Posted on 08.05.2026 Time 10.44 PM, Friday, News Source: DS Tiwari Correspondent UP Samachar Sewa, Manipuri
मैनपुरी/किशनी। सरकार की मंशानुसार राजस्व कर्मियों ने आधा दर्जन गांव में कब्जा मुक्त अभियान चलाया जिसमें कई चकमार्ग और तालाबों को कब्जा मुक्त किया गया अभियान से कब्जा धारीयों में खलवली मची रही एसडीएम गोपाल शर्मा ने कहा है कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि समान में गाटा संख्या 2710 में तालाब पर अवैध कब्जा हटवाया जटपुरा में जेके ब्रिक फील्ड भट्ठा को पॉल्यूशन परमिशन न होने के कारण हाई कोर्ट के आदेश पर बंद कराया गया।जगतपुर 119 तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया बही होली स्थान की जमीन को खाली कराया गया। दबंग चक मार्ग को खेत में जोत रहे थे जिसे खाली कराया गया चितायन निवासी कटोरी देवी के पट्टे पर कब्जा था जिसे नाप जोख कर मुक्त कराया गया धर्मनेर में मरघट ओर चक मार्ग को कब्जा मुक्त कराया गया डडोस में गाटा संख्या 593 चक मार्ग जो 1970 से कब्जा किया था को मुक्त कराया गया बही गांव निवासी सुनील कुमार को कब्जा दिलाया गया।

