Web News

www.upwebnews.com

जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पाटीदारों पर आरोप; पूर्व में पिता की कि जा चुकी है हत्या।

August 4, 2026

जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पाटीदारों पर आरोप; पूर्व में पिता की कि जा चुकी है हत्या।

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 03/08/2026

बलिया,  दुबहर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पाटीदारों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीण तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार का आरोपियों से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इससे पूर्व भी पाटीदारों ने मृतक के पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि दुबहर थाना के राजदेव पाठक रामकेवल पाठक निवासी नगवा उम्र 58 वर्ष अपने पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे थे कि अचानक उत्कर्ष पाठक के द्वारा लाठी डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया गया जिसमे वह घायल हो गए।घायल को परिवार के द्वारा उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

दिनदहाड़े मारी गोली

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH

प्रतापगढ़ ।  लालगंज कोतवाली के बोधी का पुरवा निवासी सौरभ सिंह 30 अपने भांजे सक्षम के साथ किसी काम से रानीगंज कैथौला बाजार गए थे। दोनों ने बाजार के पुलिस चौकी के पास अपनी बाइक खड़ी कर सामान खरीदना शुरू किया। इसी दौरान वहां खड़ी एक कार अचानक पीछे की ओर बैक होने लगी, जिससे सौरभ की स्कूटी में टक्कर लग गई। इस बात को लेकर सौरभ और कार चालक के बीच कहासुनी हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर कार चालक ने लाइसेंसी निकाल ली और सौरभ पर दौड़ाकर फायर कर दिया। गोली लगने से सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच बचाव के दौरान मारपीट में जबकि उसके साथ मौजूद सक्षम को मामूली चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने गोली से घायल सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि सक्षम का उपचार के बर्फ घर भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृज नंदन राय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी बगल के गांव का रहने वाला है। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीरर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बस्ती प्रथम आगमन पर हुआ स्वागत

‘हर घर तिरंगा’ यात्रा और अभियान की सफलता के लिए आयोजित हुई महत्वपूर्ण कार्यशाला

उप्रससे 04 अगस्त

​बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का मंगलवार को बस्ती जनपद में प्रथम आगमन हुआ। जिले में प्रवेश करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका ऐतिहासिक एवं भव्य नागरिक अभिनंदन किया
​क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय आजमगढ़ से टांडा होते हुए बस्ती जनपद की सीमा में दाखिल हुए। कलवारी चौराहे के पास टांडा पुल पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पूर्व सांसद व असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका पहला स्वागत किया।
​इसके उपरांत टांडा पुल से लेकर शहर तक जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए। कलवारी चौराहा, नगर बाजार, फुटहिया, कारगिल शहीद स्मारक, मूड़घाट, बड़ेबन, कटरा चुंगी, फुहार चौराहा, कंपनी बाग, गांधीनगर चौकी, रोडवेज तिराहा, दक्षिण दरवाजा और पंकज टाकीज पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का आदरपूर्वक अभिनंदन किया। इस स्वागत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल दिखाई दिया। ​स्वागत जुलूस के पश्चात होटल बालाजी प्रकाश, बस्ती में ‘तिरंगा यात्रा अभियान’ के संबंध में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय एवं जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंच पर उपस्थित  पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, महेश शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, चंद्रप्रकाश शुक्ल, राजकिशोर सिंह,  संजय चौधरी,अजय सिंह गौतम, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, रोली सिंह, अभिषेक कुमार, अंकुर वर्मा, अमृत कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि को विशाल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
​कार्यशाला को संबोधित करते हुए विनोद  राय ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय पर्व पर 10 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली ‘तिरंगा यात्रा’ को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अभियान के तहत प्रत्येक मंडल, युवा मोर्चा के द्वारा विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा और हर घर पर तिरंगा लगा कर कर जन-जागरण किया जाएगा।
​इस अवसर पर मुख्य रूप प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, राम सिंगार ओझा, प्रेम प्रकाश चौधरी, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र चौधरी, विनय यादव, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय भरद्वाज, राकेश शर्मा, राधे श्याम कमलापुरी,  सुनील सिंह, विनय शंकर मिश्रा, विजय पांडे, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, तारक जायसवाल, राजकुमार शुक्ल, श्याम बिहारी गौड़, ओमप्रकाश, ओंकार सिंह, शिवचरण जायसवाल, अमित चतुर्वेदी, जवाहरलाल जायसवाल, अमरनाथ शर्मा, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरवमणि त्रिपाठी, गिरिजेश यादव, जनक राम गौतम, सुधाकर विक्रम सिंह, सरवजीत भारती, कर्मेंद्र चौहान, विजय भान सिंह, दुर्गेश अग्रहरि, संजय कुमार चौरसिया, विशुद्धानंद त्रिपाठी, लवकुश शुक्ल, सुरेश भट्ट, वेद ़प्रकाश तिवारी, जमुना पांडे, मनोज पाठक, शिवाप्रसाद चौधरी,  , प्रमोद चौधरी गिल्लम, प्रमोद  पाण्डेय, अनिल दुबे, रामायण सिंह, योगेंद्र सिंह, वैभव पांडे,सरोज मिश्र, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, से सहित जिला व मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जयंत कुमार मिश्रा संवाददाता

क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े

पुलिस ने किया बीच बचाव कर कराया मामला शांत

उप्रससे 04 जुलाई।

बस्ती ।भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का आज बस्ती जनपद के प्रथम आगमन पर एक स्थानीय होटल में तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया इससे पूर्व जनपद में प्रवेश से लेकर होटल पहुंचने तक के बीच में दर्जनों जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया ।
तो वहीं होटल पर कुर्सी पर बैठने को लेकर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और कर लात घुसे चले। पुलिस की माने तो भारतीय जनता पार्टी से सदर विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत कर रहे दो बड़े नेताओं के समर्थक मीटिंग हाल में झगड़ा करते नजर आए ।
इस घटना को लेकर थाना प्रभारी पुरानी बस्ती शाशन्त शेखर राय ने बताया कि भाजपा नेता विपिन शुक्ला व मोदु चौधरी के समर्थकों के बीच कुर्सी बैठने को लेकर मारपीट हुई पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया ।

जयंत कुमार मिश्र संवाददाता

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : विवेकानंद मिश्रा

उप्रससे 3 अगस्त
बस्ती। जेन-ज़ेड कैंपस संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को महिला महाविद्यालय, बस्ती में छात्राओं के साथ प्रेरणादायी संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प, युवाओं की भूमिका, महिला सशक्तिकरण तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से अपने विचार रखे।

अपने संबोधन में विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी सकारात्मक सोच, नवाचार एवं सक्रिय भागीदारी से ही भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, कौशल विकास, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण विकसित भारत की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुनीता त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में समाज की दिशा और दशा का निर्धारण युवाओं द्वारा होता है। उन्होंने छात्राओं से वैश्विक परिवेश को समझते हुए सोच-समझकर अपने भविष्य की दिशा तय करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक एवं प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ. रघुवर पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर सल्टौआ ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यन्त विक्रम सिंह, दिव्यांशु दूबे, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। संवाद सत्र के दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए विवेकानंद मिश्रा ने करियर निर्माण, कौशल विकास और जिम्मेदार नागरिक बनने से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से यह संदेश दिया गया कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला है। युवाओं की सक्रियता, सकारात्मक सोच और नैतिक नेतृत्व से ‘विकसित भारत @2047’ का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।
जयंत कुमार मिश्रा संवाददाता

« Newer Posts — Older Posts »