Web News

www.upwebnews.com

एटा में अज्ञात वाहन से टकराकर पलटी कार पलटी, चालक घायल अस्पताल में भर्ती

July 10, 2026

एटा में अज्ञात वाहन से टकराकर पलटी कार पलटी, चालक घायल अस्पताल में भर्ती

एटा 10 जुलाई उप्रससे। जनपद के पिलुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद एक कार अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

यह घटना हाईवे स्थित गांव सुना नहर पुल से एक किलोमीटर दूर स्थित बड़ागांव फ्लाइओवर के पास हुई। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे गाजियाबाद निवासी दीपक पुत्र रामदास पाल अपनी कार (UP14EF8196) से गाजियाबाद से एटा की ओर जा रहे थे। बड़ागांव पुल के ऊपर उनकी कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कार में फंसे घायल चालक दीपक को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज एटा भेजा। क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।

थाना पिलुआ प्रभारी संदीप सिंह राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

July 9, 2026

एटा में शादी का सामान लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को कैंटर ने रौंदा, एक की मौत दूसरा घायल

एटा 09 जुलाई उप्रससे। जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में भतीजी की शादी का सामान लेकर लौट रहे युवक की तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मौत हो गई, वहीं मृतक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गंजडुंडवारा रोड पर स्थित गढ़न पुर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। नगला पवल निवासी अर्जुन (19) पुत्र राधेश्याम अपने एक साथी के साथ बाइक से भतीजी की शादी का सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुख्यालय भेजकर पोस्टमार्टम। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि परिवार में जल्द ही भतीजी की शादी होने वाली थी और अर्जुन उसी की तैयारियों के लिए बाजार गया था। लेकिन घर लौटते समय हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। शादी वाले घर में जहां खुशियों का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

वर्जन
थाना कोतवाली देहात प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पवार ने बताया कि घटना के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कैंटर की पहचान की जा रही है।

एटा में दो मंजिला मकान में आग लगने से 6 दुकानें सहित 4 गाड़ियां जलकर राख

Posted on 09.07.2026 Time 05.29 PM Etah, UP News

एटा 09 जुलाई उप्रससे। जनपद के अलीगंज कस्बा में एक मकान में भीषण आग लग गई। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे की सुबह लोगों के शोर मचाने पर परिवार को जानकारी हुई। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगड को दी।

सूचना पर आधे घंटे में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बच्चों ने पड़ोसी के मकान की छत पर कूदकर जान बचाई। कई घंटे तक आग लगी रहने से करीब 6 दुकानें लपटों की चपेट में आ गईं। इन दुकानों में रखीं चार गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा मकान की गृहस्थी का सामान और इनवर्टर जल गया। आग लगने से करीब 50 से 60 लाख रुपए के नुकसान का आंकलन किया गया है।

अलीगंज के रहने वाले चमन खान पुत्र जाहूर खान व्यापारी हैं। मोहल्ला कूंचादायम खान में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। इसी बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर पर चमन खान की 6 दुकानें हैं। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। चमन खान परिवार के साथ मकान की पहली मंजिल पर सो रहे थे।
गुरूवार की सुबह उन्हें लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। शोर सुनकर उनकी नींद खुली। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि आग की तेज लपटों ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया था। घटना की जानकारी पर परिवार में हड़कंप मच गया। तुरंत परिवार के बाकी सदस्यों को घर से बाहर निकाला गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी।
सुचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

चमन खान के बेटे अर्थ ने बताया कि परिसर में कुल छह दुकानें हैं। इनमें एक फास्ट फूड की दुकान, एक हार्डवेयर की दुकान और एक डॉक्टर का क्लीनिक चलता है। जबकि तीन दुकानें खाली थीं। आग की चपेट में आने से दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया है।

चमन खान ने बताया आग में छह दुकानों में रखा करीब 50 लाख रुपए का सामान, इनवर्टर, गृहस्थी का सामान और कपड़े जलकर राख हो गए। इसके अलावा ट्रेवर, बाइक, स्कूटी और ऑटो समेत चार वाहन भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए।

चमन खान की परिजन शाहीन ने बताया कि वह दूसरी मंजिल पर अपने पांच बच्चों के साथ सो रही थीं। अचानक शोर-शराबा सुनकर उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा कि सीढ़ियों तक आग पहुंच चुकी थी और ऊपर रखा इनवर्टर भी जल रहा था। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले अपने बच्चों को उठाया और पड़ोसी की छत पर कूदकर सभी की जान बचाई। जब तक सभी बच्चे सुरक्षित स्थान पर पहुंचे, तब तक आग दूसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी और हाल में रखा कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो चुका था।
वहीं चमन मियां के भतीजे सऊद अली ने बताया कि परिवार के लोग बुधवार को जलालाबाद स्थित अपनी नानी के घर किसी रिश्तेदार की तबीयत खराब होने के कारण गए थे और गुरुवार तड़के करीब 5:30 बजे वापस लौटे थे। घर पहुंचने के बाद उन्होंने गाड़ी खड़ी कर दी और सभी लोग ऊपर जाकर सो गए। करीब 15 से 20 मिनट बाद बाहर से लोगों की चीख-पुकार सुनाई दी। जब वे नीचे आए तो देखा कि ट्रैवलर गाड़ी के बोनट से आग की लपटें निकल रही थीं। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और उसने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। टीम द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

July 3, 2026

Breaking एटा में भीषण सड़क दुर्घटना, 5 की मृत्यु

Posted on 03.07.2026 Time 10.10 AM, Road Accident in Etah, 5 dead

एटा में सड़क पर खड़ी खराब रोडवेज बस के यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा 5 की मौत, सड़क पर फैले शव

एटा 03 जुलाई 2926 उप्रससे। जनपद में बागवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे एटा से दिल्ली जा रही रोडवेज बस के यात्रियों को एक कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एटा से दिल्ली जा रही रोडवेज बस अचानक खराब हो गई जो सड़क किनारे खड़ी थी। देर हो जाने के कारण यात्री बस से नीचे उतर चुके थे। कुछ यात्री बस के पीछे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कंटेनर आया और सभी को कुचलते हुए सड़क की दूसरी ओर चला गया।
यात्रियों के शव और घायल सड़क से लेकर खेत तक फैल गए। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बस के अंदर ही बैठे रहे, इसलिए उन्हें कुछ नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। जिनमें बुलंदशहर निवासी सतेंद्र (38), फर्रुखाबाद के रहने वाले राजेश (34), सुखराम (30) और शैलेश (29)। एक की पहचान नहीं हो पाई है। बाकी घायलों का इलाज जारी है।
हादसे की सूचना पर डीएम अरविंद सिंह और एसएसपी डॉ. इलामारन मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। हादसे के चलते मौके पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन से बस और कंटेनर को हटवाकर जाम खुलवाया।

मृतक राजेश के भाई पवन कुमार ने बताया कि बस खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। छोटा भाई परिवार की दो बच्चियों के साथ दिल्ली जा रहा था।

वर्जन
डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि बस खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी थी, लेकिन उसका कुछ हिस्सा सड़क पर था। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी, जिससे बाहर खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए। घायलों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है। और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
घायलों में आनंद 52 सेक्टर-34, नोएडा, विवेक 30 नवाबगंज, फर्रुखाबाद, पूनम 32 नवाबगंज, फर्रुखाबाद, विक्रांत 23 नवाबगंज, फर्रुखाबाद, सुमित नवाबगंज, फर्रुखाबाद, नीतीश 30 आवास विकास कॉलोनी एटा, विशाल 15 मेरठ, रवी 17 मेरठ, यतेंद्र 27 मेरठ, दक्ष 10 मेरठ, रिशु 21खलवारा, फर्रुखाबाद, ब्रजेश 24 बाछमई, अमांपुर जनपद कासगंज हैं।

July 1, 2026

एटा में जेल से इलाज के लिए आया बंदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

एटा 30 जून उप्रससे। जिला मेडिकल कॉलेज में मंगलवार दोपहर के बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में लाया गया एक अभियुक्त पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। अभियुक्त के भागने से मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मेडिकल कॉलेज परिसर की घेराबंदी कर दी। फरार अभियुक्त की तलाश शुरू की गई और कुछ ही देर बाद पुलिस टीम ने उसे दौड़कर दोबारा हिरासत में ले लिया। अभियुक्त के दोबारा पकड़े जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस घटना ने मेडिकल कॉलेज में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि अभियुक्त किन परिस्थितियों में पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इस घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर और शहर में दिनभर चर्चाएं होती रहीं।

जेल अधीक्षक अनिकेषिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुपम उर्फ बटकन पुत्र ओमवीर सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी थाना मलावन को सीने में जदर्द की समस्या होने पर उपचार के मेडिकल कॉलेज भेजा गया था 29 जून को जेल में प्रवेश किया था। जहां से उसने भागने का प्रयास किया है। पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया है।

« Newer PostsOlder Posts »