Web News

www.upwebnews.com

हाई स्कूल में हर्षित चौहान और इण्टर में छात्रा मानसी बने जिले के टापर

April 24, 2026

हाई स्कूल में हर्षित चौहान और इण्टर में छात्रा मानसी बने जिले के टापर

मैनपुरी , जनपद में हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में हर्षित चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। हर्षित ने कुल 600 में से 576 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत अंक हासिल किए और जिले का नाम रोशन किया।एलाऊ थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी हर्षित चौहान साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता खेती के साथ-साथ प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद हर्षित ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की।
हर्षित चौहान पंडित शिवकुमार स्मृति इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल और शिक्षक भी हर्षित के घर पहुंचकर उन्हें बधाई देने पहुंचे। हर्षित की सफलता में परिवार और स्कूल प्रशासन का बड़ा योगदान रहा है। खास बात यह रही कि गणित विषय में हर्षित ने 100 में से पूरे 100 अंक प्राप्त किए, जिससे उनकी मेधा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हर्षित की मां ने कहा कि उनके बेटे की यह कामयाबी किसी सपने से कम नहीं है। हर्षित की सफलता की खबर सुनकर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वही इंटरमीडिएट में छात्रा मानसी गंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में टॉप किया है। मानसी ने कुल 500 में से 458 अंक हासिल कर 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और जनपद का नाम रोशन किया है।
मानसी गंगा कोतवाली थाना क्षेत्र के गोसलपुर गांव की निवासी हैं। उनके पिता एक किसान हैं, जबकि उनकी मां विकलांग हैं। सीमित संसाधनों और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद मानसी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। मानसी दो बहनों में से एक हैं और उनके परिवार में कोई भाई नहीं है।
मानसी की सफलता के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी भी जुड़ी है। उन्होंने बताया कि उनकी मां को समाज के लोगों द्वारा अक्सर ताने सुनने पड़ते थे, लोग कहते थे कि बेटियां हैं, आगे कैसे बढ़ेंगी। लेकिन मानसी ने इन सभी नकारात्मक बातों को अपनी ताकत बनाया और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
मानसी गंगा एससीएमडी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। मानसी का सपना है कि वह एनडीए में चयनित होकर भारतीय सेना में अधिकारी बनें और देश की सेवा करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील शाक्य ने मानसी गंगा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मानसी की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

बार एसोसिएशन के चुनाव में अवधेश यादव अध्यक्ष और बिजेंद्र यादव सचिव निर्वाचित

मैनपुरी , दीवानी बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। इस चुनाव में अवधेश यादव अध्यक्ष और बिजेंद्र यादव सचिव चुने गए हैं। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
बहुप्रतीक्षित दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही, जिसके बाद मतों की गणना कर परिणाम घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अवधेश यादव ने 400 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी शरवीर यादव को 71 और महेंद्र मिश्रा को 153 मत मिले। सचिव पद पर बिजेंद्र यादव ने 257 मतों के साथ विजय प्राप्त की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्येंद्र (164 मत) को 93 मतों से हराया। अन्य प्रत्याशियों में जीतू को 104,मुकेश को 19 और अवधेश को 18 मत प्राप्त हुए।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही बार एसोसिएशन परिसर में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों और अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया गया,इस दौरान “बार एसोसिएशन जिंदाबाद” के नारे भी गूंजते रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश यादव ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी प्राथमिकता संगठन को और मजबूत बनाना होगी।
वहीं, सचिव बिजेंद्र यादव ने भी सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बार और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में बार एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

April 23, 2026

हीट वेव के मददेनजर डीएम ने होमगार्ड परीक्षा केन्द्रों पर तीन मेडिकल टीमें गठित की

मैनपुरी। डॉ. आरसी गुप्ता  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 व  27 अप्रैल 2026 तक चलने वाली होमगार्ड के पदों पर लिखित परीक्षा हेतु दो पाली में आयोजित  की जा रही है।  जिसका समय 10 से 12 बजे 3 से 5 बजे रहेगा हीट वेव को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर तीन मेडिकल टीमों का गठन किया है जो समय समय पर परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक उपकरण एवं जीवन रक्षक औषधियों के साथ चिकित्सा अधिकारी पैरामेडिकल टीम एम्बुलेंस के साथ मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी परीक्षार्थियों से अपील है कि ओआरएस घोल सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध करा दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर एक पाउच एक लीटर पानी में मिलाकर ले सकते हैं।  समय समय पर तरल पदार्थ लेते रहे पीने का पानी अपने साथ रखे।

विद्युत पोल में उतरा करंट, युवक की मौत

मैनपुरी, कस्बा भोगांव के रामनगर गांव में गुरुवार सुबह एक 26 वर्षीय युवक की बिजली के खंभे के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामनगर निवासी अंशु उर्फ आशू (26), पुत्र चंद्रपाल शाक्य, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे किसी काम से घर से बाहर निकला था। घर के पास लगे विद्युत पोल के सपोर्ट तार से उसका पैर छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अंशु को तत्काल जिला चिकित्सालय मैनपुरी ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
मृतक के मामा रामरतन (पुत्र लाला राम, निवासी कैथ, थाना कोतवाली, मैनपुरी) ने इस संबंध में थाना प्रभारी भोगांव को लिखित शिकायत दी है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को मैनपुरी मोर्चरी में रखवाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को मैनपुरी मोर्चरी में भेज दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है

प्रकृति को देव तुल्य मानना हमारी प्राचीन परम्परा: राम मोहन

मैनपुरी। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विश्व पृथ्वी दिवस पर हरियाली और पर्यावरण जागरूकता संदेशों से सजाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। समारोह के दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने पृथ्वी हमारी मां विषय पर मनमोहक पोस्टर और रंगोली बनाई, वहीं उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वनों की कटाई और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर कड़ा प्रहार किया। छात्र-छात्राओं ने कविता-पाठ के जरिए पर्यावरण की दुर्दशा और जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। एक विशेष सत्र में विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया और अपने प्रत्येक जन्मदिन पर एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
 वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने कहा कि प्रकृति को देवतुल्य मानना हमारी प्राचीन परंपरा रही है। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन ने सभी को पृथ्वी की सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि वृक्षारोपण और जल संरक्षण के जरिए ही हम भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की ली सामूहिक शपथमैनपुरी। नगर के आश्रम रोड स्थित सेंट मेरीज़ स्कूल में पृथ्वी दिवस पर प्रधानाचार्या मनोरमा ने पर्यावण प्रदूषण के विषय में बात की। छात्रों को बताया कि हम सभी का दायित्व है कि धरती की यत्नपूर्वक रक्षा करें, जिसके लिए हमें वृक्षारोपण करना होगा। कक्षा आठ और नौ के विद्यार्थियों ने शिक्षिका प्रतीक्षा चौहान, आकांक्षा अवस्थी के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक द्वारा पृथ्वी को बचाना है तो हमें अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने होंगे, का संदेश दिया।प्राइमरी तथा जूनियर कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुधार संबंधी अनेक पोस्टर बनाकर पृथ्वी और पर्यावरण के प्रति अपनी कृतज्ञता दर्शाई। विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में पृथ्वी संरक्षण हेतु शपथ ली तथा कक्षा दो व तीन के विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में लगे पौधों में पानी डाला। सहायक निदेशक कुशाग्र दास ने कहा कि हम सभी पेड़-पौधे लगाएंगे तथा वर्ष भर पेड़-पौधों की सेवा भी करेंगे। प्रबंधक दीपक दास ने छात्रों के कला-कौशल की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। कचहरी रोड स्थित विद्यालय में भी पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम हुए और बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एसोसिएट डायरेक्टर नेहल दास, उप-प्रधानाचार्या वीना चौहान, कमलेश गेरा, अंजना अधिकारी, शिक्षिका संध्या भदौरिया आदि मौजूद रहे।विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाकर किया जागरुकमैनपुरी। आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी के सभागार में पृथ्वी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य पृथ्वी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पृथ्वी सभी जीव-जंतुओं के जीवन और पालन का मुख्य आधार है। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर, माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या अनुपम गुप्ता ने पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने पर जोर दिया और पर्यावरण प्रदूषण के लिए मानव की लापरवाही को चिंताजनक बताया। इस मौके पर निदेशक शशांक गुप्ता एड. प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता, ज्योति मिश्रा, दीपिका सोनी, विकास यादव आदि मौजूद रहे।पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर की चर्चामैनपुरी। कु. आरसी कन्या इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किया गया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने प्रधानाचार्य प्रभा कुमारी के नेतृत्व में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की। सामुदायिक सहभागिता और पौधरोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल परिसर में पौधरोपण करवाया गया। हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य थीम पर छात्राओं ने जागरुकता फैलाई और शपथ ली। इस मौके पर पूनम श्रीनाथन, प्रियंका, प्रीति जायसवाल, एनएसएस अधिकारी रेनू आदि मौजूद रहे।पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिलाया
« Newer PostsOlder Posts »