Web News

www.upwebnews.com

Farmer Suicides : फसल में नुकसान और बैंक कर्ज से परेशान दंपत्ति ने की आत्महत्या

April 28, 2026

Farmer Suicides : फसल में नुकसान और बैंक कर्ज से परेशान दंपत्ति ने की आत्महत्या

Indian Rural News Agency IRNA Logo

logo Indian Rural News Agency

मैनपुरी, 27 अप्रैल 26, थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव अढूपुर निवासी वृद्ध दंपती संतोष कुमार और राधा देवी सोडरा गांव के पास अचेत अवस्था में मिले। ग्रामीणों ने जब उन्हें देखा तो इसकी सूचना परिजन को दी। परिजन दंपती को सैफई अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया।

 घटना की सूचना मिलते ही दंपती का एक बेटा दिलीप जो फौज में तैनात है, वह घर पर आ गया। वहीं दूसरा बेटा खेती करता है जो पहले से ही घर पर मौजूद था। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी SP Rural Abhishek Tiwari भी क्षेत्राधिकारी करहल और थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि दंपती के जहर खाकर आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के स्पष्ट कारणों के लिए अभी जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है वहीं ग्रामीणों की मानें तो मृतक किसान के ऊपर बैंक का कर्ज था। वह आलू में घाटे की वजह से परेशान भी थे। कई बार किसान ने कहा था कि कर्ज खत्म करने के लिए चाहे मुझे अपने खेत को बेचना पड़े मैं बेच दूंगा।

April 25, 2026

कैम्प लगाकर स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का हो निदान- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

मैनपुरी। जन-सुनवाई के दौरान जब सलेमपुर नि. नरेन्द्र सिंह ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को बताया कि दिवगंत दादी के नाम प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजनान्तर्गत कनेक्शन लिया था, विभाग ने मीटर तो लगा दिया लेकिन पोल से लाइन नहीं जोड़ी, कुछ समय बाद रू. 25 हजार का बिल विद्युत विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया जबकि विभाग ने मीटर लगाने के बाद लाइन ही नहीं जोड़ी, जिस पर उन्होने अधीक्षण अभियंता विद्युत को शिकायती पत्र पृष्ठाकिंत करते हुए कहा कि प्रकरण की गहनता से जॉच कराकर तत्काल शिकायतकर्ता को राहत प्रदान करें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी उपभोक्ता को विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्यशैली के कारण असुविधा का सामना न करना पड़े, विभागीय अधिकारी गलत विद्युत बिलिंग में सुधार करायें। उन्होंने कहा कि तमाम उपभोक्ताओं के मन में स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम, आशंकाओं की स्थिति बनी हुई है, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अग्रिम आदेशों तक नए स्मार्ट मीटर की स्थापना पर रोक लगा दी है। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को आदेशित करते हुए कहा कि लोगों को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करें, विद्युत उप केंद्रों पर कैंप लगाकर स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया जाए, स्मार्ट मीटर के साथ समानांतर तौर पर सामान्य मीटर लगाकर रीडिंग ली जाए ताकि लोगों के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियां दूर हो सकें। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से सुनिश्चित की जाए, बेवजह किसी भी फीडर पर रोस्टिंग न हो, खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं, निजी नलकूपों को निर्धारित अवधि में विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी किसान को सिंचाई करने में असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, तहसीलदार हरेंश कर्दम के अलावा विद्युत विभाग से लालू जादौन, अश्वनी पाण्डेय, उदय चौहान, अर्जुन सिंह, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस की वाह्य सुरक्षा को परखा 

मैनपुरी।  जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ तहसील सदर परिसर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस की वाह्य सुरक्षा का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से कहा कि पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, परिसर में कोई भी कर्मी प्रतिबन्धित सामिग्री लेकर प्रवेश न करे, कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति वेयर हाउस परिसर में प्रवेश न करें, सी.सी.टी.वी. कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहें। उन्होने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से कहा कि अपनी-अपनी शिफ्ट में समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, वेयर हाउस के चारों ओर घूमकर निगरानी करें, वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाये, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, नियमित रूप से परिसर की सफाई हो, वेयर हाउस की लॉगबुक, पंजिका अद्यावधिक रखी जाये।
          निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, निर्वाचन कार्यालय से गोपाल गुप्ता, अविनाश सक्सेना, सुनील मिश्रा, अजय अम्बेश के अलावा अध्यक्ष नेशनल कॉग्रेस पार्टी गोपाल कुलश्रेष्ठ, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी संतोष कुमार, भारतीय जनता पार्टी से पंकज भदौरिया, अमित गुप्ता, समाजवादी पार्टी से राजीव कुमार, बहुजन समाज पार्टी से डा. अवनीश शाक्य आदि उपस्थित रहे।

April 24, 2026

वैक्सीन लगाने के बाद मासूम की मौत,जांच करने पहुंची टीम

मैनपुरी/बिछवा। थाना क्षेत्र के गांव देवगंज में एएनएम और आशा द्वारा एक 10 माह के बच्चे का वैक्सीनेशन किया गया जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी शुरू हो गई बाद में उसकी मौत हो गई। मामले में जिला स्तरीय चिकित्सा टीम में पहुंचकर जानकारी की है। परिजनो ने  पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
गांव देवगंज निवासी शिवानी पत्नी अरविंद कुमार ने गांव की आशा और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उनके 10 माह का पुत्र आरव जिसका कानपुर काफी दिनों तक इलाज चला था। उसे गांव की आशा हुआ एएनएम ने उनके मना करने के बाद भी तीन डोज वैक्सीन दिया। उसके बाद उनके पुत्र की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई उन्होंने विभाग को सूचना दी लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। बाद में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने परिजनों से मुलाकातकी। मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके इसलिए उन्होंने पोस्टमार्टम करने की बात कही। लेकिन मृतक की मां शिवानी ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। थाना अध्यक्ष आशीष दुबे ने भी परिजनों को समझाया लेकिन पोस्टमार्टम के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। वही किसी भी प्रकार की कार्रवाई से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग अपने हिसाब से जो कार्रवाई करना है करें वह किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। टीम में डॉक्टर अजय कुमार डॉक्टर पपेंद्र कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरिभान सिंह नारायण सिंह पंकज अभिषेक प्रताप सिंह आदि लोगों ने पहुंच कर मामले को बारीकी से जांचा। टीम ने जो भी मासूम का इलाज कानपुर के अस्पताल में हुआ है सभी के कागज एकत्रित किए हैं। पहुंची टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच की जा रही है जांच के बाद जिसका भी दोष आएगा वह बक्सा नहीं जाएगा।


 

शहीद स्मारक में लटका मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

मैनपुरी, दन्नाहार थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक युवक का शव शहीद स्मारक पर लटका मिला है। गुरुवार देर रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान विकास उर्फ विक्की (35 वर्ष) पुत्र कुशल पाल निवासी ग्राम विघरई के रूप में हुई है।
परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दन्नाहार थाने में दर्ज कराई थी और तब से उसकी तलाश कर रहे थे। तीन दिन बाद गुरुवार देर शाम ग्रामीणों को शहीद सुनील स्मारक पर उसका शव लटका हुआमिला। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे यह 1-2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।
घटना ग्राम कंजाहार में श्री हर्ष (28 वर्ष) के खेत में बने शहीद फौजी सुनील कुमार स्मारक के अंदर हुई। विकास उर्फ विक्की ने स्मारक के गेट के ऊपर बनी लोहे की ग्रिल से लोहे के तार का इस्तेमाल कर फांसी लगाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी भेज दिया गया है।सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लापता युवक का शव स्मारक पर लटका मिला है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
« Newer PostsOlder Posts »