Web News

www.upwebnews.com

इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव नेपाल में लखीमपुर के डॉ.अनुपम मौर्य को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

June 18, 2026

इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव नेपाल में लखीमपुर के डॉ.अनुपम मौर्य को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

Posted on 17.06.2026, Lakhimpur Kheri, Kathmandu Nepal, International Ayush Concave

कमलजीत सिंह

काठमांडू / लखीमपुर खीरी। काउंसिल ऑफ इंटेग्रेटिव वैद्य इन्नोवेशन एंड कोलेब्रेशन इंडिया एवं नेपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में नेपाल के काठमांडू में इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव आयोजित 4.0 नेपाल एडिशन आयोजित किया गया। जहां उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर के प्रतिष्ठित आयुष विशेषज्ञ डॉ. अनुपम मौर्य को आयुष क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया।

नेपाल के काठमांडू में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल रहे, जबकि भारतीय दूतावास नेपाल के प्रतिनिधि सुमन शेखर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त लीजेंड वर्ल्ड रिकॉर्ड दुबई (यूएई) के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी ने भी कार्यक्रम में विशेष सहभागिता की।
इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के 25 से अधिक राज्यों के साथ-साथ नेपाल, मलेशिया, कनाडा, यूएई, बांग्लादेश और सिंगापुर से आए आयुष चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, उद्यमियों एवं मैन्युफैक्चरर्स सहित कुल 254 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण “ मोस्ट आयुआयुष डॉक्टर्स इन क्लीनिकल डायग्नोसिस सेशन” विषय पर आयोजित लीजेंड्स वर्ल्ड रिकॉर्डस अटेम्प्ट रहा, जिसे सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया। इस उपलब्धि ने वैश्विक स्तर पर आयुष चिकित्सा प्रणाली की क्षमता, प्रभावशीलता और बढ़ती स्वीकार्यता को नई पहचान प्रदान की।
सम्मेलन के दौरान आयुष क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों को आयुष लीजेंड अवार्ड, आयुष एक्सीलेंस अवार्ड तथा आयुष राइजिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इसमें लखीमपुर खीरी के डॉ. अनुपम मौर्य को यह सम्मान आयुष चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, शोध, नवाचार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान नेपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सिविक के संस्थापक डॉ. एम. एम. कुरैशी तथा लीजेंड्स वर्ल्ड रिकॉर्डस दुबई के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर सिविक के संस्थापक डॉ. एम. एम. कुरैशी ने कहा कि इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव का उद्देश्य विश्वभर के आयुष विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को एक साझा मंच पर लाकर ज्ञान, शोध, नवाचार और वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि नेपाल संस्करण की सफलता और विश्व रिकॉर्ड की उपलब्धि आयुष के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
यह सम्मान प्राप्त करने पर लखीमपुर खीरी के डॉ. अनुपम मौर्य ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आयुष चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

कॉलेज गई छात्रा बेहोशी की हालत में खेत से बरामद, इलाज के दौरान हुई मौत

Posted on 18.06.2026 , Lakhimpur Kheri News, Up news

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

खमरिया खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र के फूलपुर गांव से सी बी एल डिग्री कॉलेज रसूलपुर स्थित कालेज गई बीए की छात्रा संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। दूसरे दिन भरेहटा गांव के निकट खेत में बेहोशी की हालत में पाई गई। परिजनों के मुताबिक सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । दूसरे दिन इलाज के दौरान ओयल हॉस्पिटल में छात्रा की मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद ईसानगर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना के बाद परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ईसानगर क्षेत्र के फूलपुर निवासी शिवरतन पुत्र मल्लू की 22 वर्षीय पुत्री नीलम 15 जून 2026 की सुबह 10:00 बजे घर से रसूलपुर स्थित सीबीएल डिग्री कॉलेज गई थी। शिवरतन के मुताबिक नीलम देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोज बीन शुरू कर दी लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। 16 जून 2026 की सुबह करीब 7:00 बजे भरेहटा गांव निवासी खेत गए किसानों ने बेहोशी की हालत में नीलम के खेत में पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत के चलते नीलम को थाना ईसानगर पहुंचाया जहां पुलिस को सूचना देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान नीलम की मौत हो गई परिजनों का आरोप है कि नीलम के शरीर पर चोट के निशान मौजूद है। नीलम की हत्या की गई है।

नीलम की हत्या के बाद महिला सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

छात्रा नीलम का कॉलेज जाने के बाद गायब होना और बेहोशी की हालत में खेत में मिलना और इलाज के दौरान नीलम की मौत होना बड़े अपराध की तरफ इशारा कर रहा है परिजनों का आरोप है की नीलम को अगवा कर नीलम की हत्या की गई है। फिलहाल छात्रा नीलम के साथ हुए हादसे ने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। अब देखना यह है कि इस घटना के बाद ईसानगर पुलिस हत्यारों तक पहुंचती है या नीलम की मौत का रहस्य फाइलों में ही दफन हो जाएगा।

थारू जनजाति क्षेत्र के ग्राम सूड़ा में विशाल भंडारा एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मनीष गुप्ता
पलिया कला खीरी।ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पलिया स्थित गुड्डी सेवा अस्पताल के संचालक, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार अवस्थी द्वारा थारू जनजाति क्षेत्र के ग्राम सूड़ा में विशाल भंडारा एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर बजरंगबली का स्मरण करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं को हलुवा एवं शर्बत वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ती रही और हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।इसके साथ ही आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अजय अवस्थी ने 220 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में पहुंचे मरीजों को एक सप्ताह की आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गईं। डॉ. अवस्थी ने कहा कि शिविर से प्राप्त पर्चा लेकर जो भी मरीज उनके निजी क्लीनिक पर पहुंचेगा, उसका उपचार भी निशुल्क किया जाएगा।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ जनजातीय क्षेत्र में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित होते हैं। आयोजन को सफल बनाने में रूपेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य लीला देवी, गोपाल वर्मा, सुभाष राजपूत सहित अनेक स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।धार्मिक आस्था और जनसेवा से जुड़े इस आयोजन की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

रंगदारी, धोखाधड़ी और विधायक के खिलाफ बयानबाजी करने वाला शातिर आरोपी मनोज कुमार गिरफ्तार,

लखीमपुर खीरी।जिला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी मनोज कुमार उर्फ ‘दलित पैंथर’ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, रंगदारी, धमकी और साइबर फ्रॉड जैसे कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वह साल 2016 से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज कुमार वर्ष 2016 में थाना सम्पूर्णानगर में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के बाद से लगातार वांछित चल रहा था। इसके अलावा वह थाना फरधान और नीमगांव समेत कई अन्य थानों में दर्ज आपराधिक मामलों में भी लंबे समय से फरार था।

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी 2 लाख की रंगदारी

थाना फरधान में दर्ज हालिया मुकदमे के मुताबिक, मनोज कुमार पर एक व्यक्ति को झूठे दुष्कर्म (रेप) के मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इस मामले को रफा-दफा करने के एवज में उससे 2 लाख की रंगदारी मांगी थी। इस शिकायत पर फरधान पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।विधायक के खिलाफ बयानबाजी के बाद गर्माया मामलाक्षेत्र में चर्चा है कि आरोपी मनोज कुमार पिछले कुछ दिनों से पलिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रोमी साहनी के खिलाफ सोशल मीडिया पर तीखी और आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब जनता के बीच कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक द्वेष का परिणाम मान रहे हैं, तो वहीं पुलिस रिकॉर्ड्स के अनुसार आरोपी एक पेशेवर ठग है।विधिक कार्रवाई कर भेजा गया जेलफरधान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास और साइबर धोखाधड़ी के कनेक्शन को खंगालने में जुटी है।

श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज की शहादत पर भव्य छबील एवं भंडारे का आयोजन

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली रोड स्थित मंडीप क्लॉथ हाउस के समक्ष पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज की पावन शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धापूर्वक भव्य छबील एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल मीठे जल तथा प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान गुरु महाराज के बलिदान, मानव सेवा, प्रेम, भाईचारे एवं धार्मिक सद्भावना के संदेश को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी ने धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था, जिसे सिख समाज सदैव श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्मरण करता है।भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से प्रसाद वितरण किया तथा राहगीरों को शरबत एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही और पूरे वातावरण में श्रद्धा, सेवा तथा भाईचारे की भावना देखने को मिली।इस अवसर पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए गुरु महाराज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन अरदास एवं गुरु महाराज के जयघोष के साथ हुआ।

« Newer PostsOlder Posts »