Web News

www.upwebnews.com

सिलबट्टे से कूचकर विवाहिता की नृशंस हत्या, पति-ससुर समेत 9 पर FIR; ढाई साल का मासूम बनेगा गवाह

May 12, 2026

सिलबट्टे से कूचकर विवाहिता की नृशंस हत्या, पति-ससुर समेत 9 पर FIR; ढाई साल का मासूम बनेगा गवाह

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
12/05/2026

​गोरखपुर। जनपद के चौरीचौरा थाना क्षेत्र स्थित मिर्जवा सरदार गांव में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई । यहाँ 32 वर्षीय स्नेहलता की सिलबट्टे से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति और ससुर समेत ससुराल पक्ष के कुल 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के समय घर पर मौजूद ढाई साल का मासूम बेटा अब इस केस में मुख्य गवाह बनेगा।

​मिर्जवा सरदार निवासी साधु शरण मौर्य, जो बाराबंकी में आईटीआई शिक्षक हैं, उनकी पत्नी स्नेहलता शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर लहूलुहान स्थिति में मिलीं। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए एम्स (AIIMS) ले गए, लेकिन अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के शरीर, सिर, हाथ-पैर पर चोट के गंभीर निशान थे और गले पर रस्सी के निशान भी पाए गए हैं।

​भाई का आरोप: सुनियोजित तरीके से की गई हत्या

​स्नेहलता के भाई अमित मौर्य (निवासी गगहा) ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। अमित के अनुसार, उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि बहन घायल है, लेकिन अस्पताल पहुँचने पर उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बहन के शरीर पर गहरे जख्म इस बात का प्रमाण हैं कि किसी भारी वस्तु से उन पर हमला किया गया है।

​पुलिस ने तहरीर के आधार पर ​पति साधु शरण, ​ससुर गोपीनाथ, ​जेठ रामू , ​जेठानी साधना , ​सास , ​ननद वंदना , ​छोटे और बड़े बहनोई समेत कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया है ।

​घटना के वक्त स्नेहलता की दो बड़ी बेटियां स्कूल गई हुई थीं। घर पर केवल उनका ढाई साल का बेटा मौजूद था। पुलिस की एक टीम ने बच्चों से बातचीत की है, जिसमें मासूम के बयानों के आधार पर पति और ससुर पर शक गहरा गया है। पुलिस फिलहाल इन दोनों से सघन पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना सिलबट्टा बरामद किया है, जिसे मुख्य हथियार माना जा रहा है।

​एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें साक्ष्य जुटा रही हैं और फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है। घटना के हर पहलू की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हाइवे पर चला सघन चेकिंग अभियान: 70 ड्रंकन ड्राइविंग में पकड़े गए

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
12/05/2026

1085 वाहनों की जांच; बिना नंबर प्लेट, ओवरस्पीड व प्रेशर हॉर्न पर भी कार्रवाई

गोरखपुर। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गोरखपुर यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर दो दिवसीय सघन अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की। 9 और 10 मई को जिले के 8 प्रमुख टोल प्लाजा पर एक साथ चलाए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई और कई गंभीर उल्लंघनों का खुलासा हुआ।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम ने ब्रेथ एनालाइजर की मदद से कुल 1085 वाहन चालकों की जांच की। इसमें 70 चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए, जो सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माने जाते हैं। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
ओवरस्पीडिंग और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर भी शिकंजा
चेकिंग के दौरान 46 वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलते मिले, जिन पर तत्काल चालान किया गया। वहीं 32 डंपर और ट्रक बिना नंबर प्लेट के संचालित होते पाए गए, जिन्हें नियमों का घोर उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ सीज/चालान की कार्रवाई की गई।

प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर पर भी कार्रवाई

अभियान में 11 वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न लगे पाए गए, जबकि 3 वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल हो रहा था, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैलता है। ऐसे वाहनों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

8 टोल प्लाजा पर एक साथ चेकिंग से बढ़ी सख्ती

यातायात पुलिस द्वारा जिले के 8 प्रमुख टोल प्लाजा पर एक साथ चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस समन्वित कार्रवाई से कई ऐसे वाहन भी पकड़े गए, जो अक्सर जांच से बच निकलते थे।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल चालान तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। विशेष रूप से नशे में वाहन चलाना और ओवरस्पीडिंग को दुर्घटनाओं का मुख्य कारण मानते हुए इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के सघन अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और वाहन के सभी दस्तावेज व मानक सही रखें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके और सड़कें सुरक्षित बनी रहें।

May 7, 2026

नवागत नगर आयुक्त अजय जैन ने संभाला मोर्चा, विभागों का किया निरीक्षण

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
06/05/2026

ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

गोरखपुर। नवागत नगर आयुक्त अजय जैन ने पदभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम के विभिन्न संभागों का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने पटलों पर ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने विभिन्न शाखाओं में लंबित कार्यों, फाइलों के निस्तारण और जनसंबंधित मामलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम की सेवाएं सीधे जनता से जुड़ी हैं, इसलिए कार्य में पारदर्शिता और समयबद्धता अनिवार्य है।
अजय जैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी पटल से लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यालय समय का पूर्ण पालन करें और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम की छवि को बेहतर बनाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें। सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाए।
नगर आयुक्त के इस सख्त रुख से नगर निगम में कार्य संस्कृति में सुधार और व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

आईएएस अभिनव गोयल ने जीडीए उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
06/05/2026

नया गोरखपुर’ योजना, मास्टर प्लान के क्रियान्वयन व अवैध निर्माण पर सख्ती होगी प्राथमिकता

गोरखपुर। 2020 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अभिनव गोपाल ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने शहर के सुनियोजित विकास, ‘नया गोरखपुर’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।
अभिनव गोपाल मूल रूप से प्रयागराज के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल में हुई, जबकि स्नातक की पढ़ाई प्रयागराज से पूरी करने के बाद उन्होंने आईआईटी मद्रास से बी.टेक/एम.टेक की डिग्री प्राप्त की। वे एक ‘आयरन मैन’ ट्रायथलॉन चैंपियन भी हैं, जो उनके अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
गोरखपुर आने से पूर्व वह गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर तैनात थे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि गोरखपुर के समग्र और योजनाबद्ध विकास के लिए मास्टर प्लान को सख्ती से लागू किया जाएगा। शहर में अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा और सभी विकास कार्य नियमानुसार सुनिश्चित किए जाएंगे।
उन्होंने ‘नया गोरखपुर’ योजना को तेजी से धरातल पर उतारने पर जोर देते हुए कहा कि इस योजना के तहत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
अभिनव गोपाल ने यह भी कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उनके पदभार ग्रहण करने से जीडीए की योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

May 5, 2026

14 करोड़ के नए पुल का उद्घाटन, सीएम योगी ने मजदूरों को पास बुलाकर खिंचवाई फोटो

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
05/05/2026

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के तारामंडल क्षेत्र में एक नए विकास कार्य की सौगात दी। उन्होंने वॉटर बॉडी के ऊपर ₹14 करोड़ से अधिक की लागत से बने दो-लेन ब्रिज का विधि-विधान से उद्घाटन किया।
​उद्घाटन के बाद जब मुख्यमंत्री ब्रिज का निरीक्षण कर रहे थे, तभी उनकी संवेदनशीलता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री की नज़र वहां दूर खड़े कुछ मजदूरों पर पड़ी। सीएम ने प्रोटोकॉल किनारे रख तुरंत उन मजदूरों को अपने पास बुलाया और उनसे बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने उन श्रमजीवियों के सम्मान में उनके साथ खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

« Newer PostsOlder Posts »