Web News

www.upwebnews.com

एटा में कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 7 घायल एक की मौत

August 2, 2026

एटा में कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 7 घायल एक की मौत

Posted on 02.08.2026, Sunday Time 10.16 PM, Etah Accident

A major road accident took place late on Saturday night during the Kanwar Yatra on the highway in the Kotwali Dehat area of the district. A tractor-trolley full of kanwariyas was hit by a speeding container from behind. Seven people were injured in the accident. As the condition of one of them was critical, he was referred to Saifai Medical College after first aid, where he died on the way.

एटा 02 अगस्त उप्रससे। जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में सात कांवड़िए घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र के किशनपुर गांव के करीब 15 से 20 कांवड़िए ट्रैक्टर-ट्रॉली से सोरों गंगा घाट जल लेने जा रहे थे। देर रात जब उनका ट्रैक्टर एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित हाईवे पर पहुंचा, तभी ट्रैक्टर का अगले पहिए का एक्सल टूट गया और पहिया निकल गया,पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

घायल रागिनी, निशा, गीतम, सत्यपाल, रघुवीर, संध्या और मुस्कान सभी मैनपुरी जिले के किशनपुर गांव के निवासी हैं। डॉक्टरों ने सत्यपाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में ले जाते समय मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

हादसे में घायल विकास ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 कांवड़िए सवार थे। सभी सोरों गंगा घाट से जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कई लोग ट्रॉली में गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि देर रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि कानपुर – अलीगढ़ हाईवे( जीटी रोड) पर नगला मदिया के पास कुरावाली, मैनपुरी की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक्सेल टूटने पर उसका अगला पहिया निकल गया। पहिया निकलने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से पीछे से आ रही कैंटर से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। ट्रैक्टर- ट्रॉली में छः लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है। जहां से तीन लोग मुस्कान पुत्री राजू , संध्या पुत्री ललित, निशा पुत्री बृजेश को उपचार के बाद घर भेज दिया है। सत्यपाल पुत्र मुखिया को उच्च उपचार हेतु हाइयर सेंटर रेफर किया गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई है। अन्य दो गीतम, रघुवीर का उपचार चल रहा हैं। सभी लोग ग्राम किशनपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी के रहने वाले हैं। यातायात सुचारू रूप से चालू है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यावाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।

August 1, 2026

एटा में खाद की दुकान खुलने से पहले किसानों की उमड़ी भीड़, घंटों करना पड़ा इंतजार

एटा 01 अगस्त उप्रससे। जनपद में खरीफ फसल के बीच खाद की बढ़ती मांग के कारण अवागढ़ स्थित खाद वितरण केंद्र पर आज शनिवार को दुकान खुलने से पहले ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए सुबह ही कतारों में लग गए।

किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें घंटों पहले आकर कतार में खड़ा होना पड़ता है। लंबी कतारों के कारण किसानों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।
ज्ञान प्रकाश, चरन सिंह और सोनवीर सहित कई किसानों ने बताया कि खाद की कमी और वितरण में अनियमितता के कारण उन्हें हर बार परेशानी होती है।
किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से इंतजार न करना पड़े।
खाद केंद्र पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों द्वारा किसानों को क्रमवार खाद वितरित की जा रही है।

एटा में तालाब किनारे खेत में मिली नवजात बच्ची, ग्रामीण ने उठाई पालन-पोषण की जिम्मेदारी

एटा 01 अगस्त उप्रससे। जनपद में मलावन थाना क्षेत्र के गांव जोगपुरा में तालाब किनारे खेत में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। ग्रामीण अजय यादव ने मानवता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित अपने घर पहुंचाया और उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जताई।

जनपद के थाना मलावन क्षेत्र के ग्राम जोगपुरा में आज शनिवार को मां की ममता और इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया। तालाब के पास खेत में एक नवजात बच्ची रोती हुई लावारिस हालत में मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर गांव ले आए। नवजात के मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, जोगपुरा गांव में तालाब के समीप खेत की ओर से ग्रामीणों को नवजात बच्ची के रोने की आवाज गांव वालों को सुनाई दी। आवाज का पीछा करते हुए ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। बच्ची के आसपास कोई परिजन मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने तत्काल उसे सुरक्षित उठाया और गांव लेकर आए। वहीं लावारिस बच्ची को ग्रामीण अजय यादव ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बच्ची को अपने घर ले जाकर उसे कपड़े पहनाए तथा उसकी देखभाल शुरू कर दी। उन्होंने बच्ची के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने की इच्छा भी जताई। अजय यादव के इस कदम की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों के मुताबिक, बच्ची को जन्म देने के बाद खेत के पास छोड़कर चले जाने की आशंका है।
हालांकि, बच्ची को किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलने पर थाना मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची की बरामदगी के बाद चाइल्ड केयर टीम को भी सूचना दी है। पुलिस अब नवजात के परिजनों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची को खेत में किसने छोड़ा था। क्षेत्राधिकार सकीट नितेश गर्ग ने कहा फिलहाल बच्ची गांव के एक व्यक्ति के हाथों में सुरक्षित है। उसने पालन पोषण की जिम्मेदारी ली है कानूनी कार्रवाई हेतु सूचना दी गई है फिलहाल नवजात बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। घटना ने जहां लोगों को झकझोर दिया है, वहीं अजय यादव द्वारा मासूम की मदद के लिए आगे आने के कदम की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। चाइल्ड केयर टीम का कोई सदस्य नहीं पहुंचा है।

एटा में बिजली कटौती से नाराज किसानों ने अवागढ़ बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

एटा 01 अगस्त उप्रससे। जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बोर्रा खुर्द के किसानों ने शनिवार को अवागढ़ बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। किसानों ने समय पर बिजली आपूर्ति न मिलने का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।

किसानों का कहना है कि अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण उनके खेतों की सिंचाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट मंडरा रहा है।
उन्होंने बिजली विभाग से तत्काल नियमित और निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
इस प्रदर्शन के दौरान डॉ. रवेंद्र पाल, दिलीप कुमार, योगेश कुमार, मुनेश और महेंद्र पाल सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे। सभी किसानों ने विभागीय अधिकारियों से बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने की अपील की।

एटा में शिक्षामित्रों ने सदर विधायक को 26 साल की सेवा के आधार पर समायोजन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

एटा 01 अगस्त उप्रससे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने शनिवार को सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड को एक ज्ञापन दिया। इसमें प्रदेश के लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्रों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की गई। संघ ने विधायक से इन मांगों को मुख्यमंत्री और विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का अनुरोध किया, ताकि शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया है कि शिक्षामित्र पिछले 26 वर्षों से बेसिक शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कर रहे हैं। अधिकांश शिक्षामित्र स्नातक और बीटीसी प्रशिक्षित हैं, तथा शिक्षक बनने की आवश्यक योग्यता रखते हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है।
शिक्षामित्रों की प्रमुख मांगों में विभागीय टीईटी परीक्षा में उन्हें शामिल करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, टीईटी उत्तीर्ण लगभग 60 हजार शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन करने की मांग की गई है। वर्ष 2017 के आंदोलन के दौरान एटा में 17 शिक्षामित्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की भी अपील की गई है।
अन्य मांगों में समायोजन होने तक 12 माह का मानदेय और 62 वर्ष तक सेवा का लाभ देना शामिल है। शिक्षामित्रों ने शिक्षकों की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा और बीमारी की स्थिति में बिना मानदेय कटौती के चिकित्सकीय अवकाश की भी मांग की है। साथ ही, मूल विद्यालय वापसी संबंधी शासनादेश को जल्द प्रभावी ढंग से लागू करने की अपील की गई है, जिससे दूरदराज में तैनात शिक्षामित्रों को राहत मिल सके।

शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने विधायक से इन लंबित मुद्दों पर सरकार के समक्ष मजबूती से हस्तक्षेप करने और न्याय दिलाने का प्रयास करने की अपेक्षा व्यक्त की। ज्ञापन सौंपने बालों में सुनहरी सिंह, किशन सिंह, सुनील चौहान, प्रशांत तिवारी, भील। यादव, भूपेंद्र यादव शामिल रहे हैं।

« Newer PostsOlder Posts »