Web News

www.upwebnews.com

करुणा परमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं लोजपा (रामविलास) महिला सेल की दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

October 28, 2026

करुणा परमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं लोजपा (रामविलास) महिला सेल की दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने महिला संगठन को मजबूती देने की दिशा में श्रीमती करुणा परमार को दिल्ली प्रदेश महिला सेल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रभा भाटिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
चंद्र प्रभा भाटिया ने विश्वास जताया कि करुणा परमार के कुशल नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश महिला सेल को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा तथा महिला सशक्तीकरण से जुड़े प्रयासों को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि करुणा परमार की नियुक्ति से दिल्ली में महिला संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही महिलाओं को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के प्रयासों को भी बल मिलेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रभा भाटिया ने करुणा परमार के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।