Web News

www.upwebnews.com

अपात्र को प्रधानमंत्री आवास दिलाने में लेखपाल दोषी, कार्रवाई शुरु

July 13, 2026

अपात्र को प्रधानमंत्री आवास दिलाने में लेखपाल दोषी, कार्रवाई शुरु

Mainpuri samachar UP Web News
Posted on 13.07.2026 Time 07.10 PM Monday, UP News, Mainpuri
मैनपुरी, 13 जुलाई 2026 (उप्र समाचार सेवा) प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में अनियमितता का मामला सामने आने पर कार्रवाई की गई है। अपात्र लाभार्थी को योजना का लाभ दिए जाने पर जहां लाभार्थी से एक लाख रुपये की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
       आशा देवी निवासी सदर बाजार, कन्या प्राइमरी पाठशाला के निकट किशनी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि सुनीता को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) का लाभ नियमों के खिलाफ दिया गया। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) किशनी संध्या शर्मा से जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि लाभार्थी सुनीता प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता की श्रेणी में नहीं आती हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) ने लाभार्थी के विरुद्ध योजना के तहत मिले एक लाख रुपये की धनराशि की रिकवरी के लिए नोटिस जारी कर दिया है। तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल वीरेंद्र कठेरिया की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर ही लाभार्थी को पात्र घोषित किया गया था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उप जिलाधिकारी किशनी ने लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया कि गलत जांच आख्या के कारण अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिला। इसके बाद उप जिलाधिकारी किशनी ने 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से लेखपाल वीरेंद्र कठेरिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पत्र भेजकर शिकायतकर्ता को बताया गया कि उनकी शिकायत सही पाए जाने पर अपात्र लाभार्थी से सरकारी धन की वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित की जा रही है।

पीएम मोदी ने 56वें ​​अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी

 

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Posted Date:- Jul 13, 2026 News PIB

नई दिल्ली, 13 जुलाई 2026, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलंबिया के बुकारामंगा में आयोजित 56वें ​​अंतरराष्‍ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (आईपीएचओ) 2026 International Physics Olympiad 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय दल के कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया और स्वरित जोशी को बधाई दी है। #Kanish Jain #Ridhhesh Anant Bendale #Rishit Garg #Shresth Surayia #Swarit Joshi

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि देश की युवा शक्ति की असीमित क्षमता और विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति उनके जुनून का एक और उदाहरण है।

श्री मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि पिछले एक दशक में भारतीय छात्रों ने इस मंच के विभिन्न संस्करणों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा:

“हमारे युवाओं का शानदार प्रदर्शन!”

कोलंबिया के बुकारामंगा में आयोजित 56वें ​​अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (आईपीएचओ) 2026 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया और स्वरित जोशी के भारतीय दल को हार्दिक बधाई।

उनकी यह उपलब्धि हमारे युवा शक्ति की असीमित क्षमता और विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति उनके जुनून का एक और उदाहरण प्रस्तुत करती है। यह तथ्य भी उतना ही सराहनीय है कि पिछले दशक में हमारे छात्रों ने इस मंच के विभिन्न संस्करणों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।

An outstanding performance by our youngsters!

Congratulations to the Indian contingent of Kanishk Jain, Riddhesh Anant Bendale, Rishit Garg, Shresth Suraiya and Svarit Joshi for winning Gold Medals at the 56th International Physics Olympiad (IPhO) 2026 held in Bucaramanga,… pic.twitter.com/oiAVLy110P

— Narendra Modi (@narendramodi) July 13, 2026

दागी होती वर्दी

Editorial

Editorial 13.07.2026 by Sarvesh Kumar Singh Editor UP Web News

खाकी की जिम्मेदारी सुरक्षा, संरक्षण और जनसहयोग की है। लेकिन हाल के दिनों में खाकी को दागी करने वाले तत्व इसमें घुस गए हैं। इससे इसकी पहचान भय पैदा करने वाले समूह की बन रही है। हालांकि अनेक उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत करने वाले भी पुलिसकर्मी हैं। लेकिन कुछ लोग अपने कारनामों से इस बल को बदनाम कर रहे हैं। ताजा उदाहरण आगरा और झांसी के हैं, जहां वर्दी दागी हो गई। झांसी जहां पुलिस वर्दी पहने जवान लुटेरे बन गए, वहीं आगरा में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने अनुशासनहीनता और अपराधी प्रवृति का परिचय देकर अपने बल को शर्मसार कर दिया।

गुरुवार को झांसी में 6 लोगों ने सूरत के व्यवसाई जितेंद्र पटेल के मुंशी किशन पांचाल को लूट लिया। उनसे 24 लाख 90 हजार रुपए लूटे गए। किशन पांचाल व्यवसाई की सूखे मेवे की बिक्री के पैसों की उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में वसूली करते हैं। मामले की जांच में सामने आया कि लूटपाट करने वाले जालौन पुलिस लाइन में तैनात 3 सिपाही हैं। तीनों को हिरासत में लिया गया और एसपी जालौन ने तत्काल निलंबित कर दिया। इनके तीन अन्य साथियों की तलाश जारी है।

उधर रविवार को सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीट दिया। उन्हें जमीन पर घसीटते हुए आरपीएफ पोस्ट में ले गए। स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर ने एक महिला यात्री की सुविधा के लिए अमृतसर एक्सप्रेस को स्टार्ट होने के बाद रुकवा दिया था। इससे नाराज होकर आरपीएफ जवानों ने महिला यात्री पर पहले चैन पुलिंग का आरोप लगाया और 1000 रुपए वसूल लिए। फिर स्टेशन उप अधीक्षक से अभद्रता की। उनके ये कहने पर कि ट्रेन उन्होंने यात्री की मदद के लिए रुकवाई थी। इससे नाराज सिपाहियों ने पहले स्टेशन पर ही नरेंद्र सिंह चाहर को पिता फिर घसीटते हुए अपनी पोस्ट में ले गए। वहां भी उनको पिता गया। इस पूरी घटना का यात्रियों ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इसके बाद तत्काल कारवाई हुई और दो सहायक उप निरीक्षक और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जीआरपी थाने ने एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। इन दोनों घटनाओं से पुलिस और आरपीएफ की बहुत बदनामी हुई है। लोगों में पुलिस बल के प्रति विश्वास कम हो रहा है। बल्कि भय बढ़ रहा है। आम आदमी यह सोचने पर मजबूर है कि खाकी पहने लोग उनकी सुरक्षा के लिए हैं या उत्पीड़न के लिए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जवानों की अनुशासनतीनता की प्रवृत्ति और आपराधिक मानसिकता पर अंकुश लगाने के लिए उपाय खोजने होंगे। इन दोनों मामलों में कड़ी करवाई भी होनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

July 12, 2026

अमेरिकी हमलों के विरोध में ईरान ने हार्मुज बंद किया

Posted on 12.07.2026 Time 11.22 PM, Tehran, Hormuj strait

ईरान के 140 सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमले

तेहरान, 12 जुलाई 2026, अमरीका ने आज सुबह ईरान पर फिर से हवाई हमले किए हैं। ये हमले ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में एक वाणिज्यिक पोत पर हमला किए जाने के बाद किए गए। ईरान के हमले में पोत में आग लग गई थी और चालक दल को उसे छोड़ना पड़ा था।

अमरीकी सेंट्रल कमान ने बताया कि हमलों में ईरान के लगभग 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें मिसाइल, ड्रोन और संचार ढांचा शामिल हैं।

जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बहरीन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए। कतर और कुवैत ने कहा कि उन्होंने आने वाली मिसाइलों और ड्रोन को बीच में ही मार गिराया, जबकि बहरीन ने भी मिसाइल अलर्ट जारी किया। ईरान ने जॉर्डन स्थित एक अमरीकी सैन्य अड्डे पर भी हमला करने का दावा किया है।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अगली सूचना तक होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की है और चेतावनी दी है कि यदि अमरीकी हमले जारी रहे तो वह भी जवाबी कार्रवाई करेगा।

उप्र में एक दिन में 35 करोड़ पौधे रोपे गए

Posted on 12.07.2026 Time 11.12 PM Lucknow, Yogi Adityanath

लखनऊ, 12 जुलाई 2026, देशभर में आज  व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से राज्यव्यापी वृक्षारोपण महा यज्ञ का शुभारंभ किया । उन्‍होंने लिंक एक्सप्रेसवे के पास पवित्र त्रिवेणी -नीम, पीपल और बरगद के वृक्षों का  रोपण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ताल रिंग रोड के किनारे मौलश्री का एक पौधा भी लगाया। राज्य ने आज 35 करोड़ 27 लाख से अधिक पौधे लगाकर इतिहास रच दिया। “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत, शाम 6 बजकर 12 मिनट तक राज्य भर में कुल 35 करोड 27 लाख नवासी हजार 926 पौधे लगाए गए। यह सरकार के 35 करोड़ के लक्ष्य से अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि के लिए राज्य के लोगों को बधाई दी। अभियान के तहत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन परिसर में सफेद चंदन का एक पौधा लगाया।

« Newer PostsOlder Posts »