Web News

www.upwebnews.com

हत्या के दोषी को उम्रकैद

August 11, 2026

हत्या के दोषी को उम्रकैद

फिरोजाबाद। न्यायालय ने मंगलवार को हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
जनपद मैनपुरी के बेगमपुर करहल कुर्रा निवासी कृष्णमुरारी पुत्र मिजाजी लाल निवासी बेगमपुर करहल कुर्रा ने 28 अप्रैल 2015 को थाना शिकोहाबाद पर मुकदमा दर्ज कराया कि मेरे पुत्र सुनील कुमार उर्फ रिन्कू को राजू यादव व जगवीर सिंह द्वारा घर से सैफई बुलाकर ले जाने के बाद हत्या कर शिकोहाबाद क्षेत्र में शव को फैंक दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद अभियुक्त जगवीर सिंह नामजदगी गलत पायी गयी तथा अभियुक्त राजू व अजय के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय ने दाखिल किया।
मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या – 1 नीलू मोघा के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष की पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता शीलेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने की। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य व गवाहों की गवाही के आधार पर अभियुक्त राजू को दोषी माना। न्यायालय ने दोषी राजू को अजीवन कारावस की सजा व 55000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर 08 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

समर्थन के पूर्व राजनीतिक दलों से संविधान की कसौटी पर 10 प्रश्न

Amitabh Thakur IPS

*लखनऊ।* आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 के संदर्भ में आज कहा है कि किसी भी राजनीतिक दल के साथ संभावित चुनावी गठबंधन, सहयोग अथवा समर्थन पर विचार करने से पूर्व उनकी पार्टी प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के समक्ष “संविधान की कसौटी पर 10 प्रश्न” रखेगी।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि चुनावी गठबंधन केवल राजनीतिक सुविधा या सीटों के बंटवारे पर आधारित नहीं होने चाहिए। उनका आधार संविधान, सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा नागरिक अधिकारों के प्रति स्पष्ट एवं सार्वजनिक प्रतिबद्धता होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में ये दस प्रश्न सार्वजनिक किए जाएंगे तथा उत्तर प्रदेश की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को लिखित रूप से भेजे जाएंगे। प्राप्त सभी उत्तर बिना किसी परिवर्तन के जनता के समक्ष रखे जाएंगे, ताकि मतदाता स्वयं विभिन्न दलों की संवैधानिक प्रतिबद्धता का मूल्यांकन कर सकें।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी जानकारी में संभवतः पहली बार कोई राजनीतिक दल या उसका अध्यक्ष चुनावी सहयोग अथवा समर्थन पर निर्णय लेने से पूर्व सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से संवैधानिक एवं नीतिगत प्रश्नों पर सार्वजनिक उत्तर मांगेगा। उन्होंने कहा कि जनता से जनादेश मांगने वाले प्रत्येक राजनीतिक दल का यह लोकतांत्रिक दायित्व है कि वह जनता के मूलभूत संवैधानिक प्रश्नों का स्पष्ट उत्तर दे।

“संविधान की कसौटी पर 10 प्रश्न” अगले कुछ दिनों में सार्वजनिक किए जाएंगे।

ऑटो सवार लुटेरों ने ड्रोन मेकेनिक के साथ की लूटपाट

जंगबहादुरगंज खीरी।जनपद लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया क्षेत्र के बीती सोमवार की रात नेशनल हाइवे 730 पर अज्ञात ऑटो सवार लुटेरों ने ड्रोन मेकेनिक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया हैं।लुटेरे मेकेनिक का मोबाइल फोन,लैपटॉप व अन्य सामान लूट कर फरार हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के थाना खरगापुर के रहने वाले लक्की झा पुत्र छिकौडीलाल ने बताया कि में हेनरन टेक इनोवेशन प्राइवेट लिमटेड में एग्रीकल्चर ड्रॉन कैमरे का मेकेनिक हूं,बीती सोमवार को
कस्बा जंगबहादुरगंज में एक डॉन कैमरे की मरम्मत करने के बाद एक इलेक्ट्रिक ऑटो में बैठकर शाहजहांपुर के लिए चला था ।जिस ऑटो में बैठा उस में ऑटो में चालक में अलावा एक और सवारी पहले से बैठी हुई थी। ऑटो जंगबहादुरगंज से चलने के बाद चालक ने ग्राम जलालपुर से एक और सवारी बैठाई,रात करीब 8 बजे ऑटो जैसे ही उचौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-730 पर हन्नखुदा मोड के पास पहुंचा तभी ऑटो में पीछे बैठी दोनों सवारियों ने मेरे साथ मारपीट और छीना छपटी करते हुए मेरा मोबाइल फोन,लैपटॉप,टूल किट, ड्रोन कैमरे का सामान और बैग में रखे कंपड़े छीन लिए,मैने विरोध किया तो ऑटो चालक ने चाकू निकाल लिया और मुझे ऑटो से बाहर निकालकर तीनों व्यक्ति ऑटो से ही शाहजहांपुर की तरफ भाग गए ।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उचौलिया अवधराज सेंगर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए,
पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर लूटेरों की पहचान और तलाश में जुटी है,साथ में आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं,
इस संबध में थाना प्रभारी उचौलिया अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है,आरोपियों की तलाश की जा रही है,घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
वहीं क्षेत्र में लगातार चौथी लूट की घटना से ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है,लोगो ने लूट का जल्द खुलासा करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

रक्षाबंधन पर राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना प्रमुख विकास हिंदू ने बहनों को भेंट कीं साड़ियां, लिया सुरक्षा का संकल्प

सिविल लाइन कार्यालय पर आयोजित हुआ भव्य रक्षाबंधन समारोह ।

मातृशक्ति प्रकोष्ठ की बहनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की कलाई पर बांधी रक्षासूत्र

विकास हिंदू बोले- “हर बहन की सुरक्षा और सम्मान के लिए कृतसंकल्पित है संगठन”

सीतापुर/रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की मातृशक्ति प्रकोष्ठ की बहनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। जवाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी बहनों की सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट कीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना समाज की प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा, मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए पूरी तरह से कृतसंकल्पित है। संगठन लगातार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रहा है और आगे भी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि संगठन की मातृशक्ति ही हमारी असली ताकत है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर बहनों से राखी बंधवाकर उनका स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। साड़ियों का वितरण एक छोटी सी भेंट है, लेकिन इसके पीछे बहनों के प्रति सम्मान और समर्पण का भाव निहित है।
*वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति*
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप शुक्ला, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शिल्पी पांडे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।

भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हुआ मैगलगंज

नरेंद्र मिश्रा

मैगलगंज खीरी। मंगलवार को भाजपा मैगलगंज मंडल के तत्वावधान में भव्य एवं दिव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। संयोजक कमलाकांत दीक्षित के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा नवीन गल्ला मंडी से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंडी परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति से ओतप्रोत नारों ने पूरे वातावरण में जोश भर दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से कस्बे की गलियां गुंजायमान हो उठीं। तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे युवाओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने में भाजपा मंडल महामंत्री अनिल राठौर ने संचालन का दायित्व निभाया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी मुकेश पांडेय, जिला मंत्री अमित सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक शुक्ला, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राममोहन गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, शिवकुमार तिवारी झुन्नी, संदीप पांडेय, अमृतेश अवस्थी, अंकित त्रिवेदी, शोभित शुक्ल, भारत सक्सैना, देवेंद्र बाजपेयी, आशुतोष गुप्ता, मुन्दर तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।यात्रा में युवाओं की विशेष सहभागिता रही। राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे कस्बे में राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब और लोगों का उत्साह इस आयोजन को लंबे समय तक यादगार बनाए रखेगा।

« Newer PostsOlder Posts »