी तीन डोज वैक्सीन दिया। उसके बाद उनके पुत्र की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई उन्होंने विभाग को सूचना दी लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। बाद में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने परिजनों से मुलाकातकी। मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके इसलिए उन्होंने पोस्टमार्टम करने की बात कही। लेकिन मृतक की मां शिवानी ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। थाना अध्यक्ष आशीष दुबे ने भी परिजनों को समझाया लेकिन पोस्टमार्टम के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। वही किसी भी प्रकार की कार्रवाई से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग अपने हिसाब से जो कार्रवाई करना है करें वह किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। टीम में डॉक्टर अजय कुमार डॉक्टर पपेंद्र कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरिभान सिंह नारायण सिंह पंकज अभिषेक प्रताप सिंह आदि लोगों ने पहुंच कर मामले को बारीकी से जांचा। टीम ने जो भी मासूम का इलाज कानपुर के अस्पताल में हुआ है सभी के कागज एकत्रित किए हैं। पहुंची टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच की जा रही है जांच के बाद जिसका भी दोष आएगा वह बक्सा नहीं जाएगा।
